तो क्रिकेट फैन्स आज के डबल हेडर के इस पहले मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हम रुख करते हैं दिन के दूसरे गेम की तरफ जहाँ मुंबई और दिल्ली एक दूसरे के खिलाफ कड़ा मुकाबला खेलने को तैयार हैं| चलिए वक़्त आ गया है कि अब उस मुकाबले पर स्विच किया जाए|
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जॉर्जिया वारहम को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि हमने काफी शानदार शुरुआत की है और मुझे काफी ख़ुशी है कि अपनी टीम के लिए मैंने अच्छा खेल दिखाया| आगे वारहम ने कहा कि मैं आगे भी अपनी टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगी|
गुजरात की कप्तान ऐश्ले गार्डनर ने मुकाबला जीतने के बाद बात करते हुए कहा कि हम इस जीत से काफी खुश हैं| उन्होंने आगे कहा कि ये हमारे लिए एक परफेक्ट गेम था| हमने जिस तरफ से 200 के पार स्कोर को पहुँचाया उससे हमें काफी आत्मविश्वास आया आया लेकिन बाद में हमने जिस तरह की फील्डिंग की वो काबिले तारीफ है| अनुष्का शर्मा पर कहा कि वो एक शानदार बल्लेबाज हैं और टीम के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती हैं| लिचफील्ड जबतक बल्लेबाजी कर रही थी तब तक मुकाबला उनकी तरफ बना हुआ था और हमें उनके विकेट की सख्त दरकार थी जो सही समय पर हमें मिली|
मैच गंवाकर बात करने आईं यूपी वॉरियर्स टीम की कप्तान मेग लैनिंग ने बताया कि हमने कोशिश किया था कि इस लीग की शुरुआत जीत के साथ किया जाए लेकिन ऐसा हुआ नहीं| आगे लैनिंग ने कहा कि अब हम अगले मैच में जीत हासिल करने की कोशिश करेंगे| जाते-जाते उन्होंने बोला कि ये विकेट बल्लेबाज़ी के लिए आसान नहीं थी लेकिन हम लक्ष्य के काफी करीब पहुँच गए थे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
208 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब यूपी टीम उतरी तो पहले ही ओवर में किरण नवगिरे के रूप में उन्हें एक बड़ा झटका लगा| उसके बाद मेग लैनिंग (30) और फोएबे लिचफील्ड (78) के बीच 70 रनों की साझेदारी हुई जिसे वारहम ने तोड़ा| इस बीच इस जोड़ी ने सभी गेंदबाजों को तकलीफ में डाले रखा था लेकिन जैसे ही ये टूटी उसके बाद गुजरात की गेंदबाजों ने तगड़ी वापसी की| एक छोर से लिचफील्ड टिकी रही लेकिन दूसरे एंड से विकेट गिरने का सिलसिला बरकरार रहा| मध्य क्रम में श्वेता सेहरावत ने 25 रनों की पारी खेलते हुए लिचफील्ड का कुछ देर साथ दिया लेकिन राजेश्वरी ने उनका विकेट लेकर यूपी की जीत की उम्मीदों को ठेस पहुंचाई| उसके बाद जरूरी रन रेट काफी तेजी से ऊपर की तरफ बढ़ रहा था जिसे नीचे लाने के चक्कर में फोएबे भी डिवाइन का शिकार बन गई| उसके बाद गेंदबाजों ने इस मुकाबले को पूरी तरह से अपने शिकंजे में कस लिया और जीत हासिल की|
मध्य क्रम में अनुष्का शर्मा (44) और कप्तान ऐश्ले गार्डनर (65) का बल्ला काफी तेजी के साथ चला| दोनों ने मिलकर ना केवल पारी को सम्भाला बल्कि तीसरे विकेट के लिए 103 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को गेम में तगड़ी वापसी कराई और स्कोर को 150 के स्कोर के पार पहुंचाया| अंतिम ओवर के ओवरों में जॉर्जिया वॉरहम और भारती फूलमाली ने अपने बल्ले का जौहर दिखाया और टीम के स्कोर को 207 रनों तक पहुंचाया| इस बीच यूपी के लिए सोफी एक्लेसटोन को 2, शिखा पांडे और डॉटिन को 1-1 सफलता हासिल हुई|
10 रन से जीत के साथ गुजरात जायंट्स ने इस लीग में अपना आगाज किया है| टॉस जीतकर आज यूपी की कप्तान मेग लैनिंग ने इस मुकाबले में रन चेज करने का फैसला किया जो अंत में जाकर ग़लत साबित हुआ| मेग ने गुजरात को डीवाई पाटिल की इस विकेट पर पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया| बेथ मूनी (13) और सोफी डिवाइन (38) ने अच्छी बल्लेबाजी वाली सतह पर टीम को शानदार बल्लेबाजी करते हुए तेज शुरुआत दिलाई| इस जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 4 ओवरों के आस पास 41 रन जोड़ दिए थे| गुजरात को बेथ के रूप में पहला बड़ा झटका लगा| उसके अगले ओवर में सेट बल्लेबाज सोफी डिवाइन भी बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में पवेलियन लौट गई|
ओवर 20 : 197/8
16 रन
119.1
W 19.2
119.3
619.4
419.5
419.6
आ. शोभना
27 (10)
श. पांडे
1 (1)
स. डिवाइन
4-0-55-2
19.6
4
सोफी डिवाइन To आशा शोभना
चौका!! इसी के साथ गुजरात जायंट्स ने यूपी वॉरियर्स की टीम को 10 रनों से शिकस्त दे दी है!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| तभी बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद कीपर के बाँए ओर से निकल गई फाइन लेग की ओर चार रनों के लिए| इसके बाद गुजरात की पूरी टीम ने जीत का जश्न मनाया|
19.5
4
सोफी डिवाइन To आशा शोभना
चौका!! आशा शोभना के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट खेला| ऐसे में गैप में गई गेंद चार रनों के लिए| ऐसे में अब 1 गेंद पर 15 रन चाहिए|
19.4
6
सोफी डिवाइन To आशा शोभना
छक्का!! आशा शोभना के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! मिड विकेट की ओर हवा में पूरी ताकत के साथ शॉट खेला| ऐसे में वहां मौजूद फील्डर ने गेंद को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन गेंद उनके ऊपर से निकल गई छह रनों के लिए| 2 गेंदों पर अब 19 रनों की ज़रुरत है|
19.3
1
सोफी डिवाइन To शिखा पांडे
कैच ड्रॉप!! अब 3 गेंदों पर 25 रनों की दरकार है| धीमी गति से ऊपर डाली गई गेंद पर जोर से शॉट लगाना चाहा| मिस टाइम हुई| बल्ले के उपरी भगा को लगकर हवा में गई गेंद| शॉर्ट कवर्स से मिड ऑफ़ की तरफ फील्डर भागते हुए उसे लपकने गई लेकिन हाथों से लगकर जमीन पर जा गिरी गेंद| इस बीच एक रन ले लिया गया|
19.2
W
सोफी डिवाइन To सोफी एकलेसटोन OUT!
आउट!! कैच आउट!! गुजरात की टीम मैच में अपनी पकड़ मज़बूत करती हुई यहाँ पर!! सोफी एकलेसटोन 11 रन बनाकर पवेलियन लौटी!! सोफी डिवाइन के हाथ लगी विकेट| लो फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर शॉट खेला| मिस टाइम हुआ, तभी फील्डर कश्वी गौतम ने वहां पर कोई गलती नहीं करते हुए कैच पकड़ा| 182/8 यूपी वॉरियर्स|
19.1
1
सोफी डिवाइन To आशा शोभना
मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया| अब 5 गेंदों पर 26 रन चाहिए|
ओवर 19 : 181/7
13 रन
618.1
418.2
018.3
118.4
118.5
118.6
आ. शोभना
12 (6)
स. एकलेसटोन
11 (7)
क. गौतम
4-0-38-0
18.6
1
कश्वी गौतम To आशा शोभना
सिंगल!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर स्कूप शॉट खेला| गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया| 6 गेंदों पर अब 27 रनों की दरकार है|
18.5
1
कश्वी गौतम To सोफी एकलेसटोन
पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा|
18.4
1
कश्वी गौतम To आशा शोभना
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
18.3
0
कश्वी गौतम To आशा शोभना
कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका|
18.2
4
कश्वी गौतम To आशा शोभना
चौका! ताक़त का भरपूर इस्तेमाल, स्लॉग शॉट खेला गया और गेंद फाइन लेग पार कर गई चार रनों के लिए|
18.1
6
कश्वी गौतम To आशा शोभना
छक्का! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए|
ओवर 18 : 168/7
7 रन
017.1
017.2
617.3
W 17.4
1 LB 17.5
017.6
स. एकलेसटोन
10 (6)
आ. शोभना
0 (1)
ए. गार्डनर
3-0-37-1
17.6
0
एश्ले गार्डनर To सोफी एकलेसटोन
ऑफ़ ड्राइव किया गया लेकिन उसे रोक दिया गया|
17.5
lb
एश्ले गार्डनर To आशा शोभना
लेग बाई के रूप में आया एक रन!! इस बार स्वीप शॉट खेलने गई बल्लेबाज़ लेकिन बल्ले को मिस करती हुई गेंद पैड्स को लगी और लेग साइड की तरफ गई जहाँ से बल्लेबाजों ने एक रन लिया|
17.4
W
एश्ले गार्डनर To डिएंड्रा डॉटिन OUT!
आउट!! कैच आउट!! यूपी टीम को लगता हुआ सबसे बड़ा झटका यहाँ पर!! मुकाबला अब लगभग गुजरात की ओर जाता हुआ दिख रहा है!! डिएंड्रा डॉटिन 12 रन बनाकर पवेलियन लौटी!! एश्ले गार्डनर के हाथ लगी विकेट| आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर हवा में शॉट खेला| तभी वहां मौजूद फील्डर भारती फुलमाली ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 167/7 यूपी वॉरियर्स|
17.3
6
एश्ले गार्डनर To डिएंड्रा डॉटिन
छक्का! वाओ!! ये बॉल तो सीमा रेखा पार कर गई| बल्लेबाज़ ने गेंद की लम्बाई को भांपा और स्लॉग स्वीप करते हुए उसे मैदान के बाहर भेजा|
17.2
0
एश्ले गार्डनर To डिएंड्रा डॉटिन
प्ले एंड मिस!! गुड लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाना चाहा लेकिन बॉल की लाइन से पूरी तरह बीट होकर रह गए यहाँ पर|
17.1
0
एश्ले गार्डनर To डिएंड्रा डॉटिन
बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन नहीं आ सका|
ओवर 17 : 161/6
6 रन
016.1
416.2
116.3
016.4
016.5
116.6
ड. डॉटिन
6 (5)
स. एकलेसटोन
10 (5)
ज. वारहम
4-0-30-2
16.6
1
जॉर्जिया वारहम To डिएंड्रा डॉटिन
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
16.5
0
जॉर्जिया वारहम To डिएंड्रा डॉटिन
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
16.4
0
जॉर्जिया वारहम To डिएंड्रा डॉटिन
बल्लेबाज़ इस बार गेंद को खेलने गई लेकिन पूरी तरह से बीट हो गई|