कटिहार के कारीगरों ने जूट से पूरी तरह प्राकृतिक और स्कीन फ्रेंडली राखी बनाई है. जूट की इस राखी को बनाने के लिए कोलकाता से प्रशिक्षण लिया गया है. कटिहार में जूट से बने उत्पादों को बढ़ावा देकर शहर को पुनः जूट नगरी बनाने की तैयारी है.