बिहार के कला- संस्कृति विभाग के मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने अश्लील गानों पर सख्त प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी. मंत्री ने कहा कि कला और संस्कृति का उद्देश्य समाज को जोड़ना और सकारात्मक बनाए रखना है. प्रमोद चंद्रवंशी ने स्पष्ट किया कि अश्लीलता को बढ़ावा देने वाले संगीत और गानों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.