अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में नहीं दिखी मलाइका अरोड़ा, हो गया ब्रेकअप?

Story By Rosy Panwar

अर्जुन कपूर 26 जून को अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. 


इसी के चलते एक पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें उनकी फैमिली और खास दोस्त मौजूद रहे. 


पार्टी में वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, आदित्य रॉय कपूर, महीप कपूर और खुशी कपूर शामिल होते नजर आए. 


लेकिन एक्टर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को पार्टी में शामिल होते नहीं देखा गया. 


जबकि इससे पहले मलाइका को जिम के बाहर पैपराजी ने स्पॉट किया था. 


पिछले कुछ समय से अर्जुन कपूर के साथ एक्ट्रेस के ब्रेकअप की चर्चा जोरों पर है. 


वहीं बॉयफ्रेंड के बर्थडे सेलिब्रेशन में नजर आना इन खबरों को सच्चाई में बदलता दिख रहा है. 


मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं. 


इससे पहले मलाइका अरोड़ा की शादी अरबाज खान से हुई थी, जिनके साथ उनके एक बेटा अरहान भी है.

और देखें

सोनाक्षी के होने वाले पति जहीर के 'अंकल' हैं सलमान खान!

जहीर इकबाल कौन है, जिससे सोनाक्षी सिन्हा कर रही हैं शादी

Click Here