दीवारों में सीलन? इस ट्रिक से पता चलेगा लीकेज का राज
Created By: Avdhesh Painuly Image Credit: Unsplash अगर आप घर में सीलन से परेशान हैं और अभी तक पता नहीं कर पाए है कि सीलन आखिर आ कहां से रही है, तो यहां हम एल्युमिनियम फॉयल टेस्ट बता रहे हैं.
Image Credit: Unsplash फॉयल टेस्ट?
एल्युमिनियम फॉयल टेस्ट एक छोटा लेकिन बेहद असरदार तरीका है, जिसका इस्तेमाल दीवारों में नमी के स्रोत का पता लगाने के लिए किया जाता है.
Image Credit: Unsplash क्या करना है आपको?
एक एल्युमिनियम फॉयल का टुकड़ा लेना है. उसे दीवार पर टेप से चिपका देना होता है. फिर 24 घंटे बाद देखें कि नमी किस तरफ जमा हुई है.
Image Credit: Unsplash कैसे काम करता है?
अगर फॉयल के बाहर (ऊपर) पानी जमा हो इसका मतलब है कि कमरे की हवा में नमी ज्यादा है, जो ठंडी दीवार से टकराकर पानी बन रही है.
Image Credit: Unsplash फॉयल के पीछे
अगर फॉयल के पीछे (दीवार की तरफ) पानी हो, इसका मतलब है कि दीवार के अंदर से नमी आ रही है, जो एक गंभीर समस्या हो सकती है.
Image Credit: Unsplash क्यों आती है नमी?
दीवारों में दरारें, खराब वॉटरप्रूफिंग, नींव में समस्या, बाहर से पानी का रिसाव, खराब ड्रेनेज सिस्टम. यह स्थिति समय रहते ठीक कर लेनी चाहिए.
Image Credit: Unsplash क्यों पॉपुलर है?
कॉन्ट्रैक्टर इस टेस्ट को इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि बेहद सस्ता (लगभग फ्री), करने में आसान, सिर्फ 2-5 मिनट लगते हैं.
Image Credit: Unsplash नोट
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से सलाह लें.
Image Credit: Unsplash और देखें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षण और उपाय
खाली पेट आंवला और शहद खाने के फायदे
विटामिन बी12 की कमी के लक्षण
कब्ज के लिए 5 घरेलू उपचार
ndtv.in/health