घर पर कैसे धुलें सिल्क-बनारसी साड़ियां? Created with Sketch.

घर पर कैसे धुलें सिल्क-बनारसी साड़ियां?

Created By: Deeksha Singh Image Credit: Unsplash
घर पर कैसे धुलें सिल्क-बनारसी साड़ियां? Created with Sketch.

सिल्क और बनारसी साड़ी पहनना हर महिला को पसंद होता है. हर महिला के वार्डरोब में एक ऐसी सिल्क या बनारसी साड़ी जरूर मिलेगी. 

Image Credit: Unsplash
घर पर कैसे धुलें सिल्क-बनारसी साड़ियां? Created with Sketch.

लेकिन इन साड़ियों का रख-रखाव भी बाकी साड़ियों की तुलना में ज्यादा अच्छे से किया जाता है. इनको घर पर धुलने से डर लगा रहता है कि कहीं इनका रंग न निकल जाए या इनकी 'जरी' (गोल्डन-सिल्वर वर्क) काली न पड़ जाए. 

Image Credit: Unsplash
घर पर कैसे धुलें सिल्क-बनारसी साड़ियां? Created with Sketch.

इसलिए ज्यादातर लोग इन्हें सीधे ड्राई क्लीनिंग के लिए भेज देते हैं, जिसमें काफी पैसे खर्च होते हैं.

Image Credit: Unsplash
घर पर कैसे धुलें सिल्क-बनारसी साड़ियां? Created with Sketch.

लेकिन क्या आप जानती हैं कि आप अपनी इन बेशकीमती साड़ियों को घर पर भी धो सकती हैं? तो चलिए बिना किसी देरी के उन टिप्स के बारे में जानते हैं. 

Image Credit: Unsplash
घर पर कैसे धुलें सिल्क-बनारसी साड़ियां? Created with Sketch.

साड़ियों को धुलने के लिए अच्छा माइल्ड शैम्पू या फिर सबसे अच्छा विकल्प रीठा खरीद लाएं. रीठा एक नेचुरल क्लींजर है जो कपड़े को नुकसान पहुंचाए साफ कर देता है.

Image Credit: Unsplash
घर पर कैसे धुलें सिल्क-बनारसी साड़ियां? Created with Sketch.

सबसे पहले एक बड़े टब में ठंडा पानी भरें. याद रखें, सिल्क के लिए कभी भी गर्म या गुनगुने पानी का इस्तेमाल न करें.

Image Credit: Unsplash
घर पर कैसे धुलें सिल्क-बनारसी साड़ियां? Created with Sketch.

पानी में थोड़ा सा माइल्ड शैम्पू या रीठे का पानी मिला लें. इसे अच्छे से झाग बनने तक मिलाएं. अब अपनी साड़ी को इस पानी में हल्के हाथों से डालें. ध्यान रखें, साड़ी को घंटों भिगोकर नहीं रखना है. बस 2 मिनट ही काफी हैं.

Image Credit: Unsplash
घर पर कैसे धुलें सिल्क-बनारसी साड़ियां? Created with Sketch.

हम अक्सर दाग साफ करने के लिए कपड़े को ब्रश से रगड़ते हैं, लेकिन सिल्क के साथ ऐसी गलती भूलकर भी न करें. इसे बिल्कुल न रगड़ें. बस पानी में ऊपर-नीचे करें ताकि धूल निकल जाए.

Image Credit: Unsplash
घर पर कैसे धुलें सिल्क-बनारसी साड़ियां? Created with Sketch.

साड़ी को पानी से बाहर निकालें और उसे बहुत ज्यादा जोर लगाकर न निचोड़ें. बस हल्के हाथों से दबाकर एक्स्ट्रा पानी निकाल दें.

Image Credit: Unsplash
घर पर कैसे धुलें सिल्क-बनारसी साड़ियां? Created with Sketch.

सिल्क की साड़ियों को कभी भी सीधी धूप में न सुखाएं. धूप से साड़ी का रंग उड़ जाता है. हमेशा साड़ी को उल्टा करके छांव में ही फैलाएं. कोशिश करें कि इसे किसी सपाट जगह पर फैलाएं ताकि इसके धागे खिंचे नहीं. हल्की प्रेस से प्रेस करें.

Image Credit: Unsplash

और देखें

लाल चीटियों से कैसे पाएं छुटकारा.

घर मे रखें ये पौधा, दूर रहेंगी छिपकलियां.

बालकनी से कबूतर भगाने का तरीका. 

घर में पुदीना कैसे उगाएं.

ndtv.in/lifestyle