सुबह तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से क्या होता है?
Created By: Avdhesh Painuly Image Credit: Unsplash सुबह खाली पेट तांबे के बर्तन में रातभर रखा पानी पीना आयुर्वेद की सदियों पुरानी सलाह है. इसे ताम्र जल कहते हैं. लेकिन क्या वाकई ये फायदेमंद है?
Image Credit: Istock पाचन
तांबा पेट के खराब बैक्टीरिया को मारता है और गुड बैक्टीरिया बढ़ाता है. ये लिवर और किडनी को डिटॉक्स करता है. कब्ज, एसिडिटी और अपच से राहत मिलती है.
Image Credit: Unsplash बीमारियां रहेंगी दूर
तांबे में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. रोज सुबह ताम्र जल पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है.
Image Credit: Unsplash फैट बर्न होगा तेज
तांबे का पानी मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है. ये जमा फैट सेल्स को तोड़ने में मदद करता है. साथ ही भूख कंट्रोल करता है जिससे ओवरईटिंग नहीं होती.
Image Credit: Unsplash नेचुरल ग्लो
तांबा मेलेनिन बनाता है जो स्किन को हेल्दी रखता है. ये नई स्किन सेल्स बनाने में मदद करता है. पिंपल, दाग-धब्बे और झुर्रियां कम होती हैं.
Image Credit: Unsplash हार्ट और ब्रेन
तांबा ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है और बैड कोलेस्ट्रॉल घटाता है. ये हार्ट अटैक का रिस्क कम करता है.
Image Credit: Unsplash कितना पीएं?
शुद्ध तांबे के बर्तन में रातभर पानी रखें. सुबह 1 गिलास खाली पेट पिएं. दिन में 2-3 गिलास से ज्यादा ना पिएं वरना कॉपर टॉक्सिसिटी हो सकती है.
Image Credit: Unsplash नोट
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से सलाह लें.
Image Credit: Unsplash और देखें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षण और उपाय
खाली पेट आंवला और शहद खाने के फायदे
विटामिन बी12 की कमी के लक्षण
कब्ज के लिए 5 घरेलू उपचार
ndtv.in/health