जी20 से लेकर रामलला की मूर्ति तक, 75वें गणतंत्र दिवस की झांकियों पर एक नजर

Image: ANI

इस गणतंत्र दिवस पर "नारी शक्ति" को उजागर करने वाली विभिन्न झांकियां कर्तव्य पथ पर निकाली गई. 

Image: ANI

गणतंत्र दिवस की झांकी में इसरो के चंद्रयान-3 की लैंडिंग अंतरिक्ष यान और आदित्य एल-1 मिशन को प्रमुख स्थान दिया गया. 

Image: PIB/X

डीआरडीओ की झांकी में महिला सशक्तिकरण को दर्शाया गया और इसका नेतृत्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक सुनीता जेना ने किया. 

Image: PIB/X

विदेश मंत्रालय की झांकी में पिछले साल हुई भारत की जी20 अध्यक्षता के सफल समापन और उसकी उपलब्धियों को दर्शाया गया. 

Image: DD National/X

मणिपुर ने 500 साल पुराने बाजार 'इमा कीथेल' का प्रदर्शन किया, जो दुनिया का एकमात्र बाजार है जो पूरी तरह से महिलाओं द्वारा चलाया जाता है.

Image: PIB/X

इसी के साथ गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी में रामलला की एक कलात्मक छवि शोपीस की गई, जिनकी नई मूर्ति को हाल ही में अयोध्या में एक भव्य मंदिर में प्रतिष्ठित किया गया था. 

Image: sbajpai2811/X

संस्कृति मंत्रालय की गणतंत्र दिवस की झांकी में संविधान सौंपने, प्राचीन लोकतांत्रिक परंपराओं को दर्शाया गया. 

Image: DD National/X

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की झांकी सामाजिक सशक्तिकरण के लिए AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर केंद्रित थी. 

Image: DD National/X

छत्तीसगढ़ गणतंत्र दिवस की झांकी में बस्तर की 600 साल पुरानी आदिवासी परंपरा को दिखाया गया. 

Image: hrishikesh14/X

लद्दाख की झांकी ने महिला सशक्तीकरण के साथ ही इस केंद्र शासित प्रदेश की प्रगति की यात्रा की एक मनमोहक झलक पेश की. 

Image: Dr Jitendra Singh/X

और देखें

75th Republic Day: शंखनाद, ढोल मजीरे से होगी परेड की शुरुआत, जानिए खास बातें

लेजर शो, जगमगाती रोशनी और खूबसूरत फूलों के बीच रात में ऐसा नजर आया राम मंदिर

Republic Day 2024: परेड देखने जा रहे हैं तो जान लें किस मेट्रो स्‍टेशन पर उतरना होगा

Ram Mandir Pran Pratishtha: रामलला की मूर्ति को 114 कलशों के जल से कराया गया स्नान

Click Here