इंटरनेशनल योगा डे की दुनिया भर में धूम, आम लोगों से लेकर राजनेता भी कर रहे योगा, देखें तस्वीरें 

21/06/2024

Byline Aishwarya Gupta

देश में आज 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. इस साल इसकी थीम 'योग स्वयं और समाज के लिए' रखी गई है. 

Image credit: PTI

पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर (SKICC) में कश्‍मीर के लोगों के साथ योगा किया. 

Image credit: PTI

नई दिल्ली में 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर समारोह के दौरान सोनिया विहार में यमुना नदी पर लोग योग करते हुए नज़र आए. 

Image credit: PTI

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में योग किया. 

Image credit: PTI

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी योग दिवस पर नई दिल्ली में यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में योग किया. 

Image credit: PTI

भारतीय नौसेना के जवानों ने 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशाखापत्तनम में योग किया. 

Image credit: PTI

10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर अन्य लोगों के साथ योग करते हुए. 

Image credit: PTI

Image credit: PTI

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अमृतसर के पास अटारी में भारत-पाकिस्तान सीमा पर योग किया. 

Image credit: PTI

वहीं, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मुंबई में महाराष्ट्र होमगार्ड के जवानों ने गेटवे ऑफ इंडिया पर योग किया. 

Image credit: PTI

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने योग दिवस पर बनासकांठा जिले के नदाबेट में भारत-पाकिस्तान सीमा पर योगाभ्‍यास किया. 

Image credit: PTI

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने में सशस्त्र बलों का नेतृत्व किया. 

Image credit: PTI

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और अन्य लोगों ने 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में योग किया. 

Image credit: PTI

केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने नई दिल्ली में 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में अन्य लोगों के साथ योग किया. 

Image credit: PTI

आगरा में ताज महल के पीछे दशहरा घाट पर 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोग योग करते हुए. 

और देखें

एक बार फिर दूल्‍हे राजा बने Youtuber अरमान मलिक

राशिफल: दिन की शुरुआत से पहले जान लें जरूरी बातें

 खरबूजे की मिठास को कैसे पहचानें? इन टिप्‍स से खरीदें, हर खरबूजा निकलेगा मीठा 

तेजस्वी प्रकाश ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, एक्ट्रेस ने तस्वीरें शेयर कर दिखाया ग्लैमरस अवतार

Click Here