बिहार में युवा आयोग का होगा गठन, एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष और सात सदस्य होंगे. नीतीश ने राज्य की युवा आबादी को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए बिहार युवा आयोग की घोषणा की. यह आयोग इस बात की निगरानी करेगा और सुनिश्चित करेगा कि राज्य के युवाओं को राज्य के भीतर निजी क्षेत्र के रोजगार में प्राथमिकता दी जाए.