दक्षिण अफ्रीका vs ऑस्ट्रेलिया, फाइनल Cricket Score
दक्षिण अफ्रीका vs ऑस्ट्रेलिया, 2025 - टेस्ट Scoreboard


-
-
प्लेयर ऑफ द मैचएडन मार्करम
बल्लेबाज | R | B | 4s | 6s | SR |
---|---|---|---|---|---|
उस्मान ख्वाजा |
|
20 | 0 | 0 | 0 |
6.3 आउट!! कैच आउट!! कॉट डेविड बेडिंघम बोल्ड कगिसो रबाडा| पहले विकेट का हुआ पतन| 20 गेंद खेलने के बाद भी बिना खाता खोले निराश होकर पवेलियन लौट गए उस्मान ख्वाजा| स्लिप्स में एक शानदार कैच डेविड बेडिंघम ने किया है| ऑफ़ स्टम्प चैनल पर इस बल्लेबाज को काफी दिक्कत आती है और उसी लाइन पर डाली गई गेंद| दूर से उसे छेड़ बैठे जहाँ टप्पा खाकर सीधी रही गेंद और आउट साइड एज लेकर स्लिप फील्डर की गोद में चली गई| 12/1 ऑस्ट्रेलिया| 12/1
|
|||||
मार्नस लबुशेन | 17 | 56 | 1 | 0 | 30.35 |
18 आउट!! कैच आउट!! कॉट काइल वेरेयेने बोल्ड मार्को येन्सन| 30 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी का हुआ अंत| मार्नस लबुशेन उसी गेंद पर आउट हुए हैं जिसपर पिछले कुछ समय से उन्हें दिक्कत आ रही थी| वही ऑफ़ स्टम्प चैनल वाली बॉल जो विराट कोहली को भी तंग किया करती है| महज 17 रन बनाकर मार्नस लबुशेन बने मार्को येन्सन का पहला शिकार| ऑफ़ स्टम्प चैनल के बाहर डाली गई गेंद| टप्पा खाकर आउट स्विंग हुई| बल्लेबाज ने उसे दूर से खेलना चाहा जहाँ आउट साइड एज लेकर कीपर के दस्तानों में प्रस्थान कर गई गेंद| 46/3 ऑस्ट्रेलिया| 46/3
|
|||||
कैमरन ग्रीन | 4 | 3 | 1 | 0 | 133.33 |
7 आउट!! कैच आउट!! महज तीन गेंदों की ग्रीन की पारी का हुआ अंत| रबाडा के नाम एक और सफलता| लाजवाब कैच दूसरे स्लिप में मार्करम ने पकड़ा है| बेहतरीन रिफ्लेक्स का नमूना पेश करते हुए फील्डर दिखे हैं यहाँ पर क्योंकि तीसरे स्लिप से फील्डर ने अपने बायां हाथ बढाकर उसे लपकना चाहा था लेकिन गेंद दूसरे स्लिप फील्डर के हाथों में गई| फुलर लेंथ गेंद थी| टप्पा खाकर आउट स्विंग हुई| डिफेंड करने गए, आउट साइड एज लगा और फील्डर के पास कैच का मौका बन गया| 16/2 ऑस्ट्रेलिया| 16/2
|
|||||
स्टीव स्मिथ | 66 | 112 | 10 | 0 | 58.92 |
42 आउट!! कैच आउट!! कॉट मार्को येन्सन बोल्ड एडन मार्करम| 79 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| एडन मार्करम को उनके पहले ही ओवर में एक बड़ी सफलता हाथ लग गई है| 66 रन बनाकर स्टीव स्मिथ बने एडन मार्करम का पहला शिकार| स्लिप में येन्सन के द्वारा दो बार जगल किया गया लेकिन तीसरी बार में उसे लपक लिया गया है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई फ्लाईटेड गेंद| दूर से उसपर ड्राइव करने गए| टर्न नहीं हुई, सीधी रही गेंद इस वजह से आउट साइड एज लेकर स्लिप फील्डर के बाएँ ओर गई| कैच के लिए हाथ बढ़ाया, फम्बल हुआ, फिर दाहिने साइड गई गेंद| दूसरी बार में भी जगल किया लेकिन तीसरी बार में नजरें जमाते हुए उसे लपक लिया| 146/5 ऑस्ट्रेलिया| 146/5
|
|||||
ट्रैविस हेड | 11 | 13 | 1 | 0 | 84.61 |
23.2 आउट! कैच आउट!! कॉट काइल वेरेयेने बोल्ड मार्को येन्सन| लंच से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा एक बड़ा झटका| क्या कमाल का कैच कीपर के द्वारा लपका गया है| डाउन द लेग जाती हुई गेंद को निक कर बैठे| कीपर से काफी दूर जा रही थी गेंद| काइल वेरेयेने ने अपने दाहिने तरफ फुल स्ट्रेच डाईव लगाई और कैच को पूरा किया है| महज 11 रन बनाकर ट्रैविस हेड बने मार्को येन्सन का दूसरा शिकार| लेग स्टम्प के बाहर निकलती गेंद को फ्लिक लगाने गए थे जहाँ एज लेकर कीपर की तरफ गई गेंद जिसे लपक लिया गया| 67/4 ऑस्ट्रेलिया| 67/4
|
|||||
ब्यू वेबस्टर | 72 | 92 | 11 | 0 | 78.26 |
54.4 आउट!! कैच आउट!! कॉट डेविड बेडिंघम बोल्ड कगिसो रबाडा| चौथी सफलता कगिसो रबाडा के खाते में दर्ज होती हुई| ब्यू वेबस्टर की 72 रनों की शानदार पारी का अंत हो गया है| स्लिप में एक और बढ़िया कैच बेडिंघम द्वारा पकड़ा गया है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई छोटी गेंद| दूर से उसपर एक लूज शॉट लगाने गए| स्विंग और उछाल से चकमा खाए| बल्ले का आउट साइड एज लेकर स्लिप फील्डर की तरफ गई जहाँ से कैच को पूरा किया गया| 210/8 ऑस्ट्रेलिया| 210/8
|
|||||
एलेक्स कैरी Wk | 23 | 31 | 4 | 0 | 74.19 |
51.1 आउट!! क्लीन बोल्ड!! टी ब्रेक के ठीक बाद केशव महाराज ने अपनी टीम को दिलाई एक अहम विकेट| अपनी धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज एलेक्स कैरी का काम तमाम कर दिया| अपने इस शॉट से काफी निराश दिखे हैं| 23 रन बनाकर एलेक्स कैरी बने केशव महाराज का पहला विकेट| विकटों के बीच डाली गई फुलर गेंद पर रिवर्स स्वीप शॉट लगाने चले गए| गति को कम किया था जिसकी वजह से बल्ला पहले चल गया| गेंद बाद में जाकर मिडिल स्टम्प से टकरा गई और बूम| 192/6 ऑस्ट्रेलिया| 192/6
|
|||||
पैट कमिंस C | 1 | 6 | 0 | 0 | 16.66 |
52.4 आउट!! क्लीन बोल्ड!! कगिसो रबाडा यू ब्यूटी!! अपनी शानदार गेंद से कप्तान कमिंस को क्लीन बोल्ड कर दिया है| महज 1 रन बनाकर पैट कमिंस बने कगिसो रबाडा का तीसरा शिकार| मिडिल स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| स्लोप के साथ थोड़ा बाहर की तरफ गई| अंदर वाली लाइन के लिए खेले कमिंस और बीट हुए| बल्ले का आउट साइड एज छोड़ते हुए ऑफ़ स्टम्प उड़ा गई गेंद और बूम| 199/7 ऑस्ट्रेलिया| 199/7
|
|||||
मिचेल स्टार्क | 1 | 12 | 0 | 0 | 8.33 |
56.4 आउट!! क्लीन्ड अप! बल्लेबाज़ के पास इस गेंद का कोई जवाब नहीं था| इसी के साथ कगिसो रबाडा ने अपना पंजा खोल लिया है| क्या कमाल का सत्र रहा अभी तक अफ्रीका के लिए| महज 212 रनों पर ऑस्ट्रेलिया को ऑल आउट कर दिया है| इन स्विंगर गेंद थी| टप्पा खाकर अंदर आई| बल्लेबाज उसे डिफेंड नहीं कर पाए और बेल्स उड़ा गई गेंद और बूम| 212/10
|
|||||
नाथन लायन |
|
4 | 0 | 0 | 0 |
55.5 आउट!!! क्लीन बोल्ड!! मार्को येन्सन यू ब्यूटी!! तीसरी सफलता उनके नाम दर्ज हुई है| बिना खाता खोले नाथन लायन वापिस लौट गए हैं| ऑफ़ स्टम्प लाइन के काफी बाहर से इन स्विंगर डाली गई गेंद| टेल होकर अंदर की तरफ आई| बल्लेबाज ने उसे ड्राइव करना चाहा लेकिन पूरी तरह से बीट हुए| बल्ले को छोड़ते हुए सीधा विकटों से जा टकराई गेंद और बूम| 211/9 ऑस्ट्रेलिया| 211/9
|
|||||
जोश हेजलवुड |
|
1 | 0 | 0 | 0 |
|
अतिरिक्त | 17 रन (lb: 7, nb: 10) | ||||
कुल | 212/10 56.4 (RR: 3.74) |
-
12/16.3 ovउस्मान ख्वाजा
-
16/27 ovकैमरन ग्रीन
-
46/318 ovमार्नस लबुशेन
-
67/423.2 ovट्रैविस हेड
-
146/542 ovस्टीव स्मिथ
-
192/651.1 ovएलेक्स कैरी
-
199/752.4 ovपैट कमिंस
-
210/854.4 ovब्यू वेबस्टर
-
211/955.5 ovनाथन लायन
-
212/1056.4 ovमिचेल स्टार्क
गेंदबाजी | O | M | R | W | Econ |
---|---|---|---|---|---|
कगिसो रबाडा | 15.4 | 5 | 51 | 5 | 3.25 |
मार्को येन्सन | 14 | 5 | 49 | 3 | 3.50 |
लुंगी एनगिडी | 8 | 0 | 45 | 0 | 5.62 |
वियान मुल्डर | 11 | 3 | 36 | 0 | 3.27 |
केशव महाराज | 6 | 0 | 19 | 1 | 3.16 |
एडन मार्करम | 2 | 0 | 5 | 1 | 2.50 |
बल्लेबाज | R | B | 4s | 6s | SR |
---|---|---|---|---|---|
एडन मार्करम |
|
6 | 0 | 0 | 0 |
1 आउट!!! बोल्ड!! प्ले डाउन हो गए बल्लेबाज!! मिचेल स्टार्क यू ब्यूटी!! पहले ही ओवर में अपनी टीम को एक बड़ी सफलता दिलाई है| बिना खाता खोले एडन मार्करम बने मिचेल स्टार्क का पहला शिकार| इन स्विंगर थी| टप्पा खाकर अंदर की तरफ आई| बल्लेबाज उसे डिफेंड करने गए| शेप अंदर की तरफ था गेंद का इस वजह से बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर विकटों की तरफ आई गेंद और उससे टकरा गई| खुद से काफी निराश होकर वापिस लौटे हैं| ऑस्ट्रेलिया को जिस शुरुआत की दरकार थी वो मिल गई है| 0/1 दक्षिण अफ्रीका| 0/1
|
|||||
रायन रिकेलटन | 16 | 23 | 3 | 0 | 69.56 |
8.4 आउट!! कैच आउट!! कॉट उस्मान ख्वाजा बोल्ड मिचेल स्टार्क| एक और सफलता स्टार्क के हाथ लगती हुई| इस बार विकेट के पीछे स्लिप फील्डर से कोई ग़लती नहीं हुई| 16 रन बनाकर रायन रिकेलटन बने मिचेल स्टार्क का दूसरा शिकार| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई फुल आउट स्विंग गेंद| बल्लेबाज उसे दूर से ड्राइव करने गए| इस बीच आउट साइड एज लेकर स्लिप फील्डर की तरफ गई गेंद| कीपर ने बीच में हाथ नहीं लगाया और ख्वाजा ने अपने दाहिने तरफ जाते हुए कैच को लपक लिया| 19/2 दक्षिण अफ्रीका| 19/2
|
|||||
वियान मुल्डर | 6 | 44 | 0 | 0 | 13.63 |
15.2 आउट!!! क्लीन बोल्ड!! यू मिस आई हिट!! पैट कमिंस यू ब्यूटी!!! अपनी शानदार इन स्विंगर से बल्लेबाज वियान का काम तमाम कर दिया है| 44 गेंदों पर महज 6 रनों की पारी हुई समाप्त| पैट कमिंस के नाम पहली सफलता दर्ज हुई है| विकटों के बीच डाली गई फुलर इन स्विंगर गेंद| बिना पैर निकाले उसे सीधे बल्ले से ड्राइव करने गए| स्विंग हुई, एक बड़ा गैप बना और सीधा मिडिल स्टम्प से जा टकराई ये गेंद और बूम| 25/3 दक्षिण अफ्रीका| 25/3
|
|||||
टेम्बा बवुमा C | 36 | 84 | 4 | 1 | 42.85 |
39.2 आउट!! कैच आउट!! कॉट मार्नस लबुशेन बोल्ड पैट कमिंस| एक कमाल की पारी का अंत एक बेमिसाल कैच के साथ हुआ है| 64 रनों की साझेदारी का अंत हुआ है| कप्तान ने लिया है कप्तान का विकेट| आधी टीम अब पवेलियन लौट गई है| 36 रन बनाकर टेम्बा बवुमा बने पैट कमिंस का दूसरा शिकार| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई फुलर लेंथ गेंद| उसे हवा में कवर ड्राइव किया| शॉर्ट कवर से अपने दाएँ ओर फुल स्ट्रेच डाईव लगाते हुए लबुशेन ने दोनों हाथों से कैच को पूरा किया है| 94/5 दक्षिण अफ्रीका| 94/5
|
|||||
ट्रिस्टन स्टब्स | 2 | 13 | 0 | 0 | 15.38 |
20.2 आउट!!! क्लीन बोल्ड!! थ्रू द गेट!! जोश हेजलवुड के नाम पहली सफलता दर्ज हुई है| चौथा झटका अफ्रीका को लग गया है यहाँ पर| महज 13 गेंदों पर 2 रन बनाकर ट्रिस्टन स्टब्स वापिस लौट गए हैं| शानदार इन स्विंगर| टप्पा खाने के बाद अंदर की तरफ आई| डिफेंड करने गए| बल्ले और पैड्स के बीच से गैप बनाकर गेंद सीधा विकटों से जा टकराई और बूम| स्टब्स सतह को ही देखते रह गए हैं| 30/4 दक्षिण अफ्रीका| 30/4
|
|||||
डेविड बेडिंघम | 45 | 111 | 6 | 0 | 40.54 |
55.2 आउट!! कैच आउट!! कप्तान पैट कमिंस ने यहाँ पर फाईफ़र हासिल कर लिया है!! डेविड बेडिंघम 45 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद कीपर की तरफ गई जहाँ से एलेक्स कैरी ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 135/8 अफ्रीका| 135/8
|
|||||
काइल वेरेयेने Wk | 13 | 39 | 0 | 0 | 33.33 |
51.3 आउट!! एलबीडबल्यू!! अफ़्रीकी टीम को लगता हुआ एक और झटका!! ऑस्ट्रेलिया टीम का रिव्यु हुआ सफ़ल!! पैट कमिंस के हाथ लगी तीसरी विकेट| काइल वेरेयेने 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना चाहा| ऐसे में गेंद टप्पा खाकर हलकी अंदर की तरफ आई और बल्ले को बीट करती हुई गेंद सीधा पैड्स को जा लगी| गेंदबाज़ अपील करते हुए पीछे की तरफ गए जबकि बल्लेबाज़ रन लेने भाग रहे थे तो दोनों के बीच आपस में टकराव हो गया| इसी बीच अम्पायर ने अपील को नकारा| फील्डिंग टीम के कप्तान ने रिव्यु ले लिया| जिसके बाद थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया तो पता लगा कि गेंद लेग स्टंप्स पर जाकर लग रही थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 126/6 अफ्रीका| 126/6
|
|||||
मार्को येन्सन |
|
3 | 0 | 0 | 0 |
52 आउट!! कैच आउट!!! कॉट एंड बोल्ड पैट कमिंस!! एक ही ओवर में अफ़्रीकी टीम के दो और बल्लेबाज पवेलियन लौट गए हैं| इस दफ़ा मार्को येन्सन शून्य पर वापिस लौट गए हैं| गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड किया| ऐसे में गेंद टप्पा खाकर बल्ले के स्टीकर के पास लगती हुई सामने की तरफ गई| तभी गेंदबाज़ ने दोनों हाथों से कैच पकड़ते हुए जश्न मनाया| 126/7 अफ्रीका| 126/7
|
|||||
केशव महाराज | 7 | 15 | 1 | 0 | 46.66 |
56.5 आउट!! रन आउट!! इस बार केशव महाराज 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक करते हुए पहला रन तेज़ी से लिया जिसके बाद दूसरे के लिए भागे| हालाँकि फील्डर ट्रैविस हेड ने भागकर गेंद को पकड़ा और कीपर की तरफ थ्रो किया| जिसके बाद एलेक्स कैरी ने गेंद को पकड़कर स्टंप्स पर लगाया और थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया तो पता लगा कि बल्लेबाज़ क्रीज़ से बाहर रह गए थे| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 138/9 अफ्रीका| 138/9
|
|||||
कगिसो रबाडा | 1 | 6 | 0 | 0 | 16.66 |
57.1 आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ पैट कमिंस ने अपने टेस्ट करियर का 300वां विकेट हासिल किया है!! कमाल की उपलब्धि इस दिग्गज के लिए| कगिसो रबाडा 1 रन ही बना सके| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| ऐसे में फील्डर ब्यू वेबस्टर ने तो पहली बार में गेंद को अपनी ओर आता हुआ नहीं देखा लेकिन जब नज़रे बॉल पर पड़ी तो उन्होंने आगे की ओर भागकर डाईव लगाया और दोनों हाथों से कैच पकड़ते हुए अपने कप्तान को खुश कर दिया| 138/10 दक्षिण अफ्रीका| 138/10
|
|||||
लुंगी एनगिडी |
|
1 | 0 | 0 | 0 |
|
अतिरिक्त | 12 रन (lb: 10, nb: 2) | ||||
कुल | 138/10 57.1 (RR: 2.41) |
-
0/11 ovएडन मार्करम
-
19/28.4 ovरायन रिकेलटन
-
25/315.2 ovवियान मुल्डर
-
30/420.2 ovट्रिस्टन स्टब्स
-
94/539.2 ovटेम्बा बवुमा
-
126/651.3 ovकाइल वेरेयेने
-
126/752 ovमार्को येन्सन
-
135/855.2 ovडेविड बेडिंघम
-
138/956.5 ovकेशव महाराज
-
138/1057.1 ovकगिसो रबाडा
गेंदबाजी | O | M | R | W | Econ |
---|---|---|---|---|---|
मिचेल स्टार्क | 13 | 3 | 41 | 2 | 3.15 |
जोश हेजलवुड | 15 | 5 | 27 | 1 | 1.80 |
पैट कमिंस | 18.1 | 6 | 28 | 6 | 1.54 |
नाथन लायन | 8 | 3 | 12 | 0 | 1.50 |
ब्यू वेबस्टर | 3 | 0 | 20 | 0 | 6.66 |
बल्लेबाज | R | B | 4s | 6s | SR |
---|---|---|---|---|---|
मार्नस लबुशेन | 22 | 64 | 2 | 0 | 34.37 |
17.5 आउट!! कैच आउट!! मार्नस लबुशेन 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! तीसरा झटका ऑस्ट्रेलिया टीम को लगता हुआ!! मार्को येन्सन के हाथ लगी पहली विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद सीधा कीपर के दस्तानों में गई जहाँ से उन्होंने कैच पकड़ने के बाद जश्न मनाया| 44/3 ऑस्ट्रेलिया| 44/3
|
|||||
उस्मान ख्वाजा | 6 | 23 | 0 | 0 | 26.08 |
10.2 आउट!! कैच आउट!! पहला बड़ा झटका ऑस्ट्रेलिया टीम को लगता हुआ!! इस बार उस्मान ख्वाजा 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! कगिसो रबाडा के हाथ लगी पहली विकेट| ऑफ़ स्टंप के बाहर जाती हुई आउटस्विंग गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना चाहा| ऐसे में बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद कीपर की तरफ गई| तभी काइल वेरेयेनेने अपने बाँए ओर डाईव लगाकर कैच पकड़ा| 28/1 ऑस्ट्रेलिया| 28/1
|
|||||
कैमरन ग्रीन |
|
2 | 0 | 0 | 0 |
10.4 आउट!! कैच आउट!! ऑस्ट्रेलिया को लगता हुआ दूसरा बड़ा झटका!! कैमरन ग्रीन शून्य पर पवेलियन लौटे!! कगिसो रबाडा ने एक ही ओवर में दो विकेट हासिल किया| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड करना चाहा| ऐसे में बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद गली तरफ गई जहाँ पर फील्डर वियान मुल्डर ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 28/2 ऑस्ट्रेलिया| 28/2
|
|||||
स्टीव स्मिथ | 13 | 25 | 1 | 0 | 52 |
18.5 आउट!! एलबीडबल्यू!! अफ़्रीकी टीम का रिव्यु हुआ सफ़ल!! स्टीव स्मिथ 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! लुंगी एनगिडी के हाथ लगी पहली सफ़लता| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को जा लगी| तभी एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने नकारा| जिसके बाद फील्डिंग टीम के कप्तान ने रिव्यु ले लिया| ऐसे में रिप्ले में देखने से पता लगा कि गेंद ऑफ़ स्टंप्स पर जाकर लग रही थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला| 48/4 ऑस्ट्रेलिया| 48/4
|
|||||
ट्रैविस हेड | 9 | 18 | 1 | 0 | 50 |
23.4 आउट!! क्लीन बोल्ड!! इसी के साथ ट्रैविस हेड की 9 रनों वाली पारी का हुआ अंत!! वियान मुल्डर को मिली पहली विकेट| इस बार अपनी लाइन और गति से बल्लेबाज़ को चारों खाने चित कर दिया गेंदबाज़ ने यहाँ पर| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलने का प्रयास किया| तभी गेंद टप्पा खाकर थोड़ी निची रही और बल्ले को बीट करती हुई पैड्स को लगी और फिर ऑफ स्टंप्स से टकराई| 66/6 ऑस्ट्रेलिया| 66/6
|
|||||
ब्यू वेबस्टर | 9 | 11 | 1 | 0 | 81.81 |
23 आउट!! एलबीडबल्यू!! ऑस्ट्रेलिया टीम का रिव्यु हुआ असफ़ल!! लुंगी एनगिडी के हाथ लगी दूसरी विकेट!! ब्यू वेबस्टर 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई इनस्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना चाहा| ऐसे में बल्ले के करीब से होती हुई थाई पैड्स को जा लगी| जिसके बाद एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने आउट दे दिया| बल्लेबाज़ ने फिर रिव्यु लिया| तभी थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया तो पता लगा कि गेंद मिडिल स्टंप्स पर जाकर लग रही थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला| 64/5 ऑस्ट्रेलिया| 64/5
|
|||||
एलेक्स कैरी Wk | 43 | 50 | 5 | 0 | 86 |
38.2 आउट!! एलबीडब्ल्यू!! कगिसो रबाडा ने 61 रनों की साझेदारी का अंत कर दिया है| 43 रन बनाकर एलेक्स कैरी बने कगिसो रबाडा का तीसरा शिकार| रिव्यु तो बच गया लेकिन अम्पायर्स कॉल के चलते पवेलियन वापिस जाना होगा| गुड लेंथ गेंद थी, पड़कर अंदर की तरफ आई| बल्लेबाज ने उसे लाइन में आकर खेलना चाहा| गति से चकमा खाए| बल्ले के पास से होकर पैड्स को लगी जिसके बाद एलबीडबल्यू की अपील हुई| अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| बल्लेबाज ने रिव्यु लिया जहाँ अम्पायर्स कॉल पाया गया| लेग स्टम्प को जाकर किस कर रही थी ये गेंद| 134/8 ऑस्ट्रेलिया| 134/8
|
|||||
पैट कमिंस C | 6 | 5 | 1 | 0 | 120 |
24.5 आउट!! बोल्ड!! लुंगी एनगिडी के नाम एक और सफलता दर्ज हुई है| सातवाँ विकेट ऑस्ट्रेलिया ने गंवा दिया है| महज 6 रन बनाकर पैट कमिंस बने लुंगी एनगिडी का तीसरा शिकार| दक्षिण अफ्रीका पूरी तरह से इस मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाती हुई नजर आ रही है| तेज गति से जड़ में डाली गई गेंद| उसे लेग साइड पर खेलने गए लेकिन गति से चकमा खाए और पैड्स को लगकर सीधा विकटों से जा टकराई ये गेंद और बूम| 73/7 ऑस्ट्रेलिया, 147 रनों की लीड के साथ| 73/7
|
|||||
मिचेल स्टार्क | 58 | 136 | 5 | 0 | 42.64 |
|
|||||
नाथन लायन | 2 | 13 | 0 | 0 | 15.38 |
42.4 आउट!! एलबीडबल्यू!! ऑस्ट्रेलिया टीम का रिव्यु हुआ असफ़ल!! नाथन लायन 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! कगिसो रबाडा के हाथ लगी चौथी विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई इनस्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने आउट करार दिया| जिसके बाद बल्लेबाज़ ने रिव्यु ले लिया| तभी थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया तो पता लगा कि गेंद सीधा लेग स्टंप पर जाकर लग रही थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 148/9 ऑस्ट्रेलिया| 148/9
|
|||||
जोश हेजलवुड | 17 | 53 | 2 | 0 | 32.07 |
65 आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया टीम की दूसरी पारी 207 रनों पर समाप्त हुई!! ऐसे में अब अफ़्रीकी टीम के सामने 282 रनों का लक्ष्य होगा!! जोश हेज़लवुड 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! एडन मार्करम के हाथ लगी पहली विकेट| इसी बीच फील्ड अम्पायर ने लंच का इशारा कर दिया है| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट कवर की ओर हवा में शॉट खेला| तभी वहां मौजूद फील्डर केशव महाराज ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 207/10 ऑस्ट्रेलिया| 207/10
|
अतिरिक्त | 22 रन (b: 6, lb: 6, nb: 10) | ||||
कुल | 207/10 65.0 (RR: 3.18) |
-
28/110.2 ovउस्मान ख्वाजा
-
28/210.4 ovकैमरन ग्रीन
-
44/317.5 ovमार्नस लबुशेन
-
48/418.5 ovस्टीव स्मिथ
-
64/523 ovब्यू वेबस्टर
-
66/623.4 ovट्रैविस हेड
-
73/724.5 ovपैट कमिंस
-
134/838.2 ovएलेक्स कैरी
-
148/942.4 ovनाथन लायन
-
207/1065 ovजोश हेजलवुड
गेंदबाजी | O | M | R | W | Econ |
---|---|---|---|---|---|
कगिसो रबाडा | 18 | 1 | 59 | 4 | 3.27 |
मार्को येन्सन | 18 | 3 | 58 | 1 | 3.22 |
वियान मुल्डर | 8 | 1 | 18 | 1 | 2.25 |
लुंगी एनगिडी | 13 | 1 | 38 | 3 | 2.92 |
केशव महाराज | 6 | 1 | 17 | 0 | 2.83 |
एडन मार्करम | 2 | 1 | 5 | 1 | 2.50 |
बल्लेबाज | R | B | 4s | 6s | SR |
---|---|---|---|---|---|
एडन मार्करम | 136 | 207 | 14 | 0 | 65.70 |
81 आउट!! कैच आउट!! अफ्रीका को लगता हुआ पांचवां झटका यहाँ पर!! एडन मार्करम 136 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं लेकिन जाने से पहले उन्होंने टीम को जीत के काफी नजदीक ला दिया है| जोश हेजलवुड के हाथ लगी पहली विकेट| पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में वहां मौजूद फील्डर ट्रैविस हेड ने अपने दाँए ओर डाईव लगाकर एक शानदार कैच पकड़ा| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की तरफ चलते बने| 276/5 दक्षिण अफ्रीका, जीत के लिए अब 6 रनों की दरकार है| 276/5
|
|||||
रायन रिकेलटन | 6 | 8 | 1 | 0 | 75 |
2.1 आउट!! कैच आउट!! पहला बड़ा झटका अफ़्रीकी टीम को यहाँ पर लगता हुआ!! मिचेल स्टार्क को मिली पहली विकेट!! रायन रिकेलटन 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की आउटस्विंगर गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर शॉट खेलने का प्रयास किया| तभी बल्ले के करीब से होती हुई गेंद कीपर के दस्तानों में गई जहाँ से कैच की अपील कंगारू टीम के सभी खिलाड़ियों ने की| फील्ड अम्पायर ने थर्ड अम्पायर का सहारा लिया| जिसके बाद अल्ट्रा एज में देखने से पता लगा कि गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया था| ऐसे में आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 9/1 दक्षिण अफ्रीका| 9/1
|
|||||
वियान मुल्डर | 27 | 50 | 5 | 0 | 54 |
17.4 आउट!! कैच आउट!! जिस विकेट की तलाश में थी कंगारू टीम वो मिचेल स्टार्क ने दिला दी है यहाँ पर!! 61 रनों की साझेदारी का हुआ अंत!! वियान मुल्डर 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ नेशॉर्ट कवर की ओर हवा में ड्राइव किया| ऐसे में वहां मौजूद फील्डर मार्नस लबुशेन मने कोई गलती नहीं करते हुए आसान सा कैच पकड़ा| 70/2 दक्षिण अफ्रीका| 70/2
|
|||||
टेम्बा बवुमा C | 66 | 134 | 5 | 0 | 49.25 |
59 आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ 147 रनों की साझेदारी का हुआ अंत!! कप्तान टेम्बा बवुमा 66 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! पैट कमिंस के हाथ लगी पहली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई आउटस्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना चाहा| ऐसे में बल्ले का बाहरी किनारा लेकर बॉल सीधा कीपर एलेक्स कैरी की ओर गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 217/3 दक्षिण अफ्रीका, जीत से 65 रन दूर| 217/3
|
|||||
ट्रिस्टन स्टब्स | 8 | 43 | 0 | 0 | 18.60 |
70.3 आउट!! क्लीन बोल्ड!! अफ़्रीकी टीम को लगता हुआ चौथा झटका!! मिचेल स्टार्क के हाथ लगी तीसरी विकेट| ट्रिस्टन स्टब्स 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई कटर गेंद को परख नहीं सके बल्लेबाज़| ऐसे में डिफेंड करने गए लेकिन गेंद की लाइन और गति को समझ नहीं पाए| तभी बल्ले और पैड्स के बीच में एक छोटा सा गैप बन गया| जिसके बाद बॉल उसी गैप ने होती हुई मिडिल स्टंप के बेल्स को लगी और बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की तरफ चलते बने| 241/4 दक्षिण अफ्रीका| 241/4
|
|||||
डेविड बेडिंघम | 21 | 49 | 1 | 0 | 42.85 |
|
|||||
काइल वेरेयेने Wk | 4 | 13 | 0 | 0 | 30.76 |
|
अतिरिक्त | 14 रन (b: 8, lb: 4, nb: 2) | ||||
कुल | 282/5 83.4 (RR: 3.37) |
-
9/12.1 ovरायन रिकेलटन
-
70/217.4 ovवियान मुल्डर
-
217/359 ovटेम्बा बवुमा
-
241/470.3 ovट्रिस्टन स्टब्स
-
276/581 ovएडन मार्करम
गेंदबाजी | O | M | R | W | Econ |
---|---|---|---|---|---|
मिचेल स्टार्क | 14.4 | 1 | 66 | 3 | 4.50 |
जोश हेजलवुड | 19 | 2 | 58 | 1 | 3.05 |
पैट कमिंस | 17 | 0 | 59 | 1 | 3.47 |
नाथन लायन | 26 | 4 | 66 | 0 | 2.53 |
ब्यू वेबस्टर | 5 | 0 | 13 | 0 | 2.60 |
ट्रैविस हेड | 2 | 0 | 8 | 0 | 4.00 |
- स्थान लॉर्ड्स, लंदन
- मौसम सूरज की साफ़ किरने
- टॉस दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
- परिणाम दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकटों से हराया
- प्लेयर ऑफ द मैच एडन मार्करम
- अंपायर क्रिस गॅफने, रिचर्ड इलिंगवर्थ, रिचर्ड केटलबरो
- रेफ़री जवागल श्रीनाथ