Image Credit: Unsplash
बेमौसम बरसात या ग्रामीण इलाकों में सांप का निकलना आम बात है.
Image Credit: Unsplash
सांप का काटना कइ बार जानलेवा भी हो सकता है. ऐसे में आपको सही जानकारी होनी चाहिए.
Image Credit: Unsplash
सर्पदंश वास्तव में एक गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है. घबराहट में या गलत घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करने से स्थिति और बिगड़ सकती है.
Image Credit: Unsplash
सही जानकारी और तुरंत सही कदम उठाने से सर्पदंश के मरीज की जान बचाई जा सकती है.
Image Credit: Unsplash
सांप काटने पर घाव को साफ पानी से धोएं. मरीज से अंगूठी, कड़ा, जूता या कोई भी टाइट कपड़ा तुरंत हटा दें. मरीज को शांत रखें और ज्यादा हिलने-डुलने से बचाएं. बिना किसी देरी के नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचें.
Image Credit: Unsplash
सांप काटने पर घाव पर चीरा न लगाएं. घाव पर कसकर पट्टी न बांधें. जहर चूसने की कोशिश कभी न करें. झाड़-फूंक, देशी नुस्खे या किसी भी तरह के घरेलू उपाय पर समय बर्बाद न करें.
Image Credit: Unsplash
मरीज को जितना हो सके कम हिलाएं. ऐसा करने से जहर और तेजी से शरीर में फैल सकता है.
Image Credit: Unsplash
सांप काटने पर तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल जाएं जहां एंटी-वेनम सीरम और जरूरी इलाज उपलब्ध होता है. निजी क्लिनिक या घरेलू उपचार पर भरोसा करने की बजाय सरकारी अस्पताल जाना ज्यादा सुरक्षित है.
Image Credit: Unsplash