कॉट क्रुणाल पंड्या बोल्ड भुवनेश्वर कुमार
25 आउट!! कैच आउट!! भुवनेश्वर ने दिलाई अपनी टीम को बड़ी सफलता| अर्धशतक जड़ने के ठीक बाद आविश्का ने खोया अपना आपा और खराब शॉट खेलते हुए अपना विकेट दान में दे दिया| अभी अभी हम उनकी तारीफ कर ही रहे थे लेकिन शायद उन्हें हमारी नज़र लग गई| भुवि को जिस काम के लिए लाया गया था उसे अंजाम देते हुए| लेग स्टम्प पर रखी गई गेंद को सीधे बल्ले से ऑन साइड पर खेलना चाहा, मिस टाइम कर बैठे| हवा में गई गेंद फील्डर कृणाल उसके नीचे आये और पकड़ा एक आसान सा कैच| 124/3 श्रीलंका 124/3
13.2 आउट!! कैच आउट!! चहल ने दिलाया भारत को ब्रेक थ्रू| एक बार फिर से बड़ी साझेदारी को इस गेंदबाज़ ने तोड़ा| मिड विकेट पर मनीष पांडे का एक शानदार कैच| 36 रन बनाकर मीनोद लौट गए पवेलियन| क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को फुल टॉस बनाया| फ्लिक किया लेग साइड पर और हवा में मार बैठे| फील्डर मनीष ने अपने बाएँ ओर झुकते हुए कैच को लपक लिया| टीम इंडिया को जिस विकेट की तलाश थी वो मिल गई| अब यहाँ से गब्बर एंड आर्मी वापसी करना चाहेगी| 77/1 श्रीलंका| 77/1
13.3 आउट!!! कैच आउट!!! हैट्रिक पर युजवेंद्र चहल!!! बैक टू बैक विकेट यहाँ पर भारत हासिल करता हुआ| भानुका राजपकसा पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे| दूसरी विकेट युजवेंद्र के नाम होती हुई| फुल ल;एन्थ की डाली गई गेंद को टर्न के लिए खेलने गए बल्लेबाज़| बॉल टप्पा खाकर सीधी रही और बल्ले का बाहरी किनारा लेकर सीधे कीपर के हाथ में गई| ईशान किशन ने कोई गलती नही करते हुए पकड़ा कैच| कमाल की गेंदबाज़ी यहाँ पर युजवेंद्र के द्वारा देखने को मिला| अभी तक यहाँ पिछले ओवर में कोई विकेट नही मिला था तो इस ओवर में दो बड़ा झटका श्रीलंका को लगता हुआ| 77/2 श्रीलंका| 77/2
27.2 आउट!! कैच आउट!! एक और बड़ा झटका मेज़बान टीम को लगता हुआ| 32 रन बनाकर डी सिल्वा लौट गए पवेलियन| एक और सेट बल्लेबाज़ अपना विकेट गंवाते हुए भारत को मैच में ऊपर ले आया| रूम बनाकर कवर्स की ओर गेंद को मारना चाहते थे लेकिन चहर ने चतुराई के साथ धीमी गति से डाल दी गेंद| शॉट चेक नहीं कर पाए और हवा में मार बैठे| मिड ऑफ़ पर गई गेंद जहाँ धवन ने पीछे की तरफ भागते हुए एक आसान सा कैच लपक लिया| 134/4 श्रीलंका| 134/4
46.67%
डॉट बॉल
53.33%
स्कोरिंग शॉट्स
45
बॉल पर बाउंड्री
चरिथ असलंका
65
68
6
0
95.58
कॉट सब देवदत्त पडिक्कल बोल्ड भुवनेश्वर कुमार
47.1 आउट!! कैच आउट!! भुवि को मिली बड़ी विकेट| 65 रन बनाकर असलंका लौटे पवेलियन| धीमी गति की गेंद से यहाँ पर पूरी तरह से चकमा खा गए| स्लॉट में तो थी गेंद लेकिन टाइमिंग शानदार नहीं थी| मिड विकेट बाउंड्री पर देवदत पदिकल मौजूद थे जिन्होंने पकड़ा एक आसान सा कैच| भारत की कसी हुई गेंदबाजी के सामने एक और बल्लेबाज़ हथियार डालता हुआ| भुवि के खाते में गई दूसरी विकेट| 244/7 श्रीलंका| 244/7
35.2 आउट!! क्लीन बोल्ड!!! चहल ऑन फायर!!! एक बार फिर से लम्बी दिख रही साझेदारी को तोड़ दिया| कप्तान दसुन को 16 रनों के स्कोर पर लौटाया पवेलियन| इस बार थोड़ा तेज़ गति से डाली गई थी गेंद| बैकफुट से जाकर बल्लेबाज़ ने ऑफ़ साइड पर खेलना चाहा| लाइन से पूरी तरह से बीट हुए और गेंद जाकर मिडिल स्टम्प उड़ा गई| बल्लेबाज़ अभी तक अच्छा खेल रहे थे लेकिन एक ग़लती फिर से उनकी टीम को बैकफुट पर ढकेल गई| 172/5 श्रीलंका| 172/5
54.17%
डॉट बॉल
45.83%
स्कोरिंग शॉट्स
24
बॉल पर बाउंड्री
वाणिदु हसरंगा
8
11
1
0
72.72
बोल्ड दीपक चाहर
39.1 बोल्ड!!! क्लीन बोल्ड!!! श्रीलंका को लगा एक और झटका| वाणिदु हसरंगा 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे| दीपक चहर के हाथ लगी दूसरी विकेट| काफी समझेदारी के साथ गेंदबाज़ी में बदलाव कर रहे हैं दीपक चहर| फुल लेंथ की डाली हुई नक़ल गेंद को डिफेंड करने गए बल्लेबाज़ लेकिन बॉल की लाइन में नही आ सके और गेंद को बल्ले पर नही खेल पाए| बीट हुए और गेंद सीधे जाकर लगी स्टंप्स को और भारत के हाथ लगी एक और सफ़लता| 194/6 श्रीलंका| 194/6
54.55%
डॉट बॉल
45.45%
स्कोरिंग शॉट्स
11
बॉल पर बाउंड्री
चामिका करुणारत्ने
44
33
5
0
133.33
नाबाद
30.3%
डॉट बॉल
69.7%
स्कोरिंग शॉट्स
6
बॉल पर बाउंड्री
दुशमंथा चमीरा
2
5
0
0
40
कॉट सब देवदत्त पडिक्कल बोल्ड भुवनेश्वर कुमार
49.1 आउट!! कैच आउट!! एक औएर विकेट भुवि के खाते में जाती हुई| एक बार फिर से बड़ा शॉट लगाने गए बल्लेबाज़ और अपना विकेट गंवा बैठे| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए इस गेंद को स्लॉग करना चाहा| मिस टाइम हुए और लेग साइड पर हवा में गई गेंद| फील्डर सब्सटीट्युट देवदत जिन्होंने पकड़ा एक आसान सा कैच| इससे मेज़बान टीम को कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि अब बल्ला चलाना ही है| 264/5 श्रीलंका| 264/8
60%
डॉट बॉल
40%
स्कोरिंग शॉट्स
-
बॉल पर बाउंड्री
लक्षण संदाकन
1
0
0
0
रन आउट (ईशान किशन)
49.3 आउट!! रन आउट!! भाई बोलकर रन आउट मारा है मैंने चाहे तो उस फील्डर से पूछ लो| इस विकेट के गिरने के बाद विकेट के पीछे से ईशान किशन की ये आवाज़ स्टम्प माइक पर सुनाई दी| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर बल्ला चलाया| स्ट्राइक दूसरे बल्लेबाज़ को देने के चक्कर में आगे निकले| किशन ने गेंद को लपका और आगे आते हुए रन आउट किया| 266/9
3 आउट!!! क्लीन बोल्ड!!! जिस विकेट की तलाश थी वो यहाँ पर मिल गई| पहला झटका भारत को लगता हुआ| पिछले मैच के स्टार शॉ यहाँ पर सस्ते में निपट गए| स्पिनर लगाया गया था उसनके लिए और उसी ने उनका काम तमाम कर दिया| लेग स्पिन डालने का प्रयास था लेकिन सीधी रही गेंद| स्लाइस करने गए थे लेकिन टर्न नहीं हुई गेंद और पड़कर अंदर आ गई| यहीं पर चकमा खा गए बल्लेबाज़ और बॉल जाकर ऑफ़ स्टम्प उड़ा गई| शॉ खुद से काफी निराश दिखे लेकिन श्रीलंकाई कप्तान द्वारा चली गई चाल यहाँ पर हुई कामयाब| 28/1 भारत| 28/1
12 आउट!!! एलबीडबल्यू आउट!!! श्रीलंका का रिव्यु हुआ सफ़ल| भारत को लगा सबसे बड़ा झटका| शिखर धवन 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे| वाणिदु हसरंगा के हाथ लगी दूसरी विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद कलो बैकफुट से खेलने गए| गेंद की लाइन में खुद को नही ला सके जिसके कारण बॉल सीधे पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील अम्पायर ने नॉट आउट करार दिया| इसी बीच श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने लिया रिव्यु रिप्ले में थर्ड अम्पायर ने देखने के बाद बताया कि गेंद सीधे मिडिल स्टंप्स को लग रही थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| शिखर धवन काफ़ी निराश होकर पवेलियन लौटे| 65/3 भारत| 65/3
5 आउट!!! प्ले डाउन!!! भारत को लगा दूसरा बड़ा झटका| पिछले मैच के एक और हीरो इस बार चूके| कसुन रजिथा के हाथ लगी पहली विकेट| ईशान किशन 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को जगह बनाकर कट करने गए| गेंद की उछाल को सही से परख नहीं पाए जिसकी वजह से बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद ऑफ स्टंप्स को जा लगी| काफी निराश ईशान अपने शॉट से यहाँ पर दिखाई दिए| श्रीलंका मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाती हुई| 39/2 भारत| 39/2
75%
डॉट बॉल
25%
स्कोरिंग शॉट्स
-
बॉल पर बाउंड्री
मनीष पांडे
37
31
3
0
119.35
रन आउट (दसुन शनाका)
17.2 आउट!!! सैड डिसमिसल!! मनीष पांडे बदकिस्मती का शिकार हुए| स्ट्रेट ड्राइव था जहाँ पर गेंदबाज़ का हाथ लगने के बाद बॉल जाकर सीधा स्टम्प्स को जा लगी| उस दौरान पांडे जी काफी आगे निकल गए थे और वापिस नहीं लौट पाए सही समय पर जिसकी वजह से थर्ड अम्पायर द्वारा उन्हें आउट करार दिया गया| भारत को अहम समय पर लगा बड़ा झटका, सेट बल्लेबाज़ निराशाजनक लौटे पवेलियन| ऊपर डाली दी थी गेंद जिसे सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला| दसुन ने उसे रोकने का प्रयास किया और उसी दौरान उनका हाथ गेंद को टच कर गया और फिर विकटों से जा टकराया| 115/4 भारत| 115/4
27 आउट!! एलबीडबल्यू!!! भारत ने रिव्यु के साथ गंवाया अपना सबसे बड़ा विकेट| 53 रन बनाकर स्काई लौट गए पवेलियन| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को फ्रंटफुट से डिफेंड करने गए| गेंद की टर्न को परख नहीं पाए| अंदर आई गेंद और फ्रंट पैड्स को जा लगी जिसके बाद एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील और अम्पायर ने आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने लिया रिव्यु, थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि गेंद सीधे मिडिल स्टंप्स को जाकर लग रही थी, बिना बल्ले का कोई किनारा लिए हुए| इसलिए उसे आउट करार दिया गया| भारत को एक अहम मोड़ पर बड़ा झटका लगा| 160/6, लक्ष्य से 116 रन दूर| 160/6
18 आउट!!! कैच आउट!!! भारत की आधी टीम पवेलियन लौटी हुई| हार्दिक पंड्या बिना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे| दसुन शनाका के हाथ लगी पहली विकेट| गुड लेंथ पर पटकी गई धीमी गति की गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले पर बॉल टप्पा खाने के बाद रुक कर आई जिसके कारण हार्दिक गेंद को नीचे नही रख सके| हवा में गई बॉल सीधे शॉट मिड विकेट पर खड़े फील्डर के पास जहाँ से धनंजया डी सिल्वा ने अपने आगे की ओर डाईव लगाकर पकड़ा एक शानदार कैच| 116/5 भारत| 116/5
35.1 आउट!!! क्लीन बोल्ड!!! आते ही हसरंगा ने वो काम कर दिया जिसके लिए उन्हें लाया गया था| सेट बल्लेबाज़ कृणाल पांड्या को 35 के स्कोर पर पवेलियन की तरफ चलता करते हुए टीम को वापिस मुकाबले में ला दिया| यहाँ से भारत की जीत की उम्मीद पूरी तरह से लड़खड़ा सी गई है| टर्न के साथ खेलना चाहते थे लेकिन पूरी तरह से बीट हुए| बॉल जाकर ऑफ़ स्टम्प से टकराई और बूम| बल्लेबाज़ निराश होकर लौटे पवेलियन साथ ही भारत की जीत की उम्मीदों को लगा बड़ा झटका| 193/7 भारत| 193/7