बिहार चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद पार्टी ने पटना में समीक्षा बैठक बुलाई, हार के कारणों पर चर्चा की. 1 दिसंबर को हुई जिलाध्यक्षों की बैठक में बिहार के 15 जिलाध्यक्ष अनुपस्थित रहे, जिन्हें नोटिस जारी किया गया है. पार्टी नेताओं ने हार के कारणों में जीविका दीदियों को दिए गए पैसे, गठबंधन में समन्वय की कमी को बताया.