बिहार में दलित वोटों के लिए एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा है. मांझी की हम पार्टी और चिराग की लोजपा के बीच मतभेद भी देखे जा रहे हैं. इस बीच भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने बिहार चुनाव में उतरने का ऐलान किया है, जो दलित राजनीति में नया नेतृत्व साबित होना चाहते हैं. बिहार में विधानसभा की 243 सीटें हें. इनमें अनुसूचित जाति के लिए 38 सीट आरक्षित है, जिसमें एनडीए के पास 21 और महागठबंधन के पास 17 सीटें हैं.