क्या आप भी तांबे के बर्तन में पानी पीना पसंद करते हैं? अगर हां, तो ये स्टोरी आपके लिए है. दरअसल ये बर्तन जल्दी काले पड़ जाते हैं. ऐसे में समय पर इन्हें साफ करना बेहद जरूरी है.
Image Credit: Unsplash
यहां जानें सिर्फ 10 मिनट में बिना ज्यादा मेहनत के इन बर्तनों को साफ कैसे किया जा सकता है.
Image Credit: Unsplash
आटा और सिरका
एक कटोरी आटे में हल्का सा सिरका मिलाएं और फिर घोल से बर्तन को साफ करें. इस तरीके से बर्तन चमक जाएंगे.
Image Credit: Unsplash
नमक और नींबू
आपको एक नींबू लेना है और एक चम्मच नमक. अब कटे हुए नींबू को नमक के पानी में डालकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर बर्तन साफ करें.
Image Credit: Unsplash
नमक और सिरका
नमक और सिरके का एक मिश्रण बनाकर बर्तन भिगो दें. 10 मिनट बाद इस घोल से बर्तन को निकालें और फिर रगड़ें.
Image Credit: Unsplash
आटा, हल्दी और नींबू
आटा, हल्दी और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. अब तैयार किए हुए पेस्ट को बर्तन के बाहर और अंदर लगाकर 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर बर्तन को धो लें.