बालकनी में ये पौधे लगाएं, 2 महीने में आने लगेंगी सब्जियां
Created By: Avdhesh Painyly Image Credit: AI मई भले ही तेज धूप और गर्म हवाओं के लिए जाना जाता हो, लेकिन गार्डनिंग के शौकीनों के लिए यह समय किसी मौके से कम नहीं है.
Image Credit: AI सब्जी के पौधे
हम यहां बताने जा रहे हैं ऐसे ही 3 शानदार सब्जी के पौधों के बारे में, जिन्हें आप गर्मियों में अपनी बालकनी में भी उगा सकते हैं.
Image Credit: AI लौकी
लौकी गर्मियों की उगाने के लिए सबसे आसान और फायदेमंद सब्जियों में से एक है. इसे आप बड़े गमले या ग्रो बैग में आसानी से उगा सकते हैं.
Image Credit: AI कैसे उगाएं?
लौकी को उगाने के लिए 12-15 इंच का गमला लें. अच्छी मिट्टी, गोबर खाद और कंपोस्ट मिलाएं. बीज को 1 इंच गहराई में लगाएं.
Image Credit: AI भिंडी
भिंडी गर्मी की क्वीन मानी जाती है. इसे उगाना बहुत आसान है और यह जल्दी फल देने लगती है. एक छोटी क्यारी बनाकर इसमें बीज बो दें.
Image Credit: AI कैसे उगाएं?
इस सब्जी को उगाने के लिए मध्यम आकार का गमला लें. बीज को 1-2 इंच गहराई में बोएं. 2-3 बीज एक साथ लगा सकते हैं.
Image Credit: AI हरी मिर्च
हरी मिर्च का पौधा कम जगह में भी खूब फल देता है और लंबे समय तक चलता है. आप घर पर उगी ऑर्गेनिक हरी मिर्च का आनंद ले सकते हैं.
Image Credit: AI किचन गार्डन के टिप्स
हमेशा अच्छी क्वालिटी की मिट्टी और ऑर्गेनिक खाद का इस्तेमाल करें. गमले में पानी निकलने की सही व्यवस्था हो. पौधों को रोज 5-6 घंटे धूप मिले.
Image Credit: AI नोट
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से सलाह लें.
Image Credit: AI और देखें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षण और उपाय
खाली पेट आंवला और शहद खाने के फायदे
विटामिन बी12 की कमी के लक्षण
कब्ज के लिए 5 घरेलू उपचार
ndtv.in/health