शिमरन हेटमायर को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| तो क्रिकेट फैन्स इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हम रुख करते हैं आज के तीसरे मैच की तरफ जो भारत और यूएसए के बीच मुंबई में शुरू होने जा रहा है| आइये अब वहां होगी आपसे मुलाकात|
183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब स्कॉटलैंड की टीम उतरी तो उन्हें शुरुआत तो अच्छी नहीं मिली और महज 37 रनों पर टीम ने अपने टॉप तीन बल्लेबाजों को गंवा दिया| वहां से चौथे विकेट के लिए टॉम ब्रूस रिची बेरिंगटन ने 78 रनों की साझेदारी निभाई और उस वक़्त लगा कि टीम इस रन चेज में आगे निकल गई है| आखिरी के 7 ओवरों में 8 के करीब की औसत से रन्स चाहिए थे लेकिन तभी होल्डर ने आकर रिची का विकेट लिया और फिर वहां से गेम में विंडीज टीम ने तगड़ी वापसी की| बीच के ओवरों में रोमारियो शेफर्ड के फाईव विकेट हॉल की मदद से 115/4 से स्कॉटलैंड को 147 पर ऑल आउट हो गई स्कॉटलैंड की टीम और लक्ष्य से पीछे रह गई|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो वेस्ट इंडीज की तरफ से शिमरन हेटमायर (64) और ब्रैंडन किंग (35) ने शानदार पारी खेली थी और टीम को इस विकेट पर बेहतरीन स्थिति में पहुंचाया| टीम को इस पारी में बड़ी साझेदारी की दरकार थी जो उन्हें ज्यादा नहीं मिल पायी| मध्य क्रम में रोवमन पॉवेल (24) और शरफेन रदफोर्ड (26) को स्टार्ट तो मिला लेकिन वो उसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए| अंत में जैसे तैसे करते हुए बल्लेबाजी टीम 182 रनों के स्कोर तक पहुँच पाई| वहीँ गेंदबाजी में इस दौरान स्कॉटलैंड के लिए ब्रैड करी ने 2, सफ्यान शरीफ, ओलिवर डेविडसन और माइकल लीस्क को 1-1 सफलता हाथ लगी थी|
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे मुकाबले में वेस्ट इंडीज ने स्कॉटलैंड को 35 रनों से मात दी है| जीत के साथ वेस्ट इंडीज टीम ने अपने इस प्रतियोगिता के सफ़र को आगे की तरफ बढ़ाया है| वेस्ट इंडीज द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 182 रनों के जवाब में स्कॉटलैंड टीम की बल्लेबाजी आज इस मुकाबले में फ्लॉप हो गई| जबकि गेंदबाजी में रोमारियो शेफर्ड ने हैट्रिक लेकर अपना नाम इतिहास के पन्नो में दर्ज करा लिया| स्कॉटलैंड के लिए इस रन चेज में कप्तान रिची बेरिंगटन ने सबसे अधिक 42 रनों की पारी खेली|
ओवर 18.5 : 147/10
11 रन
418.1
418.2
118.3
1 WD
18.4
118.4
W
18.5
म. वाट
15 (12)
ब. करी
2 (3)
ज. होल्डर
3.5-0-30-3
18.5
W
जेसन होल्डर To मार्क वाट OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट रोमारियो शेफर्ड बोल्ड जेसन होल्डर| आखिरी विकेट का भी पतन हो गया| बल्लेबाज ने इस गेंद पर बड़ा शॉट खेलना चाहा| बल्ले पर ठीक तरह से आई नहीं गेंद और हवा गई जिसे फील्डर ने दोनों हाथों से लपक लिया| इस गेंद पर बल्लेबाज ने आगे आकर शॉट खेला था जहाँ मोटा किनारा लेकर हवा में चली गई थी गेंद| इसी के साथ 35 रन से इस मुकाबले को जीत लिया है|
18.4
1
जेसन होल्डर To ब्रैड करी
सिंगल मिलेगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर फाइन लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया है|
18.4
wd
जेसन होल्डर To ब्रैड करी
वाइड!!! डाउन द लेग डाली गई गेंद| बल्लेबाज से काफी दूर रही गेंद| कीपर के पास गई जहाँ अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया है|
18.3
1
जेसन होल्डर To मार्क वाट
हवा में थी गेंद लेकिन फील्डर से दूर रह गई| पुल शॉट लगाना चाहा लेकिन मिस टाइम कर बैठे| शॉर्ट फाइन लेग के दूर गई गेंद जहाँ से एक रन भाग लिया गया|
18.2
4
जेसन होल्डर To मार्क वाट
चौका!!! एक और बाउंड्री सामने की तरफ लगाईं गई गेंद| ऊपर वाली गेंद को खड़े-खड़े सामने की तरफ उठाकर मारा| गैप में गई गेंद जहाँ से चार रन मिल गया|
18.1
4
जेसन होल्डर To मार्क वाट
चौका!!! मिड ऑफ़ ऊपर रखते हुए एक दाम आगे डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने उसका फायदा उठाया| मिड ऑफ़ के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की है|
ओवर 18 : 136/9
3 रन
117.1
017.2
117.3
017.4
017.5
117.6
म. वाट
6 (8)
ब. करी
1 (2)
श. जोसेफ
4-0-26-1
17.6
1
शमर जोसेफ To मार्क वाट
सिंगल मिलेगा यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प लाइन के थोड़ा बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| एंगल बल्ले से गाइड किया इसे डीप पॉइंट की तरफ जहाँ से एक ही रन मिल पाया| 12 गेंद पर 47 रन की दरकार है|
17.5
0
शमर जोसेफ To मार्क वाट
एक और डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| इस बार तेज गति से आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए सामने की तरफ खेला| गेंदबाज ने खुद ही उसे फील्ड कर लिया| कोई रन नहीं होगा|
17.4
0
शमर जोसेफ To मार्क वाट
फिर फ्रंट फुट पर आये बल्लेबाज़ और उसे ऑफ़ साइड पर खेल दिया| फील्डर ने उसे फील्ड किया, गैप नहीं मिल सका|
17.3
1
शमर जोसेफ To ब्रैड करी
सिंगल!!! हार्ड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| बैकफुट से गेंद को ऑफ़ साइड पर पंच किया जहाँ से एक रन मिला|
17.2
0
शमर जोसेफ To ब्रैड करी
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
17.1
1
शमर जोसेफ To मार्क वाट
सिंगल से काम चलाया है| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
ब्रैड करी आखिरी बल्लेबाज हैं...
ओवर 17 : 133/9
1 रन
116.1
W
16.2
W
16.3
W
16.4
016.5
W
16.6
स. शरीफ
0 (2)
म. वाट
4 (4)
र. शेफर्ड
3-0-20-5
16.6
W
रोमारियो शेफर्ड To साफयान शरीफ OUT!
आउट!! कैच आउट!! एक ही ओवर में रोमारियो शेफर्ड ने स्कॉटलैंड के चार बल्लेबाजों का शिकार किया और अपना फाईफर भी पूरा कर लिया है!! इस दफ़ा साफयान शरीफ बिना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे हैं| आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में वहां मौजूद फील्डर जेसन होल्डर ने आसान कैच कैच पकड़ा| 139/9 स्कॉटलैंड|
16.5
0
रोमारियो शेफर्ड To साफयान शरीफ
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट किया| फील्डर वहां मौजूद, रन का मौका नहीं बन सका|
अगले बल्लेबाज साफयान शरीफ हैं...
16.4
W
रोमारियो शेफर्ड To ओलिवर डेविडसन OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! रोमारियो शेफर्ड के नाम इस वर्ल्ड कप की पहली हैट्रिक दर्ज हो गई है| इतिहास के पन्नों में इस गेंदबाज ने अपना नाम दर्ज करा लिया है| ओलिवर डेविडसन आये और गए| विंडीज टीम पूरी तरह से गेम में ऊपर आ गई है| ऑफ़ स्टम्प लाइन से अंदर की तरफ लाई गई| बल्लेबाज उसपर ऑफ़ साइड पर पुश करने गए और बल्ले को बीट करते हुए सीधा ऑफ़ स्टम्प से जा टकराई गेंद और बूम| 133/8 स्कॉटलैंड|
अगले बल्लेबाज़ ओलिवर डेविडसन हैं...
16.3
W
रोमारियो शेफर्ड To माइकल लीस्क OUT!
आउट!! कैच आउट!! बैक टू बैक विकेट रोमारियो शेफर्ड के हाथ लगी है!! ऐसे में अब क्या वो अगली गेंद पर भी विकेट लेकर हैट्रिक ले पायेंगे? देखना दिलचस्प होगा!! इस बार माइकल लीस्क बिना अपना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे हैं| आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद हवा में ऊँची गई| तभी बाउंड्री लाइन पर मौजूद फील्डर रोवमन पॉवेल ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 133/7 स्कॉटलैंड|
अगले बल्लेबाज माइकल लीस्क हैं...
16.2
W
रोमारियो शेफर्ड To मैथ्यू क्रॉस OUT!
आउट!!! कैच आउट!! कॉट शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड बोल्ड रोमारियो शेफर्ड| एक और विकेट का पतन हो गया है यहाँ पर| 11 रन बनाकर मैथ्यू क्रॉस बने रोमारियो शेफर्ड का दूसरा शिकार| अभी भी लक्ष्य से 50 रन दूर स्कॉटलैंड| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई फुलर गेंद| बल्लेबाज ने उसपर रूम बनाकर थर्ड मैन की तरफ हवा में गेंद को खेला| फील्डर वहां तैनात और गेंद सीधा उनकी गोद में चली गई जहाँ से कैच को पूरा किया| 133/6 स्कॉटलैंड|
16.1
1
रोमारियो शेफर्ड To मार्क वाट
सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| आगे निकलकर पॉइंट की ओर पंच करते हुए एक रन हासिल किया है|
ओवर 16 : 132/5
7 रन
115.1
015.2
415.3
115.4
115.5
015.6
म. क्रॉस
11 (10)
म. वाट
3 (3)
श. जोसेफ
3-0-23-1
15.6
0
शमर जोसेफ To मैथ्यू क्रॉस
प्ले एंड मिस!! लेग स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| लेग साइड पर शॉट लगाने गए और बीट हुए| पैड्स को लगकर ऑफ़ साइड पर गई गेंद जिसे गेंदबाज ने खुद ही फील्ड किया| कोई रन नहीं आ सका| 24 गेंद पर 51 रनों की दरकार है|
15.5
1
शमर जोसेफ To मार्क वाट
सिंगल! फुल आउट साइड ऑफ़ डाली गई गेंद| फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
15.4
1
शमर जोसेफ To मैथ्यू क्रॉस
गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, गैप से एक रन ही मिल पायेगा|
15.3
4
शमर जोसेफ To मैथ्यू क्रॉस
चौका! ज़रा भी ताक़त नहीं महज़ टाइमिंग दिखाई है! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को जैब किया और चौका बटोरा| गेम में अभी भी पूरी तरह से बनी हुई है चेजिंग टीम|