बिहार सरकार ने आगामी 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी विभागों से 31 दिसंबर तक खाली पड़े पदों की सूची सौंपने को कहा है. नियुक्ति आयोगों को जनवरी 2026 में पूरे वर्ष के लिए भर्ती कैलेंडर प्रकाशित करने का निर्देश दिया गया हैं.