धनिये को 10 दिन तक फ्रेश रखने का सही तरीका
Byline: Diksha Soni
Image Credit: Unsplash
Image Credit: Unsplash
कई बार धनिए की पत्तियां काली पड़ जाती हैं या उनमें बदबू आने लगती है. नीचे बताई गई इन ट्रिक्स से आप इसे लंबे समय तक फ्रेश रख सकते हैं.
टिश्यू पेपर
धनिया को एयरटाइट डिब्बे में रखने से पहले नीचे और ऊपर टिश्यू पेपर रखें. यह एक्स्ट्रा नमी सोख लेता है.
Image Credit: Unsplash
कांच का जार
एक ग्लास का जार लें, उसमें थोड़ा पानी भरें और धनिया की डंडी वाला हिस्सा उसमें रखें. ऊपर से हल्का प्लास्टिक कवर लगा दें.
Image Credit: Unsplash
अखबार में रखें
इसे सूखे अखबार या किचन टॉवल में लपेटकर फ्रिज में रख सकते हैं. इससे पत्तियां जल्दी खराब नहीं होंगी.
Image Credit: Unsplash
फ्रीजर में रख सकते हैं
आप चाहें, तो इसे बारीक काटकर आइस ट्रे में पानी के साथ जमा सकते हैं. बाद में इन क्यूब्स को सीधे ग्रेवी या सूप में इस्तेमाल कर सकते हैं.
Image: Unsplash
इन आसान टिप्स की मदद से आपका धनिया जल्दी खराब नहीं होगा और बार-बार बाजार जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी.
Image: Unsplash
और देखें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षण और उपाय
खाली पेट आंवला और शहद खाने के फायदे
विटामिन बी12 की कमी के लक्षण
कब्ज के लिए 5 घरेलू उपचार
ndtv.in/health