संजय कृष्णमूर्ती को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| तो क्रिकेट फैन्स इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हम रुख करते हैं आज के तीसरे मैच की तरफ जो भारत और पाकिस्तान के बीच कोलम्बो में शुरू होने जा रहा है| आइये अब वहां होगी आपसे मुलाकात|
वहीँ गेंदबाजी में इस दौरान नामीबिया टीम के लिए विलेम माईबर्ग और गेरहार्ड इरासमस को 2-2 सफलता हाथ लगी थी| 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब नामीबिया की टीम उतरी तो उन्हें अच्छी शुरुआत मिली| सलामी जोड़ी लौरेन स्टीनकैम्प (58) और जैन फ्राईलिंक (19) ने पहले विकेट के लिए टीम को 5 ओवर के आस पास 54 रन बनाकर दे दिए थे| वहां से फ्राईलिंक का विकेट गिरा लेकिन दूसरे एंड से लौरेन टिके रहे| मध्य क्रम में निकोल इटन (28), जे जे स्मित (31), जेन ग्रीन (18) के बल्ले से रन्स तो निकले लेकिन वो तेजी से टीम को फिनिशिंग लाइन के पार लेकर जाने के लिए काफी नहीं थे| पहले दस ओवर में नामिबिया की टीम इस रन चेज में बनी हुई थी लेकिन अगले दस ओवरों में गेंदबाजों ने तगड़ी वापसी की और मुकाबले को अपने नाम किया|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो यूएसए की तरफ से आज बल्लेबाजी में शुरुआत शानदार रही| टॉप ऑर्डर में दोनों सलामी बल्लेबाजों ने रन्स बनाए| कप्तान मोनांक पटेल (52) श्यान जहाँगीर (22) ने पहले विकेट के लिए 7 ओवर के अंदर लगभग 10 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 68 रन जोड़े| इस बीच दोनों के बल्ले से बड़े हिट्स नज़र आ रहे थे| माईबर्ग ने आकर इस साझेदारी को तोड़ा लेकिन बाद में जो भी बल्लेबाज आये सब बड़े शॉट्स लगाते दिखे| मध्य क्रम में सैतेजा मुक्कामल्ला (17) और संजय कृष्णमूर्ति (68) और मिलिंद कुमार (28) के बल्ले से रन्स आये जिसकी वजह से टीम एक बड़े टोटल की तरफ बढ़ गई|
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के 26वें मुकाबले में यूएसए ने नामीबिया को 31 रन से मात दी है| इस जीत के साथ यूएसए टीम ने इस प्रतियोगिता में अपनी दूसरी जीत दर्ज की है| टॉस आज यूएसए के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था जो सही साबित हुआ| यूएसए द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 199 रनों के जवाब में नामीबिया की टीम की बल्लेबाजी आज उम्मीद अनुसार नहीं रही| नामीबिया टीम के लिए इस रन चेज में लौरेन स्टीनकैम्प ने सबसे अधिक 58 रनों की पारी खेली|
ओवर 20 : 168/6
6 रन
119.1
119.2
019.3
419.4
W
19.5
019.6
ड. लीचर
0 (1)
र. ट्रम्पेलमैन
3 (2)
अ. ख़ान
4-0-43-1
19.6
0
अली ख़ान To डायलन लीचर
एक और स्लोवर बाउंसर जिसपर बल्लेबाज कुछ नहीं कर पाए| प्ले एंड मिस हुआ जिसके बाद इस मुकाबले को यूएसए ने 31 रन से जीत लिया है| जीत का जश्न उनके खैमे में नजर आ रहा है|
19.5
W
अली ख़ान To जे जे स्मित OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट शयन जहाँगीर बोल्ड अली ख़ान| एक और विकेट का पतन हो गया है यहाँ पर| 31 रन बनाकर जे जे स्मित बने अली ख़ान का पहला शिकार| शॉर्ट बॉल बाउंसर| गति परिवर्तन से बल्लेबाज को चकमा दिया| पुल शॉट लगाने गए और बीट हुए| ग्लव्स से लगकर कीपर के दस्तानों में गई गेंद जहाँ से कैच को पूरा किया गया| 168/5 नामीबिया|
19.4
4
अली ख़ान To जे जे स्मित
चौका! बाउंड्री तो आई है यहाँ पर लेकिन अब काफी देरी हो गई है| कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया|
19.3
0
अली ख़ान To जे जे स्मित
इस बार बड़े शॉट के लिए गए लेकिन ठीक तरह से बल्ले पर गेंद को नहीं ले पाए| अंत में ये एक डॉट बॉल हुई|
19.2
1
अली ख़ान To रूबेन ट्रम्पेलमैन
सिंगल यहाँ भी मिलेगा| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
19.1
1
अली ख़ान To जे जे स्मित
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया है|
ओवर 19 : 162/5
13 रन
218.1
218.2
018.3
618.4
118.5
218.6
र. ट्रम्पेलमैन
2 (1)
जे स्मित
26 (19)
वैन शॉकवीक
4-0-30-2
18.6
2
श्याडली वैन शॉकवीक To रूबेन ट्रम्पेलमैन
2 रन के साथ हुई ओवर की समाप्ति| अब 6 गेंद पर 38 रन की दरकार है| इस गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए| मिस हिट हुआ| गैप में गिरी जहाँ से दो रन मिला|
18.5
1
श्याडली वैन शॉकवीक To जे जे स्मित
सिंगल!! फुलर लेंथ गेंद| इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया गया है|
18.4
6
श्याडली वैन शॉकवीक To जे जे स्मित
छक्का! बड़े शॉट की दरकार थी और वो आ भी गया लेकिन शायद अब काफी लेट हो गया है| हवा में ज़रूर थी गेंद मिड ऑन की ओर लेकिन सीमा रेखा के पार निकल गई छह रनों के लिए|
18.3
0
श्याडली वैन शॉकवीक To जे जे स्मित
प्ले एंड मिस!!! गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
18.2
2
श्याडली वैन शॉकवीक To जे जे स्मित
दुग्गी!! फुल आउट साइड ऑफ़ डाली गई गेंद| कवर्स की ओर गेंद को खेलकर दो रन हासिल कर लिया|
18.1
2
श्याडली वैन शॉकवीक To जे जे स्मित
2 रन मिलेगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
ओवर 18 : 149/4
9 रन
117.1
117.2
117.3
117.4
117.5
417.6
ज. ग्रीन
18 (13)
जे स्मित
15 (14)
स. नेत्रवालकर
4-0-27-1
17.6
4
सौरभ नेत्रवालकर To जेन ग्रीन
चौका!!! चतुराई भरा शॉट यहाँ पर देखने को मिला है| इस शॉट के लिए आप फील्डर नहीं तैनात कर सकते| बैक वार्ड पॉइंट के ऊपर से स्कूप करते हुए बाउंड्री अर्जित की है|
17.5
1
सौरभ नेत्रवालकर To जे जे स्मित
सिंगल, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
17.4
1
सौरभ नेत्रवालकर To जेन ग्रीन
सिंगल मिलेगा यहाँ पर| इस बार स्लॉग किया इस बार मिड विकेट की ओर एक रन के लिए|
17.3
1
सौरभ नेत्रवालकर To जे जे स्मित
टैप एंड रन!! गैप में हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा गया है|
17.2
1
सौरभ नेत्रवालकर To जेन ग्रीन
सिंगल!! नॉट आउट आएगा थर्ड अम्पायर का फैसला| एलबीडबल्यू की अपील हुई थी जहाँ अम्पायर ने उसे नकार दिया था| फील्डिंग टीम ने रिव्यु लिया जहाँ ये पाया गया कि इन साइड एज लेकर पैड्स को लगी थी गेंद और लेग साइड पर गई थी जहाँ से एक रन हासिल किया गया|
17.1
1
सौरभ नेत्रवालकर To जे जे स्मित
सिंगल!! हवा में थी गेंद| कवर्स बाउंड्री पर आगे की तरफ भागकर आये और कैच को पकड़ना चाहा लेकिन उनके आगे गिर गई गेंद| इन साइड आउट शॉट इस गेंद पर खेला गया था| बाउंड्री की दरकार थी लेकिन मिल ना सकी है यहाँ पर|
ओवर 17 : 140/4
11 रन
116.1
116.2
116.3
1 WD
16.4
116.4
216.5
416.6
ज. ग्रीन
12 (10)
जे स्मित
12 (11)
अ. ख़ान
3-0-37-0
16.6
4
अली ख़ान To जेन ग्रीन
चौका!!! शीमि गति की गेंद का इन्तेजार किया| शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के ऊपर से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने गेंद का इंतज़ार किया और अपर कट किया चार रनों के लिए| जीत से अभी भी 60 रन दूर नामीबिया|
16.5
2
अली ख़ान To जेन ग्रीन
2 रन मिलेगा फाइन लेग बाउंड्री पर| अपने बाएँ ओर भागते हुए फील्डर ने सीमा रेखा के आगे गेंद को रोका| बाक़ी का काम दूसरे फील्डर ने उसे उठाकर थ्रो करते हुए किया| जड़ की गेंद पर फ्लिक करते हुए दो रन बटोरा गया था|
16.4
1
अली ख़ान To जे जे स्मित
सिंगल!! बड़े शॉट्स नहीं आ रहे हैं यहाँ पर| जड़ में डाली गई गेंद| गेंदबाज़ की ओर से गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल हासिल किया गया है|
16.4
wd
अली ख़ान To जे जे स्मित
वाइड!!! बल्लेबाज से दूर रखने के चक्कर में ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद| वाइड का इशारा अम्पायर की तरफ से आया है|
16.3
1
अली ख़ान To जेन ग्रीन
इस बार बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ जहाँ से एक ही रन मिल पाया|
16.2
1
अली ख़ान To जे जे स्मित
सिंगल, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर्स की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
16.1
1
अली ख़ान To जेन ग्रीन
सिंगल!! इस गेंद को मिस ऑफ़ की तरफ लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया| फील्डर के थोड़ा आगे टप्पा खा गई गेंद और शरीर से टकराकर दूर गई जिसकी वजह से एक रन मिल गया|
ओवर 16 : 129/4
4 रन
115.1
015.2
115.3
115.4
015.5
115.6
ज. ग्रीन
4 (6)
जे स्मित
10 (9)
स. नेत्रवालकर
3-0-18-1
15.6
1
सौरभ नेत्रवालकर To जेन ग्रीन
पैड्स पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बल्ले का मुंह बंद करते हुए स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन हासिल हुआ| 24 गेंद 71 रन की दरकार है|