Image Credit: Unsplash

कूलर से आएगी AC जैसी हवा, कर लें ये देसी जुगाड़ 

मई-जून की तेज गर्मी में कूलर भी कई बार गर्म हवा फेंकने लगता है. दोपहर के समय हालत ऐसे हो जाते हैं कि लोग कूलर के सामने बैठकर भी पसीना पोंछते नजर आते हैं. 

Image Credit: Unsplash

यही वजह है कि इन दिनों लोग अपने पुराने कूलर से ज्यादा ठंडी हवा निकालने के लिए अलग-अलग तरीके आजमा रहे हैं. 

Image Credit: Unsplash

कोई बर्फ डाल रहा है तो कोई कूलर को खिड़की के पास रखने की सलाह दे रहा है. लेकिन इन सबके बीच एक पुराना देसी तरीका फिर चर्चा में आ गया है. 

Image Credit: Unsplash

माना जाता है कि अगर कूलर में मिट्टी का छोटा मटका रख दिया जाए तो उसकी हवा पहले से ज्यादा ठंडी महसूस हो सकती है.


Image Credit: Unsplash

इस ट्रिक के लिए आपको कूलर की टंकी में मिट्टी का छोटा सा मटका रखना है. आप चाहें तो मटके में ठंडा पानी अलग से भरकर रख सकते हैं. 

Image Credit: Unsplash

हालांकि यह पूरी तरह AC जैसा असर नहीं देता. कूलर की असली कूलिंग कमरे की वेंटिलेशन, बाहर की गर्मी,पर भी निर्भर करती है.

Image Credit: Unsplash

अगर आप चाहते हैं कि कूलर बेहतर कूलिंग दे तो सिर्फ मटका रखने से काम नहीं चलेगा. कूलर के घास-पैड की नियमित सफाई, ताजा पानी का इस्तेमाल और कमरे में सही वेंटिलेशन भी जरूरी माना जाता है.

Image Credit: Unsplash

और देखें

लाल चीटियों से कैसे पाएं छुटकारा.

घर मे रखें ये पौधा, दूर रहेंगी छिपकलियां.

बालकनी से कबूतर भगाने का तरीका. 

घर में पुदीना कैसे उगाएं.

ndtv.in/lifestyle