Advertisement
Advertisement

यूएसए vs वेस्ट इंडीज, सुपर एट - मैच 6 Match Summary

यूएसए vs वेस्ट इंडीज, 2024 - टी-20 Summary

यूएसए vs वेस्ट इंडीज स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
सुपर एट - मैच 6, केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस , Jun 21, 2024
यूएसए यूएसए
128 (19.5)
वेस्ट इंडीज वेस्ट इंडीज
130/1 (10.5)
वेस्ट इंडीज ने यूएसए को 9 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    रॉस्टन चेज
    3/19(4)
यूएसए 128/10
Bat टॉप बैट्समैन
एंड्रीज़ गूस
एंड्रीज़ गूस
29 (16)
  • 3x4s
  • 1x6s
  • 181.25SR
नीतीश कुमार
नीतीश कुमार
20 (19)
  • 2x4s
  • 0x6s
  • 105.26SR
Bowl टॉप बॉलर्स
वेस्ट इंडीज 130/1
Bat टॉप बैट्समैन
शाइ होप
शाइ होप
82 (39)
  • 4x4s
  • 8x6s
  • 210.25SR
निकोलस पूरन
निकोलस पूरन
27 (12)
  • 1x4s
  • 3x6s
  • 225SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से आज होगी आपसे मुलाकात एक नए मुकाबले के दौरान जो भारत और बांग्लादेश के बीच रात 08.00 बजे खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार... 
वेस्ट इंडीज़ के कप्तान रोवमन पॉवेल ने बात करते हुए कहा कि मैं अपनी टीम के इस प्रदर्शन से काफी खुश हूँ| हमें इस मुकाबले में जिस प्रकार की जीत चाहिए थी वो हम हासिल कर पाए हैं| पहले गेंदबाजों ने अच्छा काम किया और बाद में बल्लेबाजों ने उसे अंजाम तक पहुंचाया| होप पर कहा कि वो एक काबिल बल्लेबाज़ हैं और टीम को जब भी उनकी ज़रुरत होती है वो आगे आकर अच्छा प्रदर्शन करते हैं| अंत में कहा कि मैं अपने फैन्स का शुक्रिया अदा करना चाहता हूँ और हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि हम 29 तारीख को होने वाले फाइनल मैच को भी खेलें|
यूएसए के कप्तान आरोन जोन्स ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि हम अपने इस प्रदर्शन से काफी निराश हैं| हमने बल्लेबाज़ी के दौरान गुच्छों में विकेट्स गंवाए जिसकी वजह से हम बोर्ड पर एक बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर पाए| जो टोटल हमने बोर्ड पर लगाया था विंडीज़ जैसी पॉवर फुल बल्लेबाज़ी लाइन अप वाली टीम के सामने उसे डिफेंड करना काफी मुश्किल था| गेंदबाजों ने अपनी पूरी कोशिश की लेकिन उन्होंने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए हमें गेम से बाहर कर दिया| अब हम इंग्लैंड के सामने अच्छा क्रिकेट खेलने को देखेंगे| जाते-जाते कहा कि मैं फैन्स का शुक्रिया अदा करना चाहूँगा|
रॉसटन चेज़ को उनकी शानदार गेंदबाजी की वजह से प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया है| इसे हासिल करने के बाद चेज़ काफी खुश नज़र आये| आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमें आगे बढ़ने के लिए एक बड़ी जीत की दरकार थी और इस मुकाबले में हम वो हासिल कर पाए|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
टॉस जीतकर वेस्ट इंडीज़ के कप्तान रोवमन पॉवेल का रन चेज़ करने का फैसला सही साबित हो गया| टीम के गेंदबाजों ने पहले विपक्षी टीम को महज़ 128 रनों पर रोका और उसके बाद इस रन चेज़ में तीन टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने 55 गेंद शेष रहते उसे अंजाम तक पहुंचा दिया| 129 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्ट इंडीज़ टीम की शुरुआत शानदार हुई| पहले विकेट के लिए सलामी जोड़ी ने 67 रन जोड़े और पॉवर प्ले का पूरा फायदा उठाया| जॉनसन चार्ल्स (15) के रूप में टीम ने अपना पहला विकेट गंवाया जिसके बाद शाइ होप (82) और निकोलस पूरन (27) की जोड़ी ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाज़ी से ये सुनिश्चित किया कि उनकी टीम जीत की रेखा के पार चली जाए और वैसा ही हुआ| अब इस बड़ी जीत की वजह से उन्हें आगे जाने में काफी फायदा हो सकता है क्योंकि बेहतर नेट रन रेट की वजह से वो अब अपने ग्रुप में इंग्लैंड से ऊपर दूसरे पायदान पर आ गए हैं|
सुपर-8 राउंड के अपने दूसरे मुकाबले में वेस्ट इंडीज़ ने यूएसए को 9 विकटों से करारी शिकस्त देते हुए इस राउंड में अपनी पहली जीत दर्ज की है| इस बड़ी जीत के साथ दो महत्वपूर्ण अंक कैरेबियाई टीम के खाते में चला गया है साथ ही साथ उनका नेट रन रेट भी सुधरा है| अब ये ग्रुप और भी रोमांचक हो गया है जहाँ अफ्रीका के 4 अंक और वेस्ट इंडीज़ और इंग्लैंड के 2-2 अंक हो गए हैं| वही इस जीत के साथ उन्होंने सेमी फाइनल की रेस में अपनी दावेदारी कहीं ना कहीं पेश कर दी है, हालाँकि सफ़र अभी थोड़ा लम्बा ज़रूर है| कमाल का क्रिकेट आज पॉवेल एंड कम्पनी के द्वारा खेला गया है| पहले बढ़िया गेंदबाजी और बाद में धमाकेदार बल्लेबाज़ी करते हुए यूएसए की टीम को चारो खाने चित कर दिया| वहीँ इस हार के बाद यूएसए टीम का सेमी फाइनल में जाने का सपना पूरी तरह से चूर हो गया है|
ओवर 10.5 : 130/1
20 रन
  • 110.1
  • 610.2
  • 610.3
  • 110.4
  • 610.5
श. होप
82 (39)
न. पूरन
27 (12)
स. नेत्रवालकर
2.5-0-31-0
10.5
6
सौरभ नेत्रवालकर To शाइ होप
छक्का!!! ये लीजिये वो शॉट आया जिसकी दरकार विंडीज़ टीम को थी| इसी सिक्स के साथ वेस्ट इंडीज़ टीम ने 9 विकटों से इस मुकाबले को जीत लिया है| एक बड़ी जीत कैरेबियाई टीम के खाते में दर्ज हो गई है जिसकी उन्हें सख्त दरकार भी थी| 55 गेंद पहले इस मुकाबले को समाप्त करते हुए अपना नेट रन रेट भी सुधार लिया है| इस ओवर पिच गेंद पर लॉन्ग ऑफ़ के ऊपर से इन साइड आउट शॉट लगाया और छह रन प्राप्त कर लिया|
10.4
1
सौरभ नेत्रवालकर To निकोलस पूरन
सिंगल!! एक हिट दूर है वेस्ट इंडीज़ अब एक बड़ी जीत से यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
10.3
6
सौरभ नेत्रवालकर To निकोलस पूरन
बैक टू बैक छक्का! सिक्स हिटिंग मशीन हैं निकोलस पूरन!! बल्लेबाज़ ने कवर्स की तरफ महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए|
10.2
6
सौरभ नेत्रवालकर To निकोलस पूरन
छक्का! हैमर्ड! अब पूरन अपने रंग में आये हैं| पूरी ताक़त के साथ बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर आक्रमण किया और उसे मिड ऑन के पार स्लॉग करते हुए छह रन हासिल किया है|
10.1
1
सौरभ नेत्रवालकर To शाइ होप
सिंगल!! इस गेंद को सामने की तरफ गैप में लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
ओवर 10 : 110/1
13 रन
  • 09.1
  • 69.2
  • 09.3
  • 19.4
  • 19.5
  • 1 WD 9.6
  • 49.6
न. पूरन
14 (9)
श. होप
75 (37)
वैन शॉकवीक
2-0-29-0
9.6
4
श्याडली वैन शॉकवीक To निकोलस पूरन
चौका! इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की है| लक्ष्य से अब महज़ 19 रन दूर वेस्ट इंडीज़|
9.6
wd
श्याडली वैन शॉकवीक To निकोलस पूरन
वाइड!!! ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद, अम्पायर ने वाइड करार दिया|
9.5
1
श्याडली वैन शॉकवीक To शाइ होप
हवा में थी गेंद लेकिन मिड ऑफ की तरफ नो मेंस लैंड में जा गिरी| काफी जोर से इस गेंद पर बल्ला चलाया था लेकिन मिस टाइम हो गया| हवा में गई गेद| तीन फील्डर उसके लिए भागे लेकिन तीनों के बीच में जा गिरी गेंद| एक रन भाग लिया गया|
9.4
1
श्याडली वैन शॉकवीक To निकोलस पूरन
सिंगल से इस बार पूरन ने काम चलाया है| मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
9.3
0
श्याडली वैन शॉकवीक To निकोलस पूरन
डॉट बॉल!! इस बार काफी जोर से अपना बल्ला घुमाया लेकिन ठीक तरह से बल्ले पर नहीं ले पाए गेंद| रन नहीं हुआ|
9.2
6
श्याडली वैन शॉकवीक To निकोलस पूरन
छक्का!!! करारा पुल शॉट इस बार पूरन के बल्ले से आता हुआ, शॉटपिच डाली गई गेंद, फ्रंट फुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ और स्टैंड्स में जाकर गिरी गेंद|
9.1
0
श्याडली वैन शॉकवीक To निकोलस पूरन
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की शुरुआत!! इस गेंद पर स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| कोई रन नहीं हुआ है|
ओवर 9 : 97/1
22 रन
  • 18.1
  • 18.2
  • 08.3
  • 2 WD 8.4
  • 68.4
  • 68.5
  • 68.6
श. होप
74 (36)
न. पूरन
3 (4)
म. कुमार
1-0-22-0
8.6
6
मिलिंद कुमार To शाइ होप
ओहोहो!! हैट्रिक सिक्स!! शाइ होप ऑन फायर!! इस बार घुटना टिकाकर कवर्स की तरफ काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए| लक्ष्य के काफी पास पहुँचती हुई कैरेबियाई टीम|
8.5
6
मिलिंद कुमार To शाइ होप
गगनचुम्भी छक्का!!! दो गेंद दो बड़े शॉट!! इस बार 85 मीटर लम्बा!! गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़| पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई छह रनों के लिए|
8.4
6
मिलिंद कुमार To शाइ होप
छक्का! पुल शॉट का इस्तेमाल और गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई| जैसे ही लेंथ छोटी देखी होप ने उसपर अपना बल्ला चलाया और फ्लैट शॉट मिड विकेट के ऊपर से लगा दिया छह रनों के लिए|
8.4
wd
मिलिंद कुमार To निकोलस पूरन
वाईड के साथ बाई के रूप में एक रन आया| ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे| कीपर उसे लपक नहीं सके| ग्लव्स से लगकर दूर गई गेंद जिसका फायदा उठाकर बल्लेबाजों ने एक रन भाग लिया|
8.3
0
मिलिंद कुमार To निकोलस पूरन
इस बार रूम बनाया| गेंदबाज़ ने उन्हें फॉलो किया| सामने की तरफ शॉट खेला जिसे गेंदबाज़ ने रोक दिया|
8.2
1
मिलिंद कुमार To शाइ होप
विकटों के बीच से गेंद को घुमाया| बल्लेबाज़ ने सामने की तरफ शॉट खेला| डीप में गई गेंद लॉन्ग ऑन की तरफ जहाँ से एक रन मिला|
8.1
1
मिलिंद कुमार To निकोलस पूरन
सिंगल के साथ हुई ओवर की शुरुआत!! ऑफ़ स्पिन डाली गई गेंद|कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|
मिलिंद कुमार को अब गेंदबाजी के लिए लाया गया है...
ओवर 8 : 75/1
8 रन
  • 1 WD 7.1
  • 07.1
  • 1 WD 7.2
  • 17.2
  • 17.3
  • 17.4
  • 17.5
  • 27.6
श. होप
55 (32)
न. पूरन
2 (2)
अ. ख़ान
2-0-18-0
7.6
2
अली ख़ान To शाइ होप
दो रन आसानी से मिल जाएगा यहाँ पर| पैड्स की फुल गेंद को ऑन साइड पर फ्लिक किया| गैप में गई गेंद| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया| 75/1 वेस्ट इंडीज़, 72 गेंदों पर 54 रनों की दरकार है|
7.5
1
अली ख़ान To निकोलस पूरन
टैप एंड रन!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर की फुल गेंद को हलके हाथों से ऑफ़ साइड पर खेला| गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन पाया|
7.4
1
अली ख़ान To शाइ होप
सिंगल!! सटीक यॉर्कर डाली| बल्लेबाज़ ने उसे कवर्स की दिशा में खेला| डीप में उसे फील्ड किया गया जहाँ से एक ही रन हासिल हुआ|
10 OV
13 रन
वैन शॉकवीक to न. पूरन श. होप
  • 09.1
  • 69.2
  • 09.3
  • 19.4
  • 19.5
  • 1 WD 9.6
  • 49.6
9 OV
22 रन
म. कुमार to न. पूरन श. होप
  • 18.1
  • 18.2
  • 08.3
  • 2 WD 8.4
  • 68.4
  • 68.5
  • 68.6
8 OV
8 रन
अ. ख़ान to श. होप न. पूरन
  • 1 WD 7.1
  • 07.1
  • 1 WD 7.2
  • 17.2
  • 17.3
  • 17.4
  • 17.5
  • 27.6
7 OV
9 रन
ह. सिंह to श. होप ज. चार्ल्स
  • 06.1
  • 26.2
  • 66.3
  • 06.4
  • 16.5
  • W 6.6
6 OV
16 रन
वैन शॉकवीक to ज. चार्ल्स श. होप
  • 15.1
  • 45.2
  • 05.3
  • 65.4
  • 15.5
  • 45.6
5 OV
9 रन
ह. सिंह to ज. चार्ल्स श. होप
  • 44.1
  • 04.2
  • 14.3
  • 24.4
  • 14.5
  • 14.6
4 OV
10 रन
अ. ख़ान to श. होप
  • 03.1
  • 03.2
  • 03.3
  • 63.4
  • 43.5
  • 03.6
3 OV
9 रन
स. नेत्रवालकर to श. होप ज. चार्ल्स
  • 42.1
  • 02.2
  • 42.3
  • 12.4
  • 02.5
  • 02.6
2 OV
11 रन
न. केन्ज़ीगे to श. होप ज. चार्ल्स
  • 11.1
  • 01.2
  • 11.3
  • 61.4
  • 11.5
  • 21.6
1 OV
3 रन
स. नेत्रवालकर to श. होप ज. चार्ल्स
  • 00.1
  • 00.2
  • 1 LB 0.3
  • 00.4
  • 10.5
  • 10.6
मैच की जानकारी
  • स्थान केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस
  • मौसम साफ़
  • टॉस वेस्ट इंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम वेस्ट इंडीज ने यूएसए को 9 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच रॉस्टन चेज
  • अंपायर अल्लाउद्दीन पलेकर, पॉल राईफल, रॉड टकर
  • रेफ़री डेविड बून
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement