'रन आउट' से शुरू
 'रन आउट' पर खत्म

Image Credit: PTI

भारतीय क्रिकेट टीम के 500 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने वाले विश्व विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं. 

महेंद्र सिंह धोनी

Image Credit: PTI

भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तानों में शुमार धोनी ने साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था.

महेंद्र सिंह धोनी

@Insta/mahi7781

एमएस धोनी ने अपने करियर के दौरान कई रिकॉर्ड पारियां खेली, लेकिन एक ऐसा संयोग है, जो शायद ही किसी दूसरे खिलाड़ी से साथ हुआ हो.

महेंद्र सिंह धोनी

Image Credit: PTI

दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के पहले और आखिरी मुकाबले में रन आउट हुए थे. 

महेंद्र सिंह धोनी

Image Credit: PTI

धोनी ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मुकाबले से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था. इस मैच में वो शून्य के स्कोर पर रन आउट हुए थे. 

महेंद्र सिंह धोनी

@Insta/mahi7781

एमएस धोनी ने 2019 विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था और उसमें भी वो रन आउट हुए थे.

महेंद्र सिंह धोनी

@Insta/mahi7781

धोनी अपने करियर के आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में 50 के स्कोर पर रन आउट हुए थे. धोनी का यह रन-आउट मैच का टर्निंग प्वाइंट रहा था.

महेंद्र सिंह धोनी

Image Credit: PTI

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान भारतीय टीम के लिए 350 वनडे, 90 टेस्ट और 98 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं.

महेंद्र सिंह धोनी

@Insta/mahi7781

और देखें

BCCI ने इस वर्ल्ड चैंपियन को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

भारत ने जीता सैफ चैम्पियनशिप खिताब


भारतीय टीम में जगह न मिलने पर सरफराज ने तोड़ी चुप्पी 

जिम्बाब्वे ने फिर दोहराई चार साल पुरानी कहानी

https://ndtv.in/sports/