ब्लेसिंग मुजराबानी को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| तो क्रिकेट फैन्स इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हम रुख करते हैं आज के तीसरे मैच की तरफ जो दक्षिण अफ्रीका और कनाडा के बीच अहमदाबाद में शुरू होने जा रहा है| आइये अब वहां होगी आपसे मुलाकात|
वहीँ गेंदबाजी में इस दौरान ज़िम्बाब्वे टीम के लिए मुजराबानी, नगारवा और ब्राड इवांस ने 3-3 जबकि सिकंदर रजा को 1 सफलता हाथ लगी थी| 104 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब ज़िम्बाब्वे की टीम उतरी तो उन्हें शुरुआत तो बेहतर मिली| सलामी जोड़ी ने पहले 3 ओवरों में 10 की औसत से 30 रन बना लिए थे और ऐसा लगा कि मैच को काफी जल्दी समाप्त कर देगी लेकिन फिर चौथे ओवर में सुफ्यान महमूद ने आकर दो विकेट्स झटके जिसके बाद दबाव बल्लेबाजी टीम पर आया| पॉवर प्ले के अंदर बल्लेबाजी टीम ने रन चेज के दौरान 43 रन जड़ दिए थे| उसके बाद ब्रेंडन टेलर (31) और बेनेट ने पारी को आगे बढ़ाया और टीम को फिनिशिंग लाइन के पास लेकर आये| इसी दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण टेलर को मैदान से बाहर जाना पड़ा और फिर सिकंदर रजा ने बल्लेबाजी में आकर विनिंग शॉट लगाया और टीम को बड़ी जीत दिलाई|
ओमान द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 103 रनों के जवाब में ज़िम्बाब्वे की टीम की बल्लेबाजी आज कमाल की रही| ज़िम्बाब्वे के लिए इस रन चेज में ब्रायन बेनेट ने सबसे अधिक 48 रनों की पारी खेली| वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो ओमान की तरफ से आज बल्लेबाजी में शुरुआत बेहद खराब रही| इन बल्लेबाजों पर ब्लेसिंग मुजराबानी नामक कहर टूटा जिसकी बदौलत टॉप पांच बल्लेबाज महज 27 रनों पर पवेलियन लौट गए| वहां से विनायक शुक्ला (28) और सुफियान महमूद (25) के बीच छठे विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी हुई जिसने टीम को कुछ हद तक सम्भाला| ऐसा लगा कि अब ये जोड़ी टीम को एक सम्मानजनक टोटल तक ले जायेगी लेकिन फिर रिचर्ड नगारवा ने आकर इसे तोड़ दिया और उसके बाद फिर से विकटों की झड़ी सी लगा दी| लोअर ऑर्डर में और कोई बल्लेबाज नहीं चला और ओमान की टीम महज 103 रनों पर ही सिमट गई|
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के आठवें मुकाबले में ज़िम्बाब्वे ने ओमान को 8 विकेट से मात दी है| जीत के साथ ज़िम्बाब्वे टीम ने अपने इस प्रतियोगिता के सफ़र को आगे की तरफ बढ़ाया है| टॉस आज ज़िम्बाब्वे के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था जो सही साबित हुआ| कप्तान सिकंदर रजा के टॉस पर किये फैसले को आज उनके तेज गेंदबाजों खासकर ब्लेसिंग मुजराबानी ने बिलकुल सही साबित किया था|
ओवर 13.3 : 106/2
6 रन
113.1
113.2
413.3
स. रजा
5 (2)
ब. बेनेट
48 (36)
क. सोनावले
0.3-0-6-0
13.3
4
करण सोनावले To सिकंदर रजा
चौका!!! विनिंग शॉट कप्तान सिकंदर रजा के बल्ले से आता हुआ| इसी के साथ 8 विकेट से ज़िम्बाब्वे टीम ने इस मुकाबले को जीत लिया है| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| रजा ने इसपर जोर से कवर्स की दिशा में खेला शॉट जो फील्डर को बीट करता हुआ सीमा रेखा के पार चला गया|
13.2
1
करण सोनावले To ब्रायन बेनेट
सिंगल से यहाँ पर भी काम चलाया है| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को ऑफ़ साइड पर पंच किया और एक रन हासिल किया है|
13.1
1
करण सोनावले To सिकंदर रजा
सिंगल मिलेगा यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| बैकफुट से गेंद को ऑफ़ साइड पर पंच किया, एक रन मिला है|
ओवर 13 : 100/2
11 रन
112.1
112.2
212.3
112.4
412.5
212.6
ब. बेनेट
47 (35)
स. रजा
0 (0)
श. अहमद
2-0-27-0
12.6
2
शकील अहमद To ब्रायन बेनेट
2 रन मिल जाएगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने पीछे जाकर स्क्वायर लेग की ओर गेंद को ग्लांस किया दो रनों के लिए|
बल्लेबाज ब्रैंडन टेलर इस दौरान पैर की तकलीफ से जूझते हुए नजर आये इस वजह से वो रिटायर हार्ट होकर मैदान से बाहर जा आरहे हैं| कप्तान सिकंदर रजा अब बल्लेबाजी के लिए आये हैं|
12.5
4
शकील अहमद To ब्रायन बेनेट
चौका!!! बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| मिड विकेट की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से बाउंड्री हासिल हो गई है|
12.4
1
शकील अहमद To ब्रेंडन टेलर
सिंगल से यहाँ काम चलाया है| सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया है|
12.3
2
शकील अहमद To ब्रेंडन टेलर
मिस फील्ड की वजह से डीप पॉइंट की तरफ से 2 रन मिल गया है| ऑफ़ साइड पर गेंद को कट किया था| फील्डर तेजी से गेंद पर आये लेकिन उसे रोक नहीं पाए| फ़म्बल हुआ जिसकी वजह से एक की जगह दो रन मिल गया है|
12.2
1
शकील अहमद To ब्रायन बेनेट
एक और बार टप्पा खाकर अंदर की तरफ आई गेंद| ध्यानपूर्वक उसे बैक फुट से ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया गया है|
12.1
1
शकील अहमद To ब्रेंडन टेलर
सिंगल!! शरीर पर आई गेंद को बल्लेबाज़ ने टर्न के साथ लेग साइड पर खेला| गैप मिला जहाँ से एक रन हासिल हो गया|
ओवर 12 : 89/2
4 रन
111.1
011.2
011.3
111.4
111.5
111.6
ब. टेलर
27 (27)
ब. बेनेट
40 (32)
स. मेहमूद
3-0-12-2
11.6
1
सूफयान मेहमूद To ब्रेंडन टेलर
एक बार फिर से पैड्स पर डाली गई गुड लेंथ गेंद| बल्लेबाज़ ने बड़े आराम से इसे लेग साइड पर मोड़ा और डीप स्क्वायर लेग से एक रन बटोर लिया|
11.5
1
सूफयान मेहमूद To ब्रायन बेनेट
सिंगल!! गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| मिड ऑफ़ की दिशा में खेला गया एक पंच शॉट जिसे फील्ड करने से पहले सिंगल चुरा लिया गया था|
11.4
1
सूफयान मेहमूद To ब्रेंडन टेलर
ईजी सिंगल! पैड्स पर डाली इन स्विंग गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बल्ले का मुंह बंद करते हुए स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन हासिल हुआ है|
11.3
0
सूफयान मेहमूद To ब्रेंडन टेलर
कवर ड्राइव!! फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
11.2
0
सूफयान मेहमूद To ब्रेंडन टेलर
इस बार लेंथ गेंद पर सामने की तरफ पंच शॉट लगाने गए लेकिन टप्पा खाकर अंदर की तरफ आई गेंद| इन साइड एज लगा और पैड्स को लगकर वहीँ पर रह गई| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
11.1
1
सूफयान मेहमूद To ब्रायन बेनेट
सिंगल! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| डीप में गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया है|
ओवर 11 : 85/2
15 रन
010.1
410.2
410.3
110.4
210.5
410.6
ब. टेलर
25 (23)
ब. बेनेट
38 (30)
न. खान
3-0-28-0
10.6
4
नदीम खान To ब्रेंडन टेलर
चौका!!! एक और बाउंड्री इस ओवर से आती हुई| अच्छी गेंद लेकिन बेहतरीन शॉट| लाइन और लेंथ को काफी जल्दी पिक कर लिया| रिवर्स स्वीप किया पॉइंट की ओर और गैप से बाउंड्री हासिल की है| जीत से अब महज 19 रन दूर ज़िम्बाब्वे|
10.5
2
नदीम खान To ब्रेंडन टेलर
2 रन मिल जायेगा यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने उसपर कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए 2 रन लिया है|
10.4
1
नदीम खान To ब्रायन बेनेट
सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक गैप से रन हासिल किया है|
10.3
4
नदीम खान To ब्रायन बेनेट
चौका!!!! बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर ब्रायन बेनेट के बल्ले से आती हुई| इस बार बाहर की तरफ धीमी गति से डाली गई गेंद| इसपरअच्छा कट शॉट खेला| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की है|
10.2
4
नदीम खान To ब्रायन बेनेट
चौका! इस बार लैप शॉट लगाने में कामयाब गए| बल्लेबाज़ ने गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए गेंद को फाइन लेग की ओर लैप कर दिया और चार रन बटोरे|
10.1
0
नदीम खान To ब्रायन बेनेट
डॉट बॉल!! लैप शॉट उसपर खेलना चाहा| गेंद की लाइन से चकमा खाए| बल्ले को ना लगकर शरीर से लगी और शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ गई| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
ओवर 10 : 70/2
5 रन
19.1
19.2
19.3
09.4
19.5
19.6
ब. बेनेट
29 (26)
ब. टेलर
19 (21)
व. अली
2-0-10-0
9.6
1
वसीम अली To ब्रायन बेनेट
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| लक्ष्य से 34 रन दूर ज़िम्बाबवे|
9.5
1
वसीम अली To ब्रेंडन टेलर
इस बार टप्पा खाकर अंदर की तरफ आई गेंद| बल्लेबाज ने आखिरी समय तक उसे देखा और बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
9.4
0
वसीम अली To ब्रेंडन टेलर
ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
9.3
1
वसीम अली To ब्रायन बेनेट
ऑफ़ स्टम्प से लहराते हुए अंदर की तरफ आई गेंद| बैक फुट से गेंद को ऑफ़ साइड पर पंच किया जहाँ से एक रन मिल गया|