जेसन होल्डर को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| तो क्रिकेट फैन्स इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हम रुख करते हैं आज के दूसरे मैच की तरफ जो नामीबिया और यूएसए के बीच चेन्नई में शुरू होने जा रहा है| आइये अब वहां होगी आपसे मुलाकात|
134 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब विंडीज की टीम उतरी तो उन्हें अच्छी शुरुआत अच्छी मिली| पहले विकेट के लिए शाइ होप (61) और ब्रैंडन किंग (22) के बीच 43 रनों की साझेदारी हुई| इस सलामी जोड़ी ने मिलकर महज 5 ओवर के आस पास ही तेजी के साथ बल्लेबाजी करते हुए टीम के खाते में 43 रन जोड़ दिया था| वहां से नंदन यादव ने आकर किंग का विकेट लिए लेकिन फिर शिमरन हेटमायर (46) ने आकर कप्तान होप का साथ दिया और समझदारी के साथ गेम को आगे लेकर गए| दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी निभाई और टीम को फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचा दिया|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो नेपाल की तरफ से आज बल्लेबाजी में शुरुआत आज सही नहीं रही| विंडीज गेंदबाजों के सामने टॉप ऑर्डर आज पूरी तरह से फ्लॉप रहा| मध्य क्रम में दीपेंद्र सिंह ऐरी (58) का बल्ला चला जबकि लोअर ऑर्डर में उन्हें लोकेश बाम (13) और गुलशन झा (11) से छोटा-छोटा साथ मिला| दीपेंद्र एक एंड से टिके रहे लेकिन वेस्ट इंडीज की कसी हुई गेंदबाजी के सामने लगातार बड़े शॉट्स नहीं लगा पाए| अंत में सोमपाल कामी के बल्ले से 15 गेंदों पर 26 रन आये जिसकी वजह से टीम 133 रनों के स्कोर तक पहुँच पाई| वहीँ गेंदबाजी में इस दौरान वेस्ट इंडीज टीम के लिए जेसन होल्डर ने 4 जबकि अकील होसेन, मैथ्यू फोर्ड, शमर जोसेफ और रॉसटन चेज को 1-1 सफलता हाथ लगी थी|
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के 25वें मुकाबले में वेस्ट इंडीज ने नेपाल को 9 विकेट से मात दी है| इस जीत के साथ विंडीज टीम ने इस प्रतियोगिता में अपनी तीसरी जीत दर्ज की है| इस जीत के बाद वेस्ट इंडीज टीम सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर गई है जबकि नेपाल का सफ़र उस रेस से समाप्त हो गया है| टॉस आज वेस्ट इंडीज के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने रन चेज करने का फैसला किया था जो सही साबित हुआ| नेपाल द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 133 रनों के जवाब में वेस्ट इंडीज की टीम की बल्लेबाजी आज कमाल की रही| कैरेबियाई टीम के लिए इस रन चेज में कप्तान शाइ होप ने सबसे अधिक 61 रनों की पारी खेली|
15.2
1
दीपेंद्र सिंह ऐरी To शाइ होप
सिंगल के साथ वेस्ट इंडीज टीम ने 9 विकेट से इस मुकाबले को जीत लिया है| ऊपर की तरफ डाली गई गेंद| सीधे बल्ले से ऑन ड्राइव का इस्तेमाल किया और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया जिसके बाद टीम ने जीत का जश्न मनाया|
15.1
0
दीपेंद्र सिंह ऐरी To शाइ होप
बाहर की तरफ डाली गई गेंद| बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| कोई रन नहीं मिला|
ओवर 15 : 133/1
17 रन
614.1
114.2
114.3
614.4
214.5
114.6
श. होप
60 (42)
श. हेटमायर
46 (32)
स. लामिछाने
3-0-38-0
14.6
1
संदीप लामिछाने To शाइ होप
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया है|
14.5
2
संदीप लामिछाने To शाइ होप
2 रन मिल जायेगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने आगे आकर दो रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| डीप से दो रन हासिल किया है|
14.4
6
संदीप लामिछाने To शाइ होप
छक्का!! स्लॉट में गेंद तो फिर उसे स्टैंड्स में भेज दिया है!! अब इस बल्लेबाज़ से बचना काफी मुश्किल होगा| इस बार गेंद को सामने की तरफ हीव किया है| टाइमिंग और ताक़त इतनी शानदार कि गेंद सीधा स्टैंड्स में जाकर गिरी छह रनों के लिए|
14.3
1
संदीप लामिछाने To शिमरन हेटमायर
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया गया है|
14.2
1
संदीप लामिछाने To शाइ होप
इस बार सामने की तरफ गेंद को पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|
14.1
6
संदीप लामिछाने To शाइ होप
छक्का! इस बड़े शॉट के साथ कप्तान होप का अर्ध शतक यहाँ पर पूरा हो गया है| ड्रेसिंग रूम से उनके लिए तालियाँ बजी हैं| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी|
ओवर 14 : 116/1
4 रन
113.1
113.2
013.3
113.4
013.5
113.6
श. होप
44 (37)
श. हेटमायर
45 (31)
द. ऐरी
3-0-18-0
13.6
1
दीपेंद्र सिंह ऐरी To शाइ होप
इस बार गैप से सिंगल हासिल हो जाएगा| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| गैप से एक रन भागने का मौका बन गया|
13.5
0
दीपेंद्र सिंह ऐरी To शाइ होप
ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई फुल गेंद| कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका|
13.4
1
दीपेंद्र सिंह ऐरी To शिमरन हेटमायर
सामने की तरफ इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया| डीप फील्डर के पास ये भी टप्पा खाकर गई है गेंद|
13.3
0
दीपेंद्र सिंह ऐरी To शिमरन हेटमायर
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
13.2
1
दीपेंद्र सिंह ऐरी To शाइ होप
सिंगल ही मिलेगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा है|
13.1
1
दीपेंद्र सिंह ऐरी To शिमरन हेटमायर
सिंगल!! ऊपर की तरफ डाली गई गेंद| जोर से सामने की तरफ शॉट खेला| मिस टाइम हुआ| हवा में गई गेंद लेकिन फील्डर के आगे टप्पा खाई| एक ही रन का मुका बन पाया है|
ओवर 13 : 112/1
12 रन
112.1
112.2
412.3
612.4
012.5
012.6
श. होप
42 (34)
श. हेटमायर
43 (28)
क. भुर्टेल
2-0-18-0
12.6
0
कुशल भुर्टेल To शाइ होप
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लक्ष्य से 22 रन दूर वेस्ट इंडेज|पैड्स पर डाली गई गेंद पर फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| कोई रन नहीं हुआ|
12.5
0
कुशल भुर्टेल To शाइ होप
कट शॉट लगाने गए बाहर की गेंद पर| इन साइड एज लेकर टप्पा खाई और विकटों को छोड़ते हुए कीपर के हेलमेट की ग्रिल पर जाकर लगी| थोड़ा दर्द में नजर आये बल्लेबाज| फिजियो ने आकर उन्हें चेक किया और सब सही पाया गया|
12.4
6
कुशल भुर्टेल To शाइ होप
छक्का!!! एक हाफ ट्रैकर डाली गई गेंद| बल्लेबाज के पास काफी समय था| बैक फुट पर गए, पुल शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीधा दर्शकों के बीच भेज दिया|
12.3
4
कुशल भुर्टेल To शाइ होप
मिस फील्ड और चौका निकल जाएगा| बल्लेबाज ने बैक फुट से इस गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ पुल किया| फील्डर ने उसे पकड़ना चाहा लेकिन अतिरिक्त उछाल से चकमा खाए और हाथों से टकराकर सीमा रेखा के पार चली गई गेंद चार रनों के लिए|
12.2
1
कुशल भुर्टेल To शिमरन हेटमायर
सिंगल!!! ऊपर की तरफ डाली गई गेंद| सामने की तरफ पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया गया है|
12.1
1
कुशल भुर्टेल To शाइ होप
सिंगल!! समझदारी भरा सिंगल!! कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया गया है|
ओवर 12 : 100/1
15 रन
111.1
211.2
611.3
411.4
111.5
111.6
श. होप
31 (29)
श. हेटमायर
42 (27)
न. यादव
3-0-24-1
11.6
1
नंदन यादव To शाइ होप
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति और टीम का 100 रन भी पूरा हुआ है| बैक ऑफ़ लेंथ पर डाली गई छोटी गेंद| बल्लेबाज द्वारा फाइन लेग की दिशा में खेला गया पुल शॉट जहाँ से एक रन मिल जाएगा| जीत से 34 रन दूर वेस्ट इंडीज|
11.5
1
नंदन यादव To शिमरन हेटमायर
पैड्स पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बल्ले का मुंह बंद करते हुए स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन हासिल हुआ|
11.4
4
नंदन यादव To शिमरन हेटमायर
चौका!!! एक और बार छोटी डाली गई गेंद| इसपर पुल शॉट खेला| ठीक तरह से बल्ले पर गेंद नहीं आई जिसकी वजह से टप्पा खाने के बाद गैप से चार रनों के लिए निकल गई|
11.3
6
नंदन यादव To शिमरन हेटमायर
छक्का!!! शिमरन हेटमायर ने अपनी ताक़त दिखाई है यहाँ पर| बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| इसपर अपनी पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया गया बॉल सीधा स्टैंड में गई छह रनों के लिए|
11.2
2
नंदन यादव To शिमरन हेटमायर
2 रन मिलेगा यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प लाइन के थोड़ा बाहर डाली गई गेंद| बैकफुट से गेंद को ऑफ़ साइड पर पंच करते हुए दो रन लिया गया है|
11.1
1
नंदन यादव To शाइ होप
क्विक सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई ओवरपिच गेंद| ड्राइव किया कवर्स की ओर| गैप मिला और तेज़ी से भागे और सिंगल पूरा किया| समझदारी भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|