Advertisement

ज़िम्बाब्वे vs भारत, पहला टी20 Match Summary

ज़िम्बाब्वे vs भारत, 2026 - टी-20 Summary

ज़िम्बाब्वे vs भारत स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
पहला टी20, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे , Jul 23, 2026
ज़िम्बाब्वे ज़िम्बाब्वे
125/7 (20.0)
भारत भारत
126/3 (13.2)
भारत ने ज़िम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    मयंक यादव
    2/18(4)
ज़िम्बाब्वे 125/7
Bat टॉप बैट्समैन
वेस्ले मधेवीरे
वेस्ले मधेवीरे
39 (34)
  • 3x4s
  • 1x6s
  • 114.70SR
ताड़ीवानाशे मरूमानी
ताड़ीवानाशे मरूमानी
27 (20)
  • 2x4s
  • 1x6s
  • 135SR
Bowl टॉप बॉलर्स
भारत 126/3
Bat टॉप बैट्समैन
वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी
50 (19)
  • 4x4s
  • 4x6s
  • 263.15SR
ईशान किशन
ईशान किशन
35 (24)
  • 3x4s
  • 2x6s
  • 145.83SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
तो क्रिकेट फैन्स सीरीज के इस पहले मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से होगी आपसे मुलाकात इस श्रृंखला के दूसरे मैच के साथ जो 25 जुलाई को शाम 04.30 बजे हरारे के मैदान पर खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मैच जीतकर बात करने आए भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि मैं खुश हूँ कि कप्तानी करवाते हुए ये मेरी पहली जीत है| आगे अय्यर ने कहा कि हमारी टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं जिन्होंने टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन किया है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि वैभव सूर्यवंशी एक शानदार खिलाड़ी हैं जिन्होंने खुद को आज साबित भी किया है|
प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार मयंक यादव को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए दिया गया| इसे हासिल करने के बाद मयंक ने कहा कि मैं खुश हूँ कि टीम की जीत में अहम योगदान दे पाया| टीम इंडिया की जर्सी में खेलना काफी गर्व की बात होती है| मैं ज़िम्बाब्वे में पहली बार खेल रहा था और यहाँ की विकेट मेरी गेंदबाजी को सूट कर रही थी| मुझे आज सतह से उछाल अच्छी मिल रही थी इस वजह से मैंने अच्छे टप्पे को पकड़े रखा| प्रिंस और अशोक ने भी गेंदबाजी में अच्छा काम किया जिससे मेरे ऊपर से दबाव कम हुआ|
मुकाबला गंवाकर बात करने आए जिम्बाब्वे टीम के कप्तान सिकंदर रजा ने बताया कि हम पहले बल्लेबाज़ी करते हुए एक बड़ा स्कोर बोर्ड पर नहीं लगा सके जिसकी वजह से हम मैच को गंवा बैठे| आगे सिकंदर ने कहा कि हमारी टीम के सभी खिलाड़ियों ने अपनी तरफ से बेहतर खेल दिखाने की कोशिश की है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मैं कोशिश करूंगा कि अगले मैच में भारत के खिलाफ़ अच्छा खेल दिखा सकूं|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
126 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब भारत की टीम उतरी तो उन्हें वैभव सूर्यवंशी (50) से शुरुआत अच्छी मिली| पहले विकेट के लिए भारतीय सलामी जोड़ी ने 3 ओवर के भीतर 23 रन जोड़े| इस बीच अभिषेक शर्मा 8 गेंदों पर 1 रन बनाकर जूझते हुए नजर आये लेकिन दूसरे एंड से वैभव का काउंटर अटैक जारी था| अभिषेक के आउट होने के बाद ईशान किशन (35) ने एक एंड को सम्भाला जबकि दूसरे एंड से वैभव का प्रहार जारी रहा| महज 18 गेंदों पर उन्होंने अपना अर्ध शतक पूरा किया और जिस काम के लिए जाने जाते हैं वही करके अपनी टीम को एक तेज तर्रार शुरुआत दिलाई| वैभव के विकेट के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर (28) ने किशन का साथ दिया लेकिन जाते-जाते सूर्यवंशी ने 6 ओवरों में ही स्कोर को 68 तक पहुंचा दिया था और गेम को भारत के पाले में डाल दिया था| वहां से कप्तान अय्यर और ईशान की जोड़ी ने 31 गेंदों पर 46 रनों की साझेदारी निभाई और टीम को लक्ष्य के पास ले गए| ज़िम्बाब्वे की तरफ से ब्लेसिंग मुजराबानी ने आज कमाल की गेंदबाजी की और अभिषेक के बाद इशान का भी विकेट अपने नाम किया लेकिन उनके बल्लेबाजों ने बोर्ड पर बड़ा स्कोर नहीं लगाया था जिसकी वजह से वो टीम को जीत नहीं दिला पाए|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो ज़िम्बाब्वे की तरफ से आज बल्लेबाजी में रायन बर्ल के बल्ले से 26 जबकि वेस्ले मधेवीरे ने 39 रनों की पारी खेली और टीम को सम्भालने का काम किया| अंत में ताड़ीवानाशे मरूमानी के बल्ले से 27 रनों की महत्वपूर्ण पारी आई जिसकी वजह से टीम इस मुकाबले में 125 के स्कोर तक पहुँच पाई| वहीँ बल्लेबाजी में टीम की शुरुआत बिलकुल भी अच्छी नहीं हुई थी और मुकाबले की पहली ही गेंद पर मयंक यादव ने सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट का विकेट हासिल किया था| उसके बाद टीम को एक के बाद एक कई और झटके लगे और 13 ओवरों तक महज 64 रन ही बना पाई मेजबान टीम और अपने पांच विकेट भी गंवा दिए थे| मयंक यादव ने भारत के लिए कमाल की गेंदबाजी की जिसकी वजह से दबाव बल्लेबाजी टीम पर आया| अंतिम के ओवरों में अच्छा कम बैक बल्लेबाजों ने किया| हरारे की इस विकेट को देखते हुए ज़िम्बाब्वे ने इसपर पार स्कोर नहीं खड़ा किया था लेकिन भारतीय बल्लेबाजी ने अपने बल्ले से कमाल का काम किया|
पिछले 6 मैच की हार के बाद आखिरकार टी20 में टीम इंडिया को मिली जीत!! हरारे में खेले गए तीन मैचों की टी20 सीरीज के इस पहले मुकाबले में भारत ने ज़िम्बाब्वे को 7 विकेट से मात दी है| बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर की अंतर्राष्ट्रीय टी20 में ये पहली जीत है| इस जीत के साथ भारतीय टीम ने तीन मैचों की इस सीरीज में अपनी पहली जीत दर्ज की है और 1-0 से श्रृंखला में अपनी बढ़त बना ली है| तीनो ही डिपार्टमेंट में टीम इंडिया का आज शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है| टॉस आज भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता था और इस बार अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने इस विकेट पर रन चेज करने का फैसला किया था जो सही साबित हुआ| ज़िम्बाब्वे द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 125 रनों के जवाब में भारतीय टीम की बल्लेबाजी आज कमाल कर गई| टीम इंडिया के लिए इस रन चेज में वैभव सूर्यवंशी ने सबसे अधिक 50 रनों की पारी खेली|
13.2
1
रिचर्ड नगरवा To तिलक वर्मा
सिंगल!! इसी के साथ भारत ने जिम्बाब्वे की टीम को 7 विकटों से शिकस्त दे दी है!! पैड्स लाइन की गेंद को तिलक वर्मा ने मिड विकेट की ओर फ्लिक शॉट खेलकर एक रन लिया है| ऐसे में पूरी भारतीय टीम ने जीत का जश्न मनाया|
13.2
wd
रिचर्ड नगरवा To तिलक वर्मा
वाइड! डाउन द लेग| बल्लेबाज़ की पहुंच से बहुत दूर| कीपर तक गई| अम्पायर ने बाहें फैलाई और वाइड करार दिया| इसी के साथ स्कोर बराबर होता हुआ यहाँ पर|
13.1
1
रिचर्ड नगरवा To श्रेयस अय्यर
सिंगल!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट शॉट लगाकर एक रन लिया है|
ओवर 13 : 123/3
5 रन
  • 212.1
  • 012.2
  • 112.3
  • 112.4
  • 012.5
  • 112.6
श. अय्यर
27 (23)
त. वर्मा
5 (4)
स. रजा
3-0-14-0
12.6
1
सिकंदर रजा To श्रेयस अय्यर
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| भारत को जीत के लिए बस 3 रन चाहिए|
12.5
0
सिकंदर रजा To श्रेयस अय्यर
क्रीज़ में जाकर गेंद को स्टीयर किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठे|
12.4
1
सिकंदर रजा To तिलक वर्मा
बैक फुट से बल्लेबाज़ ने गेंद को ऑफ साइड की ओर गैप में पंच किया जहाँ से एक रन मिल गया|
12.3
1
सिकंदर रजा To श्रेयस अय्यर
छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिय|
12.2
0
सिकंदर रजा To श्रेयस अय्यर
विकेट लाइन पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
12.1
2
सिकंदर रजा To श्रेयस अय्यर
दुग्गी!! इस बार बल्लेबाज़ ने पटकी हुई स्पिन गेंद को मिड विकेट की ओर शॉट खेला| तभी फील्डर उसके पीछे भागे और बल्लेबाजों ने 2 रन ले लिया|
ओवर 12 : 118/3
6 रन
  • 1 WD 11.1
  • 111.1
  • 011.2
  • W 11.3
  • 011.4
  • 411.5
  • 011.6
त. वर्मा
4 (3)
श. अय्यर
23 (18)
ब. मुजराबानी
4-0-26-2
11.6
0
ब्लेसिंग मुजराबानी To तिलक वर्मा
डॉट गेंद!! इसी के साथ मुजराबानी के एक और सफ़ल ओवर की हुई समाप्ति!! इस बार बल्लेबाज़ ने समझदारी दिखाते हुए हलके हाथों से गेंद ओ डिफेंड कर दिया| रन नहीं हुआ| भारत को जीत के लिए अब 8 रन चाहिए|
11.5
4
ब्लेसिंग मुजराबानी To तिलक वर्मा
चौका!! इसी बीच तिलक वर्मा ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला है!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप थर्ड मैन की ओर कट शॉट लगाया| ऐसे में वहां मौजूद खिलाड़ी ने गेंद को पकड़ना चाहा लेकिन मिसफील्ड कर बैठे| जिसके बाद गेंद सीमा रेखा को जाकर लगी चार रनों के लिए|
11.4
0
ब्लेसिंग मुजराबानी To तिलक वर्मा
डॉट गेंद!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड कर दिया| रन नहीं आ सका|
अगले बल्लेबाज़ तिलक वर्मा हैं...
11.3
W
ब्लेसिंग मुजराबानी To ईशान किशन OUT!
आउट!! कैच आउट!!! सॉफ्ट डिसमिसल!! कॉट डिओन मायर्स बोल्ड ब्लेसिंग मुजराबानी| तीसरे विकेट का हुआ पतन| हालाँकि अब इससे भारत को कुछ ख़ास फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन मुजराबानी का हौंसला जरूर बुलंद होगा| 35 रन बनाकर ईशान किशन बने ब्लेसिंग मुजराबानी का दूसरा शिकार| अतिरिक्त उछाल ने इशान को पूरी तरह से चकमा दे दिया| अच्छे टप्पे से उछाल के साथ बल्लेबाज की तरफ गई गेंद| ईशान उसे डिफेंड करना चाहते थे लेकिन बल्ले के स्टीकर के पास लगकर शॉर्ट कवर्स फील्डर की गोद में चली गई गेंद जहाँ कैच को पूरा किया गया| 114/3, भारत, लक्ष्य से 12 रन दूर|
11.2
0
ब्लेसिंग मुजराबानी To ईशान किशन
लीव कर दिया इस बार ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने वहाँ पर, रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
11.1
1
ब्लेसिंग मुजराबानी To श्रेयस अय्यर
पैड्स पर डाली गई इन स्विंगर गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| गैप में गई गेंद| फील्डर तेजी से उसपर तो आये लेकिन एक रन लेने से रोक नहीं पाए|
11.1
wd
ब्लेसिंग मुजराबानी To श्रेयस अय्यर
वाइड!!! लेग स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| ये निश्चित ही एक वाइड होनी चाहिए| जी हाँ, ये वाइड ही है|
ओवर 11 : 112/2
16 रन
  • 110.1
  • 1 WD 10.2
  • 410.2
  • 110.3
  • 010.4
  • 210.5
  • 1 WD 10.6
  • 610.6
ई. किशन
35 (22)
श. अय्यर
22 (17)
न. न्यामुरी
2-0-30-0
10.6
6
न्यूमैन न्यामुरी To ईशान किशन
छक्का!!! लेग स्टम्प लाइन के काफी बाहर डाली गई छोटी गेंद| बल्लेबाज को महज उसे दिशा दिखानी थी और ईशान ने वही किया| शॉर्ट फाइन लेग के ऊपर से उसे पुल कर दिया और गैप से छह रन हासिल किया| भारतीय डग आउट के पास जाकर गिरी गेंद|
10.6
wd
न्यूमैन न्यामुरी To ईशान किशन
इस ओवर की एक और वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|
10.5
2
न्यूमैन न्यामुरी To ईशान किशन
2 रन मिलेगा यहाँ पर| एक बार फिर से छोटी डाली गई गेंद| लेग साइड पर पुल शॉट खेला| गैप में गई| फील्डर ने भागते हुए एक हाथ से उसे फील्ड किया और थ्रो किया| इस बीच तेजी से भागते हुए बल्लेबाजों ने दो रन पूरा कर लिया|
10.4
0
न्यूमैन न्यामुरी To ईशान किशन
इस बार ईशान से दूर गेंद को रखा गया| इसपर स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| कोई रन नहीं हुआ|
10.3
1
न्यूमैन न्यामुरी To श्रेयस अय्यर
ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|
13 OV
5 रन
स. रजा to श. अय्यर त. वर्मा
  • 212.1
  • 012.2
  • 112.3
  • 112.4
  • 012.5
  • 112.6
12 OV
6 रन
ब. मुजराबानी to श. अय्यर ई. किशन त. वर्मा
  • 1 WD 11.1
  • 111.1
  • 011.2
  • W 11.3
  • 011.4
  • 411.5
  • 011.6
11 OV
16 रन
न. न्यामुरी to ई. किशन श. अय्यर
  • 110.1
  • 1 WD 10.2
  • 410.2
  • 110.3
  • 010.4
  • 210.5
  • 1 WD 10.6
  • 610.6
10 OV
4 रन
स. रजा to श. अय्यर ई. किशन
  • 19.1
  • 19.2
  • 09.3
  • 19.4
  • 09.5
  • 19.6
9 OV
14 रन
ब. इवांस to श. अय्यर ई. किशन
  • 18.1
  • 08.2
  • 68.3
  • 18.4
  • 1 WD 8.5
  • 48.5
  • 18.6
8 OV
5 रन
स. रजा to श. अय्यर ई. किशन
  • 07.1
  • 07.2
  • 27.3
  • 17.4
  • 17.5
  • 17.6
7 OV
7 रन
नगरवा to व. सूर्यवंशी श. अय्यर
  • 26.1
  • W 6.2
  • 46.3
  • 06.4
  • 06.5
  • 16.6
6 OV
14 रन
न. न्यामुरी to ई. किशन
  • 05.1
  • 45.2
  • 05.3
  • 45.4
  • 45.5
  • 25.6
5 OV
17 रन
ब. मुजराबानी to ई. किशन व. सूर्यवंशी
  • 04.1
  • 14.2
  • 44.3
  • 24.4
  • 64.5
  • 44.6
4 OV
12 रन
ब. इवांस to व. सूर्यवंशी ई. किशन
  • 43.1
  • 63.2
  • 03.3
  • 13.4
  • 03.5
  • 13.6
3 OV
1 रन
ब. मुजराबानी to व. सूर्यवंशी अ. शर्मा ई. किशन
  • 12.1
  • 02.2
  • 02.3
  • 02.4
  • W 2.5
  • 02.6
2 OV
20 रन
नगरवा to व. सूर्यवंशी
  • 01.1
  • 1 WD 1.2
  • 61.2
  • 41.3
  • 61.4
  • 21.5
  • 11.6
1 OV
2 रन
ब. मुजराबानी to अ. शर्मा व. सूर्यवंशी
  • 00.1
  • 10.2
  • 00.3
  • 10.4
  • 00.5
  • 00.6
मैच की जानकारी
  • स्थान हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
  • मौसम सूरज की साफ़ किरने
  • टॉस भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम भारत ने ज़िम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच मयंक यादव
  • अंपायर आइकॉन चबी, Percival Sizara (ZIM), लॅंगटन रुसेरे
  • रेफ़री अँडी पायक्रॉफ्ट
Advertisement
मैच पोल

मैच कौन जीतेगा?

वर्म
Advertisement
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com