सिकंदर रजा को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| तो क्रिकेट फैन्स इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हम रुख करते हैं आज के दूसरे मैच की तरफ जो भारत और वेस्ट इंडीज के बीच कोलकाता में शुरू होने जा रहा है| आइये अब वहां होगी आपसे मुलाकात|
154 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब प्रोटियाज टीम उतरी तो उन्हें अच्छी शुरुआत नहीं मिली| पहले ही ओवर में कप्तान सिकंदर रजा ने क्विंटन डी कॉक का विकेट लेकर प्रोटियाज टीम को एक बड़ा झटका दिया| टीम इस सदमे से उभर पाती उससे पहले रजा ने विपक्षी कप्तान एडन मार्करम को क्लीन बोल्ड करते हुए दक्षिण अफ्रीका को बैक फुट पर ढकेल दिया| महज 14 रनों पर दोनों सलामी बल्लेबाजों को गंवाने के बाद रायन रिकेलटन (31) और डेवाल्ड ब्रेविस (42) ने पारी को सम्भालने का काम किया| इस बीच रिकेलटन बड़े हिट्स लगाते नजर आये लेकिन फिर पॉवर प्ले के अंदर ही उनका भी विकेट पतन हुआ| पॉवर प्ले के बाद डेविड मिलर (22) ने डेवाल्ड ब्रेविस का साथ दिया और टीम को रन चेज में आगे ले गए| सही समय पर जॉर्ज लिंडे (30) और ट्रिस्टन स्टब्स (21) ने समझदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए 13 गेंद पहले टीम को फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचा दिया|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो ज़िम्बाब्वे की तरफ से आज बल्लेबाजी में शुरुआत सही नहीं रही| टॉप ऑर्डर में मरूमानी आज फ्लॉप रहे| ब्रायन बेनेट (15) और डियोन मायर्स (11) ने दूसरे विकेट के लिए 14 रन जोड़े| मध्य क्रम में कप्तान सिकंदर रजा (73) के बल्ले से रन्स आये जिसकी वजह से टीम एक बड़े टोटल की तरफ बढ़ गई| उनके अलावा मिडिल ऑर्डर आज अफ्रीकी गेंदबाज के सामने फ्लॉप रहा| लोअर ऑर्डर में क्लाइव मदांडे के बल्ले से 20 गेंदों पर 26 रनों की पारी आई जिसकी वजह से टीम इस मुकाबले में फाइटिंग स्कोर तक पहुँच पाई| वहीँ गेंदबाजी में इस दौरान प्रोटियाज टीम के लिए क्वेना मफाका और कॉर्बिन बॉश को 2-2 जबकि जॉर्ज लिंडे, लुंगी एनगिडी और एनरिक नॉर्खिया को 1-1 सफलता हाथ लगी थी|
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के 51वें यानी सुपर-8 के 11वें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने ज़िम्बाब्वे को 5 विकेट से मात दी है| इस जीत के साथ प्रोटियाज टीम ने इस स्टेज में अपनी तीसरी जीत दर्ज की है| टॉस आज ज़िम्बाब्वे के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने पहले बल्लेबाजी ही करने का फैसला किया था जो ग़लत साबित हुआ| ज़िम्बाब्वे द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 153 रनों के जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम की बल्लेबाजी आज कमाल कर गई| दक्षिण अफ्रीका टीम के लिए इस रन चेज में डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे अधिक 42 रनों की पारी खेली|
17.5
2
ब्लेसिंग मुजराबानी To ट्रिस्टन स्टब्स
दुग्गी!! फ्री हिट गेंद पर बल्लेबाज़ ने शॉट लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाया है!! ऐसे में दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे की टीम को 5 विकटों से शिकस्त दे दी है!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद जहाँ से 2 रन हासिल हो गया|
17.5
nb
ब्लेसिंग मुजराबानी To ट्रिस्टन स्टब्स
नो बॉल!! अगली गेंद फ्री हिट होगी!! ओवरस्टेप कर बैठे गेंदबाज़ जिसके बाद अम्पायर ने नो बॉल करार दिया| ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
17.4
1
ब्लेसिंग मुजराबानी To जॉर्ज लिंडे
छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया है|
17.3
1
ब्लेसिंग मुजराबानी To ट्रिस्टन स्टब्स
सिंगल!! इसी के साथ अफ़्रीकी टीम का 150 रन पूरा हुआ!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| ऐसे में अब दक्षिण अफ्रीका टीम को जीत के लिए 4 रनों की ज़रुरत है|
17.2
1
ब्लेसिंग मुजराबानी To जॉर्ज लिंडे
सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट किया| फील्डर ने अपने बाँए ओर डाईव लगाकर गेंद को पकड़ा लेकिन बल्लेबाजों को एक रन लेने से रोक नहीं पाए|
17.1
1
ब्लेसिंग मुजराबानी To ट्रिस्टन स्टब्स
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
ओवर 17 : 147/5
9 रन
416.1
116.2
116.3
116.4
1 WD
16.5
016.5
116.6
ट. स्टब्स
17 (20)
ज. लिंडे
28 (19)
र. बर्ल
2-0-12-0
16.6
1
रायन बर्ल To ट्रिस्टन स्टब्स
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर कट शॉट लगाकर एक रन हासिल किया है|
16.5
0
रायन बर्ल To ट्रिस्टन स्टब्स
डॉट गेंद!! बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से इस बार ऑफ साइड की ओर पुश किया लेकिन गेंद टप्पा खाती हुई वहां मौजूद फील्डर तक गई| रन नहीं मिल पाया|
16.5
wd
रायन बर्ल To ट्रिस्टन स्टब्स
वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
16.4
1
रायन बर्ल To जॉर्ज लिंडे
आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन निकाला है|
16.3
1
रायन बर्ल To ट्रिस्टन स्टब्स
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
16.2
1
रायन बर्ल To जॉर्ज लिंडे
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
16.1
4
रायन बर्ल To जॉर्ज लिंडे
चौका!! जॉर्ज लिंडे के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! पैड्स लाइन पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर स्वीप शॉट खेला| ऐसे में गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
ओवर 16 : 138/5
9 रन
115.1
115.2
415.3
115.4
115.5
115.6
ज. लिंडे
22 (16)
ट. स्टब्स
15 (17)
ब. बेनेट
1-0-9-0
15.6
1
ब्रायन बेनेट To जॉर्ज लिंडे
मिड ऑन की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
15.5
1
ब्रायन बेनेट To ट्रिस्टन स्टब्स
लेग साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉट लगाकर एक रन लिया|
15.4
1
ब्रायन बेनेट To जॉर्ज लिंडे
विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
15.3
4
ब्रायन बेनेट To जॉर्ज लिंडे
चौका!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर पुल शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
15.2
1
ब्रायन बेनेट To ट्रिस्टन स्टब्स
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया है|
15.1
1
ब्रायन बेनेट To जॉर्ज लिंडे
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
ओवर 15 : 129/5
3 रन
114.1
014.2
014.3
014.4
114.5
114.6
ज. लिंडे
15 (12)
ट. स्टब्स
13 (15)
र. बर्ल
1-0-3-0
14.6
1
रायन बर्ल To जॉर्ज लिंडे
इस बार लेग साइड पर स्लॉग किया गेंद को जहाँ से डीप में उसे फील्ड किया गया| एक ही रन मिला है| 30 गेंद पर 25 रन की दरकार है|
14.5
1
रायन बर्ल To ट्रिस्टन स्टब्स
सिंगल!!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| ऑफ़ साइड पर फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
14.4
0
रायन बर्ल To ट्रिस्टन स्टब्स
ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| फील्डर न आगे का काम किया|
14.3
0
रायन बर्ल To ट्रिस्टन स्टब्स
प्ले एंड मिस!! आगे से टर्न होकर बाहर की तरफ निकली गेंद| बल्ले और ऑफ़ स्टम्प को मिस करते हुए कीपर के पास गई गेंद|
14.2
0
रायन बर्ल To ट्रिस्टन स्टब्स
इस बार बैक फुट से ऑफ़ साइड पर गेंद को खेला| फील्डर वहां तैनात, रन का मौका नहीं बन सका|
14.1
1
रायन बर्ल To जॉर्ज लिंडे
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| ऑन साइड पर हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा गया है
ओवर 14 : 126/5
6 रन
013.1
113.2
013.3
113.4
213.5
213.6
ट. स्टब्स
12 (11)
ज. लिंडे
13 (10)
ब. इवांस
3-0-22-1
13.6
2
ब्रैड इवांस To ट्रिस्टन स्टब्स
दुग्गी!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए 2 रन हासिल किया है|