शाइ होप को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| तो क्रिकेट फैन्स इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हम रुख करते हैं आज के दूसरे मैच की तरफ जो श्रीलंका और ज़िम्बाब्वे के बीच कोलंबो में शुरू होने जा रहा है| आइये अब वहां होगी आपसे मुलाकात|
बीच के ओवरों में इटली के गेंदबाजों ने कैरेबियाई बल्लेबाजों को बांधकर रखा हुआ था जबकि डेथ ओवरों में उन्होंने अपनी पॉवर हिटिंग का जलवा दिखाया| वहीँ गेंदबाजी में इस दौरान इटली टीम के लिए बेन मनेंटी और कृष्ण कलुगामगे ने 2-2 जबकि थॉमस ड्रेका और अली हसन को 1-1 सफलता हाथ लगी थी| 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब इटली की टीम उतरी तो उन्हें अच्छी शुरुआत नहीं मिली| टॉप ऑर्डर में एंथोनी मोस्का (19) और मिडिल ऑर्डर में जेजे स्मट्स (24) के बल्ले से रन्स निकले| वहीँ जस्टिन मोस्का, सैयद नकवी और मनेंटी भाइयों की जोड़ी आज पूरी तरह से फ्लॉप रही| हालाँकि बेंजामिन मनेंटी के बल्ले से 26 रन्स तो आये लेकिन इस रन चेज में इटली की टीम कभी भी ऊपर आती नजर नहीं आई|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो वेस्ट इंडीज की तरफ से आज बल्लेबाजी में शुरुआत उम्मीद अनुसार नहीं रही| टॉप ऑर्डर में ब्रैंडन किंग और शिमरन हेटमायर फ्लॉप रहे| मध्य क्रम में कप्तान शाई होप (75) और रॉसटन चेज (24) ने तीसरे विकेट के लिए समझदारी के साथ बल्लेबाजी करते हुए 64 रन जोड़े| इस बीच होप के बल्ले से बड़े हिट्स आये बाकि चेज रन अ बॉल वाली ही पारी खेल रहे थे| लोअर ऑर्डर में शरफेन रदरफोर्ड के बल्ले से 15 गेंदों पर 24 रनों की पारी आई जिसकी वजह से टीम इस मुकाबले में फाइटिंग स्कोर तक पहुँच पाई|
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के 37वें मुकाबले में वेस्ट इंडीज ने इटली को 42 रन से मात दी है| इस जीत के साथ विंडीज टीम ने इस प्रतियोगिता में अपनी चौथी जीत दर्ज की है| टॉस आज इटली के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने रन चेज करने का फैसला किया था जो ग़लत साबित हुआ| वेस्ट इंडीज द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 165 रनों के जवाब में इटली की टीम की बल्लेबाजी आज फ्लॉप रही| इटली टीम के लिए इस रन चेज में बेंजामिन मनेंटी ने सबसे अधिक 26 रनों की पारी खेली|
ओवर 18 : 123/10
6 रन
1 WD
17.1
017.1
117.2
417.3
W
17.4
017.5
W
17.6
अ. हसन
0 (2)
क. कलुगामगे
2 (3)
श. जोसेफ
4-0-30-4
17.6
W
शमर जोसेफ To अली हसन OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट शाइ होप बोल्ड शमर जोसेफ| आखिरी विकेट का पतन हो गया है यहाँ पर| बिना खाता खोले अली हसन बने शमर जोसेफ का चौथा शिकार| वेस्ट इंडीज ने 42 रन से इस मुकाबले को जीत लिया है| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई हार्ड लेंथ गेंद| उसपर रूम बनाकर कट शॉट लगाने गए| गति और उछाल से चकमा खाए| आउट साइड एज लेकर कीपर के दस्तानों में गई गेंद जहाँ से कैच को पूरा किया गया|
17.5
0
शमर जोसेफ To अली हसन
डॉट गेंद!! विकेट लियन पर डाली गई गेंद| ऑफ़ साइड पर हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
अली हसन आखिरी बल्लेबाज हैं...
17.4
W
शमर जोसेफ To थॉमस ड्रेका OUT!
आउट!!! कैच आउट!! कॉट रॉस्टन चेज बोल्ड शमर जोसेफ| एक और विकेट का पतन हो गया है यहाँ पर| 5 रन बनाकर थॉमस ड्रेका बने शमर जोसेफ का तीसरा शिकार| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई हाई फुल टॉस गेंद| बल्लेबाज ने उसपर रूम बनाकर पॉइंट की तरफ प्लेस कर दिया| बल्ले से लगने के बाद सीधा पॉइंट फील्डर की गोद में चली गई गेंद जिसे लपक लिया गया| थर्ड अम्पायर ने वेस्ट हाईट को चेक किया और पाया कि ये एक लीगल डेलिवरी है| इस दौरान काफी असमंजस था लेकिन अंत में बल्लेबाज को आउट करार दिया गया| 123/9 इटली|
17.3
4
शमर जोसेफ To थॉमस ड्रेका
चौका!! शॉर्ट बॉल बाउंसर!! रूम बनाकर कीपर के ऊपर से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने गेंद का इंतज़ार किया और कट किया थर्ड मैन के ऊपर से चार रनों के लिए|
17.2
1
शमर जोसेफ To कृष्ण कलुगामगे
सिंगल!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| सीधे बल्ले से सामने की तरफ पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|
17.1
0
शमर जोसेफ To कृष्ण कलुगामगे
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
17.1
wd
शमर जोसेफ To कृष्ण कलुगामगे
वाइड!!! बल्लेबाज से दूर रखने के चक्कर में गेंद को वाइड डाल बैठे| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया है|
ओवर 17 : 117/8
2 रन
016.1
016.2
016.3
W
16.4
116.5
116.6
क. कलुगामगे
1 (1)
थ. ड्रेका
1 (1)
म. फोर्ड
4-0-19-3
16.6
1
मैथ्यू फोर्ड To कृष्ण कलुगामगे
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
16.5
1
मैथ्यू फोर्ड To थॉमस ड्रेका
सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसपर स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया है|
थॉमस ड्रेका नए बल्लेबाज हैं...
16.4
W
मैथ्यू फोर्ड To जियान-पिएरो मीडे OUT!
आउट!! कैच आउट!! सॉफ्ट डिसमिसल!! कॉट शमर जोसेफ बोल्ड मैथ्यू फोर्ड| एक और विकेट का पतन हुआ है यहाँ पर| 4 रन बनाकर जियान-पिएरो मीडे बने मैथ्यू फोर्ड का तीसरा शिकार| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने उसपर पॉइंट की तरफ हवा में कट शॉट खेला जो सीधा फील्डर की गोद में चला गया| 115/8 इटली
16.3
0
मैथ्यू फोर्ड To जियान-पिएरो मीडे
इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन पर शफल कर गए| लेग साइड पर गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| बाकी का काम कीपर ने किया है
16.2
0
मैथ्यू फोर्ड To जियान-पिएरो मीडे
ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| लेफ्ट कर दिया गेंद को कीपर के लिए|
16.1
0
मैथ्यू फोर्ड To जियान-पिएरो मीडे
डॉट गेंद!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
कृष्ण कलुगामगे अगले बल्लेबाज हैं...
ओवर 16 : 115/7
11 रन
215.1
015.2
115.3
215.4
615.5
W
15.6
ब. मैनेंटी
26 (21)
जियान
4 (4)
ग. मोती
4-0-24-2
15.6
W
गुडाकेश मोती To बेंजामिन मैनेंटी OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! एक और विकेट का पतन हुआ है यहाँ पर| गुडाकेश मोती के हाथ लगी एक अहम विकेट| 26 रन बनाकर बेंजामिन मैनेंटी बने गुडाकेश मोती का दूसरा शिकार| आर्म बॉल थी| उसपर फिर से लेग साइड की तरफ आड़े बल्ले से बड़ा शॉट लगाने चले गए| टर्न होकर अंदर आई गेंद और बल्ले को मिस करते हुए सीधा ऑफ़ स्टम्प से जा टकराई और बूम| 115/7 इटली|
15.5
6
गुडाकेश मोती To बेंजामिन मैनेंटी
छक्का!!! इस बार रूम बनाकर लॉन्ग ऑफ़ के ऊपर से आड़े बल्ले से शॉट लगाया| बल्ले से लगने के बाद सीधा स्टैंड्स में जाकर गिरी गेंद और छह रन दे गई|
15.4
2
गुडाकेश मोती To बेंजामिन मैनेंटी
2 रन से इस बार काम चलाया है| रूम बनाकर हवा में शॉट खेला| गैप में गई गेंद जहाँ से दो रन का मौका बन गया है|
15.3
1
गुडाकेश मोती To जियान-पिएरो मीडे
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| इस गेंद को गैप में लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया है|
15.2
0
गुडाकेश मोती To जियान-पिएरो मीडे
डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| कोई रन नहीं हुआ है|
15.1
2
गुडाकेश मोती To जियान-पिएरो मीडे
2 रन मिल जाएगा यहाँ पर| हवा में थी गेंद| फील्डर किंग बैक पैडल करते हुए उसे लपकने गए लेकिन मिस जज कर बैठे और उनके पीछे गिरी गेंद| इस दौरान वो सर के बल गिरे और चोट के कारण मैदान से बाहर गए हैं| धीमी गति से डाली गई गेंद पर स्लॉग करने गए थे और टॉप एज कर बैठे थे|
ओवर 15 : 104/6
10 रन
014.1
414.2
414.3
114.4
W
14.5
114.6
जियान
1 (1)
ब. मैनेंटी
18 (18)
श. जोसेफ
3-0-24-2
14.6
1
शमर जोसेफ To जियान-पिएरो मीडे
सिंगल के साथ जियान-पिएरो मीडे नी अपना खाता खोला है| बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
अगले बल्लेबाज़ जियान-पिएरो मीडे हैं...
14.5
W
शमर जोसेफ To ग्रांट स्टीवर्ट OUT!
आउट!! कैच आउट!! ग्रांट स्टीवर्ट 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! शमर जोसेफ के हाथ लगी दूसरी विकेट| आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद सीधा वहां मौजूद फील्डर जेसन होल्डर के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 103/6 इटली|