Byline: Shikha Sharma
  19/03/2025
 तस्वीरें: धरती पर लौटीं भारत की बेटी सुनीता विलियम्स
            Image Credit: AFP
 NASA की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर ‘फंसे' रहने के बाद आखिरकार धरती पर लौट आई हैं. 
            Image Credit: AFP
 विलियम्स, अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर के साथ, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर नौ महीने से अधिक समय बिताने के बाद पृथ्वी पर लौटी  हैं.
            Image Credit: AFP
 सुनीता ड्रैगन अंतरिक्ष यान के जरिए फ्लोरिडा के तट पर उतरीं.
            Image Credit: AFP
 सुनीता के साथ क्रू-9 के सदस्य बुच विल्मोर, निक हेग और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्सांद्र गोरबुनोव भी वापस लौटे हैं.
            Image Credit: AFP
 सुनीता विलियम्स, जो इस साल सितंबर में 60 वर्ष की हुईं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध भारतीय मूल की दूसरी अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री हैं.
            Image Credit: IANS 
 उनसे पहले कल्पना चावला यह उपलब्धि हासिल कर चुकी थीं, लेकिन 2003 में कोलंबिया स्पेस शटल दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई थी.
            Image Credit: AFP
 सुनीता विलियम्स का जन्म 1965 में हुआ था. उनके पिता दीपक पांड्या गुजरात से हैं, जबकि उनकी मां उर्सुलाइन बोनी पांड्या (जालोकर) स्लोवेनिया से हैं.
            Image Credit: AFP
 सुनीता ने पहली बार 2006 में "डिस्कवरी" स्पेस शटल के जरिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा की थी.
            और देखें
     बिना काटे इन तरीकों से करें मीठे-फ्रेश अमरूद की पहचान, नहीं निकलेंगे कीड़े
 देखें दिग्विजय राठी की क्यूट अनदेखी तस्वीरें
  चेहरे पर लगाएं ये सफेद चीज, आएगा निखार... 
 अब सर्दियों में हीटर और गीजर चलने से नहीं आएगा आपका ज़्यादा बिल, बस फॉलो करें ये टिप्स
  Click Here