तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर कल होगी आपसे मुलाकात विमेंस प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच शाम 07.30 बजे बीसीए स्टेडियम, वडोदरा में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार ग्रेस हैरिस को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैं अपने प्रदर्शन से काफी ख़ुश हूँ| आगे हैरिस ने कहा कि जब मैं बल्लेबाज़ी करने आई तो मुझे पहली ही गेंद फुलटॉस मिली जिसपर मैंने बाउंड्री लगाया| आगे कहा कि अपनी बल्लेबाजी पर मैंने काफी मेहनत की है| टीम का जो प्लान बना है हम सब उसी पर टिके रहना चाहते हैं| अंत में जाते-जाते उन्होंने बोला कि मैं फ़ाइनल मैच खेलने के लिए काफी उसाहित हूँ|
विनिंग कप्तान स्मृति मंधाना ने मुकाबला जीतने के बाद बात करते हुए कहा कि टीम काफी अच्छा कर रही है| आज के मैच में उन्होंने बल्ले से अच्छी शुरुआत की थी लेकिन हमारे गेंदबाजों ने शानदार कम बैक किया| ग्रेस ने इस सीजन पहली बार गेंदबाजी की और बीच के ओवरों में डी क्लर्क ने उनका शानदार अंदाज में साथ दिया| टीम हर मुकाबले से कुछ ना कुछ सीखती जा रही है| फाइनल में जाने पर कहा कि हमने आपस में बात की थी कि हम अच्छा क्रिकेट खेलने को देखेंगे| फाइनल मैच से पहले हमारे पास कुछ दिन का समय है जहाँ हम कड़ी मेहनत करते हुए फाइनल को जीतना चाहेंगे|
मैच गंवाकर बात करने आई यूपी वॉरियर्स टीम की कप्तान मेग लैनिंग ने बताया कि हां मैं काफी निराश हूँ क्योंकि हमने आज शुरुआत बेहतर अंदाज़ में की थी लेकिन बीच के ओवरों में अच्छी बल्लेबाज़ी नहीं किया| आगे लैनिंग ने कहा कि आरसीबी की टीम ने आज काफी शानदार खेल दिखाया है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मैं कोई बहाना नहीं करना चाहती हूँ लेकिन हम और बेहतर कर सकते थे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
दोनों ने पहले 9 ओवरों में 12 की औसत से रन्स लगाये और टीम को गेम में एक तरफ़ा जीत की स्थिति में ला दिया| एक लम्बे समय बाद ग्रेस हैरिस का बल्ला चला और महज 28 गेंदों पर उन्होंने अपना अर्ध शतक पूरा कर लिया| उसके बाद ये जोड़ी नहीं रुकी और पहले विकेट के लिए 9 ओवरों में 108 रन जोड़ दिए| शिखा पांडे ने आकर हैरिस के विकेट के साथ इस जोड़ी को तोड़ा जरूर लेकिन तब तक यूपी के लिए काफी देर हो गई थी| वहां से जॉर्जिया वॉल (16) ने कप्तान का साथ दिया और साझेदारी को आगे बढ़ाया| इस बीच स्मृति ने अपना अर्ध शतक भी पूरा किया और विनिंग शॉट भी उनके बल्ले से ही आया|
74/1 से एक बड़े कोलैप्स के बाद 143/8 हो गई यूपी की टीम| इस बीच उनका मध्य क्रम और लोअर ऑर्डर पूरी तरह से फ्लॉप हो गया| वहीँ गेंदबाजी में इस दौरान आरसीबी के लिए नैडीन डी क्लर्क ने 4, ग्रेस हैरिस ने 2 जबकि लॉरेन बेल और श्रेयंका पाटिल को 1-1 सफलता हाथ लगी थी| इतना ही स्कोर तब भी यूपी ने लगाया था जब इनके बीच इस सीजन इससे पहले मुकाबला खेला गया था| 144 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब आरसीबी की टीम उतरी तो ग्रेस हैरिस (75) और स्मृति मंधाना (54) ने टीम को आक्रामक शुरुआत दिलाई|
बेंगलुरु के लिए इस रन चेज में ग्रेस हैरिस ने 75 रनों की पारी खेली| वहीँ इससे पहले वॉरियर्स की तरफ से मेग लैनिंग (41) और दीप्ति शर्मा (55) ने शानदार पारी खेली थी और टीम को इस विकेट पर बेहतरीन शुरुआत दिलाई थी| पहले विकेट के लिए इस जोड़ी ने 8 ओवरों के आस पास 74 रन लगा लिए थे और तब ऐसा लगा कि आज बोर्ड पर 200 रन लग सकते हैं लेकिन वहां से गेम में ट्विस्ट आया| डी क्लर्क ने आकर मेग का विकेट लिया और उसके बाद से रेड आर्मी की गेंदबाजों ने गेम में तगड़ी वापसी की| इस बीच क्लर्क और ग्रेस हरिस ने बल्लेबाजों पर पूरी तरह से दबाव बनाया और एक के बाद एक विकेट झटकती चली गई|
विमेंस प्रीमियर लीग के 18वें मुकाबले में आरसीबी की टीम ने यूपी वॉरियर्स टीम को 8 विकेट से मात दी है| रिवर्स फिक्स्चर्स में भी उनके खिलाफ जीत हासिल की है| पांच मैच के बाद उनका विजय रथ रुक चुका था जिसे यहाँ पर फिर से जारी कर दिया है| बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना ने आज इस मुकाबले में टॉस जीतकर शाम के मैच में रन चेज करने का फैसला किया था जो अंत में जाकर सही साबित हो गया| यूपी द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 143 रनों के जवाब में बेंगलुरु टीम की बल्लेबाजी आज कमाल की रही| इस रन चेज का पीछा करने उतरी सलामी जोड़ी ने कमाल की तेज तर्रार शुरुआत दिलाई|
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनी विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण की पहली फाइनलिस्ट टीम| अब देखना ये है कि फाइनल में उनका मुकाबला किस टीम के साथ होता है| लीग स्टेज में अपने छह मुकाबले जीतकर 12 अंक उनके खाते में दर्ज हुए जिसकी वजह से वो सीधा फाइनल में एंट्री मार गई है| वहीँ दूसरी तरफ यूपी वॉरियर्स टीम का प्ले ऑफ्स का सफ़र इस सीजन यहीं पर हुआ समाप्त|
ओवर 13.1 : 147/2
4 रन
413.1
स. मंधाना
54 (27)
र. घोष
0 (0)
द. शर्मा
2.1-0-28-0
13.1
4
दीप्ति शर्मा To स्मृति मंधाना
चौका!!! कप्तान मंधाना ने लगाया विनिंग शॉट यहाँ पर!! इसी के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने यूपी वॉरियर्स की टीम को 8 विकटों से शिकस्त देते हुए 12 पॉइंट्स के साथ विमेंस प्रीमियर लीग के फ़ाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है!! आगे डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर स्वीप शॉट खेला| तभी गैप में गई गेंद सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| इसी दौरान बेंगलुरु की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
ओवर 13 : 143/2
8 रन
112.1
612.2
012.3
012.4
112.5
W 12.6
ज. वॉल
16 (15)
स. मंधाना
50 (26)
आ. शोभना
2-0-24-1
12.6
W
आशा शोभना To जॉर्जिया वॉल OUT!
आउट!! कैच आउट!! जॉर्जिया वॉल 16 रन बनाकर पवेलियन लौटी!! आशा शोभना के हाथ लगी पहली विकेट!! ऐसे में गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने आगे आकर लेग साइड की ओर जोर से खेलना चाहा| तभी गेंद की लाइन को परख नहीं सकी और बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद मिड ऑफ की तरफ हवा में गई| जिसके बाद वहां पर मौजूद फील्डर सिमरन शेख ने आगे की ओर भागकर आसान सा कैच पकड़ा| 143/2 आरसीबी|
12.5
1
आशा शोभना To स्मृति मंधाना
सिंगल!! इसी के साथ कप्तान स्मृति मंधाना ने अपना अर्धशतक यहाँ पर पूरा किया है!! कमाल की बल्लेबाज़ी करती हुई कप्तान नज़र आईं हैं!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेला और एक रन लिया| ऐसे में स्कोर बराबर होता हुआ|
12.4
0
आशा शोभना To स्मृति मंधाना
बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ|
12.3
0
आशा शोभना To स्मृति मंधाना
बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
12.2
6
आशा शोभना To स्मृति मंधाना
छक्का!! स्मृति मंधाना के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! इस बार आगे आकर बल्लेबाज़ ने गेंद की लाइन को परखा और मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| तभी बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| ऐसे में आरसीबी टीम को जीत के लिए 2 रन चाहिए|
12.1
1
आशा शोभना To जॉर्जिया वॉल
सिंगल!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने गेंद की लाइन को परखा और लॉन्ग ऑन की ओर पुश करते हुए एक रन लिया|
ओवर 12 : 135/1
15 रन
211.1
411.2
111.3
611.4
111.5
111.6
ज. वॉल
15 (13)
स. मंधाना
43 (22)
श. पांडे
4-0-36-1
11.6
1
शिखा पांडे To जॉर्जिया वॉल
सिंगल के साथ एक महंगे ओवर की हुई समाप्ति!! शानदार फील्डिंग फाइन लेग बाउंड्री पर देखने को मिली है| अपने दाहिने तरफ भागते हुए फुल लेंथ डाईव लगाई और गेंद को सीमा रेखा के पार जाने से रोका| इस बार स्कूप शॉट का इस्तेमाल करते हुए फाइन लेग की दिश से एक रन हासिल किया है|
11.5
1
शिखा पांडे To स्मृति मंधाना
सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए डीप पॉइंट से एक रन हासिल किया है|
11.4
6
शिखा पांडे To स्मृति मंधाना
छक्का!!! 58 मीटर दूर जाकर गिरी है ये गेंद| लक्ष्य से अब 11 रन दूर बेंगलुरु| विकेट लाइन पर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद| इसपर आड़े बल्ले से लेग साइड की तरफ पुल शॉट लगाया और फ्लैट छक्का हासिल किया है|
11.3
1
शिखा पांडे To जॉर्जिया वॉल
एक और बार स्कूप शॉट खेला लेकिन इस बार डीप फाइन लेग पर फील्डर तैनात थी| एक ही रन मिल पायेगा यहाँ पर|
11.2
4
शिखा पांडे To जॉर्जिया वॉल
चौका!!! शानदार टाइमिंग का मुजायेरा पेश करते हुए बल्लेबाज़| हीव शॉट के इस्तेमाल से गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
11.1
2
शिखा पांडे To जॉर्जिया वॉल
2 रन यहाँ भी मिल जाएगा| गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| इसपर फाइन लेग की तरफ स्कूप शॉट का इस्तेमाल किया और दुग्गी हासिल कर ली है|
ओवर 11 : 120/1
5 रन
010.1
010.2
010.3
010.4
410.5
110.6
ज. वॉल
7 (9)
स. मंधाना
36 (20)
स. एकलेसटोन
2-0-14-0
10.6
1
सोफी एकलेसटोन To जॉर्जिया वॉल
सिंगल के साथ एक सस्ते ओवर की हुई समाप्ति| जीत से 24 रन दूर आरसीबी| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए सामने की तरफ पंच किया एक रन के लिए|
10.5
4
सोफी एकलेसटोन To जॉर्जिया वॉल
चौका!!! चार डॉट गेंद के बाद अब एक बाउंड्री आई है| बल्लेबाज ने पहले स एही मन बना लिया था| विकेट लाइन के बीच डाली गई गेंद| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए कीपर के ऊपर से स्कूप करते हुए बाउंड्री अर्जित की है|
10.4
0
सोफी एकलेसटोन To जॉर्जिया वॉल
चार डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| इस बार बल्लेबाज ने क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन सका है|
10.3
0
सोफी एकलेसटोन To जॉर्जिया वॉल
एक और डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| ऑफ़ स्टम्प लाइन की गेंद पर स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाई| कोई रन नहीं हुआ|
10.2
0
सोफी एकलेसटोन To जॉर्जिया वॉल
डॉट बॉल!! शॉट खेलते हुए रन भागना चाहा लेकिन फील्डर तेजी से गेंद पर आ गई| आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई|
10.1
0
सोफी एकलेसटोन To जॉर्जिया वॉल
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
ओवर 10 : 115/1
7 रन
W 9.1
09.2
19.3
49.4
19.5
19.6
ज. वॉल
2 (3)
स. मंधाना
36 (20)
श. पांडे
3-0-21-1
9.6
1
शिखा पांडे To जॉर्जिया वॉल
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! छोटी गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया है| ऐसे में अब आरसीबी टीम को जीत के लिए 60 गेंदों पर 29 रनों की ज़रुरत है|