बिहार के कटिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद इलाके में भारी उग्रता और हिंसा फैल गई है. उग्र भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला किया और एक पुलिसकर्मी की राइफल छीन ली, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया. फलका थाना प्रभारी और जांच अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, मामले की जांच जारी है.