दिल्ली में सबसे सस्ती जीन्स कहां मिलती है?
Created By: Avdhesh Painuly
Image Credit: Unsplash
आज हम एक ऐसी मार्केट के बारे में बताने वाले हैं, जहां महंगे ब्रांड्स से लेकर सस्ती और ट्रेंडी जीन्स तक सब कुछ बिल्कुल कम दामों में मिल जाएगा.
Image Credit: Unsplash
टैंक रोड मार्केट, करोल बाग
टैंक रोड मार्केट सस्ती जींस और होलसेल गारमेंट के लिए जानी जाती है. चलिए जानते हैं यहां क्या खास है और आपको कितने में जीन्स मिल सकती है.
Image Credit: Unsplash
क्या-क्या मिलेगा?
यहां आपको सीधे फैक्ट्री से आए कपड़े मिलते हैं, इसलिए कीमतें काफी कम हैं. हर तरह की जीन्स मिलती है, कम दामों में अच्छी क्वालिटी.
Image Credit: Unsplash
बंद कब रहती है?
टैंक रोड मार्केट जाने का सोच रहे हैं, तो यह जान लें कि मार्केट किस दिन खुलती है और कब बंद रहती है. यह मार्केट सोमवार के दिन बंद रहती है.
Image Credit: Unsplash
कैसे पहुंचे
अगर आप मेट्रो से जाएंगे तो इस मार्केट के सबसे पास करोल बाग और राजेंद्र प्लेस मेट्रो स्टेशन हैं, जो ब्लू लाइन पर हैं.
Image Credit: Unsplash
खुलने का समय
करोल बाग में टैंक रोड मार्केट हर मंगलवार से रविवार, सुबह 10:00 बजे से रात 8:00 बजे तक खुलती है.
Image Credit: Unsplash
इसके अलावा?
टैंक रोड के अलावा आप सरोजिनी नगर मार्केट, गांधी नगर मार्केट, जनपथ मार्केट में अच्छे किफायती दामों पर जींस खरीद सकते हैं.
Image Credit: Unsplash
और देखें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षण और उपाय
खाली पेट आंवला और शहद खाने के फायदे
विटामिन बी12 की कमी के लक्षण
कब्ज के लिए 5 घरेलू उपचार
ndtv.in/health