बिहार चुनाव के लिए राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और प्रमुख दल अभी सीट-शेयरिंग पर विचार कर रहे हैं. AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने महागठबंधन से अलग होकर बिहार में थर्ड फ्रंट गठबंधन बनाने की घोषणा की है. AIMIM स्वामी प्रसाद मौर्य की पार्टी के साथ मिलकर 32 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी.