बिहार के विधायक गोपाल मंडल ने भागलपुर के सांसद अजय मंडल पर कोई काम न करने का आरोप लगाया है. गोपाल मंडल ने महिला नेत्री के साथ सांसद के संबंध पर भी अमर्यादित टिप्पणी कर दी, जिसने विवाद खड़ा कर दिया. विधायक ने जल संसाधन विभाग की लचर व्यवस्था और कटाव निरोधी कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया.