Image Credit: Unsplash

घर में लगाएं ये पौधा, दूर भाग जाएंगे कॉकरोच

घर में एक कॉकरोच आता है तो धीरे-धीरे अपनी पूरी बस्ती बसाना शुरू कर देता है. रसोई के सिंक में, टॉयलेट में और गंदगी में ये पनपने लगते हैं. 

Image Credit: Unsplash

खासकर खाने- पीने की चीजों के पास कॉकरोच नजर आने पर मन में घिन और बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. 

Image Credit: Unsplash

ऐसे में घर से कॉकरोच को दूर रखने के लिए आपको बस अपने किचन और घर में कुछ पौधे लगाने चाहिए. 

Image Credit: Unsplash

इन पौधों की तेज महक कॉकरोचों की सूंघने की क्षमता को कमजोर कर देती है, जिससे वे आपके घर में नहीं आते हैं. 

Image Credit: Unsplash

पुदीने की तीज महक कॉकरोच को बिल्कुल नहीं पसंद होती है. आप पुदीने के पौधे को अपने किचन की खिड़की पर या आंगन में रख सकते हैं. 

पुदीना 

Image Credit: Unsplash

भारतीय घरों में आसानी से मिलने वाली तुलसी की महक भी कॉकरोचों को दूर रखने में मदद कर सकती है.

तुलसी 

Image Credit: Unsplash

नीम में नेचुरल कीटनाशक गुण पाए जाते हैं. ऐसे में आप घर पर नीम को पत्तियों को सुखाकर इसका पाउडर उन जगहों पर डालें जहां कॉकरोच दिखें, ऐसा करने से वो भाग जाते हैं.

नीम 

Image Credit: Unsplash

किचन में पाया जाने वाला तेजपत्ता भी कॉकरोच का नंबर-1 का दुश्मन माना जाता है. आप तेज पत्तों को क्रश करके अलमारी और कोनों में रख दें. इसकी महक से  कॉकरोच दूर रहते हैं.

तेजपत्ता

Image Credit: Unsplash

और देखें

लाल चीटियों से कैसे पाएं छुटकारा.

घर मे रखें ये पौधा, दूर रहेंगी छिपकलियां.

बालकनी से कबूतर भगाने का तरीका. 

घर में पुदीना कैसे उगाएं.

ndtv.in/lifestyle