दक्षिण अफ्रीका vs अफ़ग़ानिस्तान, मैच 42 Cricket Score
दक्षिण अफ्रीका vs अफ़ग़ानिस्तान, 2023 - एकदिवसीय Scoreboard

- प्लेयर ऑफ द मैचरैसी वैन डर डुसेन76(95)
| बल्लेबाज | R | B | 4s | 6s | SR |
|---|---|---|---|---|---|
| रहमानुल्लाह गुरबाज | 25 | 22 | 3 | 1 | 113.63 |
8.1 आउट!! कैच आउट!! अफगानिस्तान टीम को लगा पहला बड़ा झटका!! केशव महाराज ने अपने ओवर की पहली ही गेंद पर विकेट हासिल किया!! रहमानुल्लाह गुरबाज 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना चाहा| बॉल टप्पा खाकर अतिरिक्त उछाल और टर्न के साथ बल्ले का बाहरी किनारा लेकर स्लिप की ओर हवा में गई| फील्डर वहां मौजूद हेनरिक क्लासेन जिन्होंने अपने दाँए ओर डाईव लगाकर कैच पकड़ा| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की ओर चलते बने| 41/1 अफगानिस्तान| 41/1
| |||||
| इब्राहिम जादरान | 15 | 30 | 3 | 0 | 50 |
9.3 आउट!! कैच आउट!! दूसरा झटका यहाँ पर अफगानी टीम को लगता हुआ!! गेराल्ड कोएटज़ी के हाथ लगी पहली विकेट!! इब्राहिम जादरान 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लेग स्टंप के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| गेंद की गति और अतिरिक्त उछाल को समझ नहीं पाए बल्लेबाज़| इसी बीच ग्लव्स को लगकर गेंद सीधा कीपर क्विंटन डी कॉक की ओर हवा में गई जहाँ से उन्होंने अपने बाँए ओर भागकर कैच पकड़ा| 41/2 अफगानिस्तान| 41/2
| |||||
| रहमत शाह | 26 | 46 | 2 | 0 | 56.52 |
23.5 आउट!! कैच आउट!! कॉट डेविड मिलर बोल्ड लुंगी एनगिडी| एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन बार में किलर मिलर ने इस कैच को पूरा किया| लुंगी एनगिडी ने 49 रनों की साझेदारी का अंत कर दिया| 26 रन बनाकर रहमत शाह लौटे पवेलियन| लुंगी एनगिडी को मिली उनकी आज की पहली विकेट| पॉइंट फील्डर मिलर से एक बड़ी चूक होते-होते रह गई| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर ड्राइव शॉट खेला जो सीधा मिलर की गोद में गया| उनसे फम्बल हुआ| दूसरी बार में एक हाथ लगाया और फिर हाथों से छटकते हुए गेंद उनके चेहरे पर लगी और फिर दूर गई| तब तीसरी बार में उन्होंने अपने बाएँ हाथ से उसे लपका और वहां भी उँगलियों में जाकर फंसी थी बॉल| 94/4 अफगानिस्तान| 94/4
| |||||
| हशमतुल्लाह शाहिदी C | 2 | 7 | 0 | 0 | 28.57 |
10.5 आउट!! कैच आउट!! एक बेहतर शुरुआत के बाद अब अफगानी टीम की पारी लड़खड़ाती हुई नज़र आ रही है!! महज़ 4 रनों के भीतर ही शाहिदी की सेना ने अपने टॉप 3 बल्लेबाजों को गंवा दिया है| इस बार कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! केशव महाराज के हाथ लगी दूसरी विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से कट शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से टर्न हुई और बल्ले का बाहरी किनारा लेकर सीधा कीपर क्विंटन डी कॉक के हाथो में गई| इसी बीच गेंदबाज़ ने की कैच की अपील, अम्पायर ने आउट करार दिया| 45/3 अफगानिस्तान| 45/3
| |||||
| अजमतुल्लाह ओमरज़ाई | 97 | 107 | 7 | 3 | 90.65 |
| |||||
| इकराम अलीखिल Wk | 12 | 14 | 1 | 1 | 85.71 |
26.5 आउट!! कैच आउट!!! कॉट क्विंटन डी कॉक बोल्ड गेराल्ड कोएटज़ी| इकराम अलीखिल 12 रन बनाकर गेराल्ड कोएटज़ी का दूसरा शिकार बन गए| एक बढ़िया आउट स्विंग गेंद से बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| पिछली गेंद पर बैकफुट पर ढकेला था और इस गेंद पर लेंथ को बदला| बल्लेबाज़ को खेलने पर मजबूर किया| आउट साइड एज लेकर कीपर के दस्तानों में समा गई गेंद| 112/5 अफगानिस्तान| 112/5
| |||||
| मोहम्मद नबी | 2 | 3 | 0 | 0 | 66.66 |
27.4 आउट!! कैच आउट!! कॉट क्विंटन डी कॉक बोल्ड लुंगी एनगिडी| फील्डिंग टीम का रिव्यु सफल हो गया| महज़ 2 रन के स्कोर पर मोहम्मद नबी पवेलियन लौट गए| लुंगी एनगिडी के खाते में गई दूसरी विकेट| महीन सा किनारा लगा हुआ था जिसे सिर्फ कीपर ने सुना| कैच की अपील की| अम्पायर सहमत नहीं हुए| डी कॉक ने कप्तान से रिव्यु लेने कहा और लिया गया| रिप्ले में देखने पर अल्ट्रा एज ने इसे साफ़ कर दिया कि बाहरी किनारा लगा हुआ था| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को दूर से ही छेड़ बैठे थे बल्लेबाज़ जहाँ किनारा लग गया था| आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला| 116/6 अफगानिस्तान| 116/6
| |||||
| राशिद खान | 14 | 30 | 0 | 0 | 46.66 |
37.5 आउट!! कैच आउट!! कॉट क्विंटन डी कॉक बोल्ड एंडिल फेहलुकवायो| 44 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 14 रन बनाकर राशिद खान लौटे पवेलियन| एंडिल फेहलुकवायो को मिली उनकी आज की पहली विकेट| शॉर्ट पिच गेंद से पूरी तरह बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| राशिद उसपर अपने अंदाज़ में थप्पड़ शॉट लगाने गए लेकिन बाहरी किनारा लग गया और कीपर के दस्तानों में चली गई गेंद| खुद से बेहद ही निराश दिखे राशिद| 160/7 अफगानिस्तान| 160/7
| |||||
| नूर अहमद | 26 | 32 | 4 | 0 | 81.25 |
46 आउट!! कैच आउट!! कॉट क्विंटन डी कॉक बोल्ड गेराल्ड कोएटज़ी| तीसरी सफलता गेराल्ड कोएटज़ी के खाते में जाती हुई| 26 रन बनाकर नूर अहमद पवेलियन लौटे| गेंदबाज़ और बल्लेबाज़ की इस लड़ाई में आखिरकार कोएटज़ी की जीत हुई है| इस बार शार्प बाउंसर से बल्लेबाज़ को टेस्ट किया| खुद को लाइन से हटाने गए लेकिन ग्लव्स को लगने के बाद कीपर डी कॉक की तरफ गई गेंद जहाँ से उन्होंने अपना आज का छठा कैच लपका| 204/8 अफगानिस्तान| 204/8
| |||||
| मुजीब उर रहमान | 8 | 5 | 0 | 1 | 160 |
47.4 आउट!! कैच आउट!! कॉट एडन मार्करम बोल्ड गेराल्ड कोएटज़ी| चौथी सफलता गेराल्ड कोएटज़ी के खाते में जाती हुई| मुजीब उर रहमान 8 रन बनाकर पवेलियन की तरफ लौट गए| एक और बार छोटी गेंद से गेंदबाज़ को विकेट हासिल हुई है| मालूम था कि छोटी गेंद आने वाली है इस वजह से बैकफुट पर गए मुजीब| ऑफ़ स्टम्प के बाहर से पुल शॉट लगाने गए लेकिन मिड ऑन फील्डर को भेद नहीं पाए| मिस टाइम हुआ और सीधा फील्डर की तरफ गई गेंद जहाँ से एक आसान सा कैच देखने को मिला| 226/9 अफगानिस्तान| 226/9
| |||||
| नवीन-उल-हक़ | 2 | 4 | 0 | 0 | 50 |
50 आउट!! रन आउट!! ओह, अपने शतक से चूक गए अजमतुल्लाह ओमरज़ाई| 97 के स्कोर पर ही रह गए| खुद से बेहद ही निराश दिखे| गेंदबाजी एंड पर नवीन रन आउट हो गए| आखिरी के ओवर में कमाल की वापसी गेंदबाज़ रबाडा द्वारा की गई है| इसी के साथ 244 रनों पर अफगानिस्तान की पारी का हुआ अंत| दक्षिण अफ्रीका के सामने 245 रनों का लक्ष्य रखा गया है| इस बार यॉर्कर गेंद थी| बल्लेबाज़ ने उसे सामने की तरफ खेला| रबाडा ने अपने पैर से उसे रोका| नवीन रन लेने के लिए आगे भाग गए थे और इसका फायदा उठाते हुए गेंदबाज़ ने उन्हें रन आउट कर दिया| 244/10
| |||||
| अतिरिक्त | 15 रन (b: 4, lb: 1, wd: 10) | ||||
| कुल | 244/10 50.0 (RR: 4.88) | ||||
- 41/18.1 ovरहमानुल्लाह गुरबाज
- 41/29.3 ovइब्राहिम जादरान
- 45/310.5 ovहशमतुल्लाह शाहिदी
- 94/423.5 ovरहमत शाह
- 112/526.5 ovइकराम अलीखिल
- 116/627.4 ovमोहम्मद नबी
- 160/737.5 ovराशिद खान
- 204/846 ovनूर अहमद
- 226/947.4 ovमुजीब उर रहमान
- 244/1050 ovनवीन-उल-हक़
| गेंदबाजी | O | M | R | W | Econ |
|---|---|---|---|---|---|
| कगिसो रबाडा | 10 | 0 | 40 | 0 | 4.00 |
| लुंगी एनगिडी | 8.3 | 0 | 69 | 2 | 8.11 |
| एडन मार्करम | 4.3 | 0 | 25 | 0 | 5.55 |
| गेराल्ड कोएटज़ी | 10 | 1 | 44 | 4 | 4.40 |
| केशव महाराज | 10 | 1 | 25 | 2 | 2.50 |
| एंडिल फेहलुकवायो | 7 | 0 | 36 | 1 | 5.14 |
| बल्लेबाज | R | B | 4s | 6s | SR |
|---|---|---|---|---|---|
| क्विंटन डी कॉक Wk | 41 | 47 | 2 | 3 | 87.23 |
13.1 आउट!! एलबीडबल्यू!! फील्डिंग टीम का रिव्यु सफल हो गया यहाँ पर| खतरनाक डी कॉक को जाना होगा वापिस| 41 रन बनाकर पवेलियन लौटे| एलबीडबल्यू की अपील थी, अम्पायर ने उसे नॉट आउट दिया| फील्डिंग टीम ने रिव्यु लिया, रिप्ले में देखने पर पता चला की गेंद सीधा जाकर लेग स्टम्प को हिट कर रही थी| तीन रेड्स बॉल ट्रैकर ने बताया इस वजह से थर्ड अम्पायर ने भी इसे आउट करार दिया| विकेट लाइन की गेंद पर रिवर्स स्वीप शॉट लगाने गए थे, टर्न से बीट हुए और बॉल सीधा जाकर फ्रंट पैड्स पर लग गई जिसके बाद एलबीडबल्यू की अपील हुई थी| 66/2
| |||||
| टेम्बा बवुमा C | 23 | 28 | 3 | 0 | 82.14 |
11 आउट!! कैच आउट!! कॉट रहमानुल्लाह गुरबाज बोल्ड मुजीब उर रहमान| 64 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| मुजीब उर रहमान के नाम गई आज की पहली सफलता| 23 रनों पर टेम्बा बवुमा की एक जुझारू पारी का हुआ अंत| डीप स्क्वायर लेग पर फील्डर गुरबाज का एक आसान सा कैच देखने को मिला| छोटी गेंद थी| घूमकर पुल करना चाहते थे लेकिन शॉट में ताक़त नहीं लगा पाए| दूरी नहीं हासिल हुई और फील्डर की तरफ गई जहाँ से एक बढ़िया लो कैच पकड़ा गया| 64/1 अफ्रीका| 64/1
| |||||
| रैसी वैन डर डुसेन | 76 | 95 | 6 | 1 | 80 |
| |||||
| एडन मार्करम | 25 | 32 | 1 | 1 | 78.12 |
23.1 आउट!! कैच आउट!! तीसरा झटका अफ़्रीकी टीम को यहाँ पर लगता हुआ!! राशिद खान के हाथ लगी पहली विकेट!! एडन मार्करम 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई गूगली गेंद को परख नहीं सके बल्लेबाज़| इसी बीच मार्करम ने पुल शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर धीमी हो गई और बल्लेबाज़ ने तेज़ी से बल्ला चलाया लेकिन गेंद टर्न हुई और बल्ले का निचला भाग लेकर कवर की ओर हवा में गई| फील्डर वहां मौजूद नवीन-उल-हक़ जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 116/3 दक्षिण अफ्रीका| 116/3
| |||||
| हेनरिक क्लासेन | 10 | 13 | 1 | 0 | 76.92 |
27.3 आउट!! क्लीन बोल्ड!! चौथा झटका अफ़्रीकी टीम को लगता हुआ!! मुकाबले में वापसी करती हुई अफगानी टीम यहाँ पर!! राशिद खान के हाथ लगी दूसरी विकेट| अपनी फ्लिपर गेंद से बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| हेनरिक क्लासेन 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप पर डाली गई तेज़ गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से कवर की ओर शॉट खेलना चाहा| गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से बल्ले को बीट करती हुई ऑफ स्टंप को जा लगी| गेंदबाज़ ने विकेट लेने के बाद अपने अंदाज़ में मनाया जश्न| 139/4 दक्षिण अफ्रीका| 139/4
| |||||
| डेविड मिलर | 24 | 33 | 1 | 1 | 72.72 |
37.1 आउट!! कॉट एंड बोल्ड!! एक और विकेट मोहम्मद नबी ने अपने नाम किया!! 43 रनों की साझेदारी का हुआ अंत!! अब मुकाबले में फिर से जान आ गई है| डेविड मिलर 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई ऑफ स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से सामने की ओर पुश किया| बल्ले को लगकर बॉल सीधा गेंदबाज़ की ओर हवा में गई| इसी बीच मोहम्मद नबी ने नीचे की ओर झुकते हुए आसान सा कैच पकड़ा| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की ओर चलते बने| 182/5 दक्षिण अफ्रीका| 182/5
| |||||
| एंडिल फेहलुकवायो | 39 | 37 | 1 | 3 | 105.40 |
| |||||
| अतिरिक्त | 9 रन (lb: 3, wd: 6) | ||||
| कुल | 247/5 47.3 (RR: 5.20) | ||||
- 64/111 ovटेम्बा बवुमा
- 66/213.1 ovक्विंटन डी कॉक
- 116/323.1 ovएडन मार्करम
- 139/427.3 ovहेनरिक क्लासेन
- 182/537.1 ovडेविड मिलर
| गेंदबाजी | O | M | R | W | Econ |
|---|---|---|---|---|---|
| मुजीब उर रहमान | 10 | 0 | 51 | 1 | 5.10 |
| नवीन-उल-हक़ | 6.3 | 0 | 52 | 0 | 8.00 |
| मोहम्मद नबी | 10 | 1 | 35 | 2 | 3.50 |
| अजमतुल्लाह ओमरज़ाई | 1 | 0 | 8 | 0 | 8.00 |
| राशिद खान | 10 | 1 | 37 | 2 | 3.70 |
| नूर अहमद | 9 | 0 | 49 | 0 | 5.44 |
| रहमत शाह | 1 | 0 | 12 | 0 | 12.00 |
- स्थान नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
- मौसम सूरज की साफ़ किरने
- टॉस अफ़ग़ानिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
- परिणाम दक्षिण अफ्रीका ने अफ़ग़ानिस्तान को 5 विकटों से हराया
- प्लेयर ऑफ द मैच रैसी वैन डर डुसेन
- अंपायर क्रिस ब्राउन, नितिन मेनन, कुमार धर्मसेना
- रेफ़री जेफ क्रो


