विहान मल्होत्रा को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज इतना ही| अब हमें दीजिये इजाजत| एक बार फिर से आपसे होगी मुलाकात इस प्रतियोगिता में भारत के अगले मुकाबले के साथ| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार|
ऐसे में गेंदबाज़ी करने आए उधव मोहन ने ख़तरनाक दिख रहे चिवाउला को पवेलियन की ओर रवाना किया| जिसके बाद तो विकटों के गिरने का सिलसिला बरकरार हो गया और देखते ही देखते पूरी जिम्बाब्वे की टीम बस 148 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई और भारत ने बड़ी आसानी से इस मुकाबले को 204 रनों से अपने नाम कर लिया| इसी बीच भारत के लिए कप्तान आयुष म्हात्रे और उधव मोहन ने 3-3 विकेट निकालकर दिया जबकि अंबरीश आर एस ने 2 विकेट अपने नाम किया| वहीं हेनिल पटेल और खिलान पटेल को 1-1 सफलता हासिल हुई|
जिसके बाद मैदान पर आए कियान ब्लिगनॉट (37) ने एक तरफ से रन बनाने की ज़िम्मेदारी उठाई| तो उनका पूरा साथ लीरॉय चिवाउला ने देते हुए टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया| ऐसे में दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 69 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई| तभी गेंदबाज़ी करने आए खिलान पटेल ने सेट बल्लेबाज़ ब्लिगनॉट को क्लीन बोल्ड कर दिया| वहीं लीरॉय चिवाउला (62) ने शानदार अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया और बड़े-बड़े शॉट लगाने लगे| वहीँ टाटेंडा चिमुगोरो (29) ने मिले हुए मौकों पर गेंद को मैदान के बाहर भेजना शुरू कर दिया और चिवाउला के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी की|
भारतीय टीम ने पहले बेहतरीन बल्लेबाज़ी तो बाद में शानदार गेंदबाज़ी करते हुए जिम्बाब्वे की टीम को 204 रनों से बड़ी शिकस्त दे दी है!! हालाँकि 353 रनों के लक्ष्य को हासिल करने मैदान पर आई जिम्बाब्वे टीम की शुरुआत बेहतर नहीं हो सकी और अंबरीश आर एस के ओवर की दूसरी ही गेंद पर नथानिएल हलबंगाना के रूप में टीम को पहला झटका जल्दी लग गया| जिसके कुछ ही देर बाद ध्रूप पटेल (8) ने हेनिल पटेल की गेंद पर बड़ा शॉट लगाना चाहा और कैच आउट होकर पवेलियन लौटे गए| ऐसे में एक तरफ से बेहतर अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रहे ब्रेंडन सेन्ज़ेरे (3) ने अंबरीश की गेंद पर बड़ा शॉट लगाना चाहा और पॉइंट फील्डर के हाथों में कैच थमा बैठे|
37.4
W
उधव मोहन To वेबस्टर मधिधि OUT!
आउट!! बोल्ड!! प्ले डाउन हो गए बल्लेबाज़ यहाँ पर!! ऐसे में भारत ने जिम्बाब्वे टीम को 204 रनों से शिकस्त दे दी है!! उधव मोहन के हाथ लगी तीसरी विकेट!! वेबस्टर मधिधि भी पवेलियन लौट गए| इस बार शरीर की ओर फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से लेग साइड की ओर खेलने का प्रयास किया| ऐसे में गेंद की गति को परख नहीं सके| तभी बल्ले को बीट करती हुई गेंद पैड्स को लगी और सीधा ऑफ स्टंप्स से टकराई| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की तरफ चलते बने| गेंदबाज़ ने विकेट हासिल करने के बाद जश्न मनाया|
37.3
0
उधव मोहन To वेबस्टर मधिधि
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
37.2
0
उधव मोहन To वेबस्टर मधिधि
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया यहाँ पर|
37.1
W
उधव मोहन To ताकुडज़वा माकोनी OUT!
आउट!! एलबीडबल्यू!! जिम्बाब्वे टीम को लगता हुआ एक और झटका!! उधव मोहन के हाथ लगी दूसरी विकेट!! ताकुडज़वा माकोनी 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं| यॉर्कर लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलने का प्रयास किया| तभी बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को जा लगी| ऐसे में एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने आउट दे दिया| 148/9 जिम्बाब्वे|
ओवर 37 : 148/8
3 रन
136.1
136.2
W
36.3
036.4
136.5
W
36.6
ट. चिमुगोरो
29 (29)
त. माकोनी
1 (2)
आ. म्हात्रे
4-0-14-3
36.6
W
आयुष म्हात्रे To टाटेंडा चिमुगोरो OUT!
आउट!! कैच आउट!! आयुष म्हात्रे के हाथ लगी तीसरी विकेट यहाँ पर!! टाटेंडा चिमुगोरो 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आगे डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट खेला| तभी बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद बाउंड्री लाइन पर मौजूद फील्डर वैभव सूर्यवंशी के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 148/8 जिम्बाब्वे|
36.5
1
आयुष म्हात्रे To ताकुडज़वा माकोनी
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
36.4
0
आयुष म्हात्रे To ताकुडज़वा माकोनी
विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
अगले बल्लेबाज़ ताकुडज़वा माकोनी हैं...
36.3
W
आयुष म्हात्रे To सिम्बाराशे मुडज़ेंगेरेरे OUT!
आउट!! एलबीडबल्यू!! जिम्बाब्वे टीम को लगता हुआ सातवां झटका!! सिम्बाराशे मुडज़ेंगेरेरे 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! आयुष म्हात्रे के हाथ लगी दूसरी विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से लेग साइड की ओर खेलने का प्रयास किया| तभी बल्ले को बीट करती हुई गेंद सीधा पैड्स को जा लगी| गेंदबाज़ ने की एलबीडबल्यू की अपील, अम्पायर ने आउट दे दिया| 147/7 जिम्बाब्वे|
36.2
1
आयुष म्हात्रे To टाटेंडा चिमुगोरो
लॉन्ग ऑफ की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया है|
36.1
1
आयुष म्हात्रे To सिम्बाराशे मुडज़ेंगेरेरे
फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
ओवर 36 : 145/6
1 रन
035.1
035.2
135.3
035.4
035.5
035.6
ट. चिमुगोरो
28 (27)
स. मुडज़ेंगेरेरे
2 (4)
उ. मोहन
6-0-20-1
35.6
0
उधव मोहन To टाटेंडा चिमुगोरो
लेग स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को जा लगी| तभी एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने नकारा|
35.5
0
उधव मोहन To टाटेंडा चिमुगोरो
डॉट गेंद!! इसी बीच हवा में थी गेंद लेकिन फील्डर उसे लपक नहीं सके!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने जोर से शॉट खेलना चाहा| तभी बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ गई| ऐसे में फील्डर ने अपने आगे की ओर डाईव लगाया लेकिन गेंद उनके आगे टप्पा खा गई| रन नहीं आ सका|
35.4
0
उधव मोहन To टाटेंडा चिमुगोरो
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
35.3
1
उधव मोहन To सिम्बाराशे मुडज़ेंगेरेरे
ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने गाइड किया जहाँ से एक रन मिल गया|
35.2
0
उधव मोहन To सिम्बाराशे मुडज़ेंगेरेरे
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
35.1
0
उधव मोहन To सिम्बाराशे मुडज़ेंगेरेरे
बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन नहीं आ सका|
ओवर 35 : 144/6
2 रन
134.1
034.2
W
34.3
134.4
034.5
034.6
ट. चिमुगोरो
28 (24)
स. मुडज़ेंगेरेरे
1 (1)
आ. म्हात्रे
3-0-11-1
34.6
0
आयुष म्हात्रे To टाटेंडा चिमुगोरो
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
34.5
0
आयुष म्हात्रे To टाटेंडा चिमुगोरो
बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
34.4
1
आयुष म्हात्रे To सिम्बाराशे मुडज़ेंगेरेरे
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|
34.3
W
आयुष म्हात्रे To माइकल ब्लिगनॉट OUT!
आउट!! बोल्ड!! प्ले डाउन हो गए बल्लेबाज़ यहाँ पर!! आयुष म्हात्रे के हाथ लगी पहली विकेट!! माइकल ब्लिगनॉट बिना अपना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई ऑफ स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना चाहा| तभी बॉल टप्पा खाकर अंदर की ओर टर्न होकर आई| जिसके बाद बल्ले को बीट करती हुई गेंद दाहिने हाथ को लगी और सीधा स्टंप्स से टकराई| बल्लेबाज़ बस पिच को ही देखते रह गए| 143/6 जिम्बाब्वे|
34.2
0
आयुष म्हात्रे To माइकल ब्लिगनॉट
क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
34.1
1
आयुष म्हात्रे To टाटेंडा चिमुगोरो
मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
ओवर 34 : 142/5
2 रन
1 B
33.1
133.2
033.3
W
33.4
033.5
033.6
म. ब्लिगनॉट
0 (2)
ट. चिमुगोरो
27 (21)
उ. मोहन
5-0-19-1
33.6
0
उधव मोहन To माइकल ब्लिगनॉट
अच्छा पंच शॉट खेला फ्रेंटफुट से लेकिन फील्डर के पास गई बॉल|
33.5
0
उधव मोहन To माइकल ब्लिगनॉट
बल्लेबाज़ यहाँ पर गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|