बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों ने राज्य से बाहर नौकरीपेशा बिहार वासियों को असमंजस में डाल दिया है. प्रदेश के बाहर रह रहे लोग महापर्व छठ में शामिल होने के साथ ही वोट देने की आस लगाए बैठे थे. चुनाव आयोग ने मतदान की जो तारीखें तय की हैं वो छठ के 8 दिन बाद है, यही उनकी उलझनों की सबसे बड़ी वजह बन गई है.