पंजाब की तन्वी शर्मा ने गुवाहाटी में जारी वर्ल्ड जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है तन्वी शर्मा अपर्णा पोपट और साइना नेहवाल के बाद तीसरी भारतीय महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने यह मुकाम हासिल किया है १६ वर्षीया तन्वी ने सेमीफाइनल में चीन की लियू सी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है