Advertisement

सनराइज़र्स हैदराबाद vs राजस्थान रॉयल्स, एलिमिनेटर Match Summary

हैदराबाद vs राजस्थान, 2026 - टी-20 Summary

सनराइज़र्स हैदराबाद vs राजस्थान रॉयल्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
एलिमिनेटर, न्यू अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ , May 27, 2026
सनराइज़र्स हैदराबाद सनराइज़र्स हैदराबाद
196 (19.2)
राजस्थान रॉयल्स राजस्थान रॉयल्स
243/8 (20.0)
राजस्थान रॉयल्स ने सनराइज़र्स हैदराबाद को 47 रन से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    वैभव सूर्यवंशी
    97(29)
राजस्थान 243/8
Bat टॉप बैट्समैन
वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी
97 (29)
  • 5x4s
  • 12x6s
  • 334.48SR
ध्रुव जुरेल
ध्रुव जुरेल
50 (21)
  • 5x4s
  • 3x6s
  • 238.09SR
Bowl टॉप बॉलर्स
हैदराबाद 196/10
Bat टॉप बैट्समैन
नीतीश कुमार रेड्डी
नीतीश कुमार रेड्डी
38 (20)
  • 3x4s
  • 2x6s
  • 190SR
सलील अरोड़ा
सलील अरोड़ा
35 (21)
  • 2x4s
  • 2x6s
  • 166.66SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस एलिमिनेटर मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे क्वालीफायर मैच के साथ जो राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाईटन्स के बीच जो 29 मई को शाम 07.30 बजे न्यू चंडीगढ़ में ही खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार वैभव सूर्यवंशी को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि आज हम जीत गए हैं तो अब अगले मैच के लिए रणनीतियों को बनायेंगे| आगे वैभव ने कहा कि मैं ये सोचता हूँ कि सामने वाली टीम की गेंदबाज़ी कैसी है और मैं उनपर कैसे बड़े-बड़े शॉट लगा सकता हूँ| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मुझे आउट होने के बाद पता चला कि मैं एक रिकॉर्ड बनाने के करीब था लेकिन मैं शतक के बारे में नहीं सोच रहा था बल्कि मैं बस अपने शॉट्स को बैक कर रहा था|
विनिंग कप्तान रियान पराग ने बात करते हुए कहा कि ये एक शानदार जीत है| आगे कहा कि ये एक अच्छा मुकाबला था| हाँ मैं थोड़ा निराश हूँ क्योंकि हमें जिस तरह की शुरुआत मिली थी वैसा फिनिश नहीं कर पाए| वैभव से बात करने के बारे में कहा कि मैच से पहले उनसे क्या करना है क्या नहीं इसपर कोई चर्चा नहीं होती| उन्हें फ्री हैण्ड दिया गया है और वो उसे अपने अंदाज में पूरा कर रहे हैं| जोफ्रा आर्चर पर कहा कि वो एक लाजवाब गेंदबाज हैं और जब वो गति के साथ गेंदबाजी करते हैं तो उन्हें स्लोवर गेंदों की जरूरत नहीं पड़ती है| अब हमारा पूरा ध्यान अगले मुकाबले पर होगा|
मुकाबला गंवाकर बात करने आए सनराइजर्स हैदराबाद टीम के कप्तान पैट कमिंस ने बताया कि पिच बल्लेबाज़ी के लिए काफी बेहतर थी लेकिन सामने एक बड़ा लक्ष्य था जिसको हासिल करने के लिए शुरुआत बेहतर चाहिए थी जो हम नहीं कर पाए| आगे कमिंस ने कहा कि ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन और प्रफुल्ल हिंगे ने इस सीज़न काफी शानदार गेंदबाज़ी की है जिसको देखकर मुझे ख़ुशी है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हमारे सभी खिलाड़ी ने यहाँ तक आने में काफी मेहनत की और अपने खेल को इंजॉय किया है लेकिन अब हम अगले साल बेहतर करने की कोशिश करेंगे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
कुछ देर बाद स्मरण रवीचंद्रन (1) और हेड का विकेट भी गिरा जिसकी वजह से पॉवर प्ले में ही टीम ने चार विकेट गंवा दिया| हेनरिक क्लासेन (18) जो क्रीज पर आते ही बड़े शॉट लगाकर टीम को वापिस रन चेज में बनाना चाहते थे उन्हें युवा यश पुंजा ने अपनी फिरकी के जाल में फंसा लिया और हैदराबाद की जीत की उम्मीदों की कमर तोड़ दी| हाँ वहां से नीतीश कुमार रेड्डी (38) और सलील अरोड़ा (35) ने कुछ फाईट बैक दिखाया लेकिन बाक़ी बचे ओवरों में रन रेट इतनी तेजी के साथ ऊपर चढ़ता जा रहा था जिसकी वजह से उन्हें भी लगातार बड़े शॉट्स लगाने पड़े और इस वजह से उनकी पारी का भी अंत हो गया| शिवांग कुमार (27) ने अंत तक खेलते हुए टीम के स्कोर को 196 रनों तक पहुंचाया लेकिन वो जीत के लिए काफी नहीं था|
244 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब हैदराबाद की टीम उतरी तो उन्हें शुरुआत अच्छी नहीं मिली| खतरनाक अभिषेक शर्मा के रूप में टीम को पहले ही ओवर में जोफ्रा आर्चर ने बड़ा झटका दे दिया| वहां से ईशान किशन अपने एंड से महज 11 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 33 के स्कोर तक पहुंचे और काउंटर अटैक करते दिखे| जोफ्रा आर्चर ने अपनी क्लास दिखाकर उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया जिसके बाद इस रन चेज में हैदराबाद की टीम पूरी तरह से बैक फुट पर चली गई| हालाँकि दूसरे विकेट के लिए ईशान और ट्रैविस हेड (17) की जोड़ी ने महज 15 गेंदों पर 51 रन जोड़ दिए थे जिसे देखकर लगा कि गेम में हैदराबाद काफी तेजी के साथ ऊपर आ रही है लेकिन फिर ईशान के विकेट के साथ चीजें गड़बड़ा गई|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो आरआर की तरफ से आज बल्लेबाजी में वैभव सूर्यवंशी (97), यशस्वी जायसवाल (29), ध्रुव जुरेल (50) और रियान पराग (26) के बल्ले से महत्वपूर्ण पारियां आई जिसकी वजह से टीम इस करो या मरो वाले मुकाबले में 243 के विशाल स्कोर तक पहुँच पाई| वैभव की एक फ्लाइंग स्टार्ट के बाद हैदराबाद के गेंदबाजों ने डेथ ओवरों में तगड़ी वापसी की और पारी के अंत में मोमेंटम को अपनी तरफ कर लिया| विकेट को देखते हुए न्यू चंडीगढ़ के इस मैदान पर ये स्कोर चेज करने लायक था लेकिन ऐसा हो ना सका|
राजस्थान रॉयल्स ने दिया है जीत को अंजाम और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ये हुई है इस सीजन की आखिरी शाम| जी हाँ दोस्तों इन्डियन प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर मुकाबले में आरआर ने एसआरएच को 47 रन से मात दी है और दूसरे क्वालीफायर मुकाबले की तरफ अपना कदम बढ़ा दिया है जहाँ गुजरात टाईटन्स उनका इन्तेजार कर रही है| टॉस आज सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने इस नॉक आउट मुकाबले में रन चेज करने का फैसला किया था जो ग़लत साबित हुआ| राजस्थान रॉयल्स द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 243 रनों के जवाब में हैदराबाद की टीम की बल्लेबाजी आज इस रन चेज में पूरी तरह से बिखर गई| एसआरएच टीम के लिए इस रन चेज में नीतीश कुमार रेड्डी ने सबसे अधिक 38 रनों की पारी खेली|
19.2
W
सुशांत मिश्रा To शिवांग कुमार OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ हैदराबाद की पारी 196 रनों पर हुई समाप्त!! ऐसे में राजस्थान ने हैदराबाद की टीम को 47 रनों से शिकस्त देते हुए क्वालीफायर-2 में अपनी जगह बना लिया है!!  शिवांग कुमार 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! सुशांत मिश्रा के हाथ लगी दूसरी विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर जोर से खेलने का प्रयास किया| तभी बॉल टप्पा खाकर अतिरिक्त उछाल के साथ बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ हवा में गई| ऐसे में वहां मौजूद फील्डर वैभव सूर्यवंशी ने दोनों हाथों से कैच पकड़ा| जिसके बाद पूरी राजस्थान की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
19.1
0
सुशांत मिश्रा To शिवांग कुमार
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| बड़ा शॉट तो लगाने गए लेकिन गत और उछाल से पूरी तरह से चकमा खा गए|
19.1
wd
सुशांत मिश्रा To शिवांग कुमार
वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
ओवर 19 : 195/9
4 रन
  • 018.1
  • 118.2
  • 018.3
  • 118.4
  • 2 NB 18.5
  • 018.5
  • 018.6
स. हुसैन
5 (7)
श. कुमार
27 (22)
ब. शर्मा
3-0-31-0
18.6
0
ब्रिजेश शर्मा To साकिब हुसैन
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
18.5
0
ब्रिजेश शर्मा To साकिब हुसैन
डॉट गेंद!! फ्री हिट गेंद का फ़ायदा नहीं उठा सके बल्लेबाज़!! इस बार काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
18.5
nb
ब्रिजेश शर्मा To शिवांग कुमार
नो बॉल!! अगली गेंद फ्री हिट होगी!! ऐसे में राजस्थान की टीम ने जो नो बॉल बचाने के लिए रिव्यु लिया था वो असफ़ल साबित हुआ है!! हाई फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेला और भागकर एक रन लिया| जिसके बाद फील्ड अम्पायर ने वाइड दिया| हालाँकि फील्डिंग टीम ने रिव्यु लिया लेकिन रिप्ले में देखने से साफ़ हो गया कि गेंद वेस्ट हाईट के काफी ऊपर थी| इसी वजह से नो बॉल आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
18.4
1
ब्रिजेश शर्मा To साकिब हुसैन
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलना चाहा| तभी बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर बॉल शॉर्ट फाइन लेग की ओर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
18.3
0
ब्रिजेश शर्मा To साकिब हुसैन
डॉट गेंद!! लेंथ में छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल लगाना चाहा| इसमे बल्ले पर नहीं आई गेंद और शरीर को जा लगी| रन नहीं हुआ|
18.2
1
ब्रिजेश शर्मा To शिवांग कुमार
सिंगल!! इस बार स्कूप शॉट का इस्तेमाल करते हुए फाइन लेग की दिश से एक रन हासिल किया|
इंजरी ब्रेक - बल्लेबाज़ शिवांग कुमार को शॉट लगाने के बाद बाँए पैर में कैम्प आया है| जिसके बाद मैदान पर फ़िजियो उन्हें देखने आ गए हैं...
18.1
0
ब्रिजेश शर्मा To शिवांग कुमार
डॉट गेंद!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ हवा में शॉट खेला| तभी बाउंड्री पर मौजूद फील्डर ने अपने आगे की ओर भागकर सामने की तरफ डाईव लगाया लेकिन गेंद उनके पास एक टप्पा खाकर पहुंची| बल्लेबाज़ ने रन नहीं लिया|
ओवर 18 : 191/9
6 रन
  • 117.1
  • 117.2
  • W 17.3
  • 017.4
  • 417.5
  • 017.6
स. हुसैन
4 (3)
श. कुमार
25 (19)
न. बर्गर
3-0-26-2
17.6
0
नंद्रे बर्गर To साकिब हुसैन
डॉट गेंद के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| इसपर स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन डीप से सिंगल नहीं लिया| शिवांग ने सिंगल न लेकर स्ट्राइक अपने पास रखी है|
17.5
4
नंद्रे बर्गर To साकिब हुसैन
चौका!!! अप एंड ओवर!! ऊपर की तरफ डाली गई गेंद| काफी जोर से मिड ऑफ़ फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया| फील्डर के ऊपर से होते हुए बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
17.4
0
नंद्रे बर्गर To साकिब हुसैन
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| उछाल और गति से पूरी तरह से चकमा खा गए हैं|
राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाईटन्स, इनके बीच होने वाला है दूसरा क्वालीफायर...
साकिब हुसैन आखिरी बल्लेबाज हैं...
17.3
W
नंद्रे बर्गर To ईशान मलिंगा OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी बीच हैदराबाद ने एक और विकेट गंवा दिया है!! ईशान मलिंगा 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! नंद्रे बर्गर के हाथ लगी विकेट| गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने जोर से पुल शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बॉल टप्पा खाकर बल्ले के ऊपरी भाग को लगी और मिड ऑफ पर खड़े फील्डर जोफ्रा आर्चर के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ा| 187/9 हैदराबाद|
17.2
1
नंद्रे बर्गर To शिवांग कुमार
सिंगल!! छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर कट शॉट लगाकर एक रन लिया है|
17.1
1
नंद्रे बर्गर To ईशान मलिंगा
सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई तेज़ गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलना चाहा| तभी बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन बाउंड्री की ओर टप्पा खाकर गई| फील्डर वहां मौजूद थे| इसी वजह से बस एक रन ही मिल पाया|
ओवर 17 : 185/8
16 रन
  • 116.1
  • 416.2
  • 416.3
  • 216.4
  • 416.5
  • 1 WD 16.6
  • 016.6
श. कुमार
24 (18)
ई. मलिंगा
4 (6)
ज. आर्चर
4-0-58-3
16.6
0
जोफ्रा आर्चर To शिवांग कुमार
डॉट गेंद!! इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद को जोर से खेलने का प्रयास किया लेकिन बॉल की लाइन से पूरी तरह से बीट हो गए| रन नहीं मिल सका|
16.6
wd
जोफ्रा आर्चर To शिवांग कुमार
वाइड! डाउन द लेग| बल्लेबाज़ की पहुंच से बहुत दूर| कीपर तक गई| अम्पायर ने बाहें फैलाई और वाइड करार दिया|
19 OV
4 रन
ब. शर्मा to श. कुमार स. हुसैन
  • 018.1
  • 118.2
  • 018.3
  • 118.4
  • 2 NB 18.5
  • 018.5
  • 018.6
18 OV
6 रन
न. बर्गर to ई. मलिंगा श. कुमार स. हुसैन
  • 117.1
  • 117.2
  • W 17.3
  • 017.4
  • 417.5
  • 017.6
17 OV
16 रन
ज. आर्चर to ई. मलिंगा श. कुमार
  • 116.1
  • 416.2
  • 416.3
  • 216.4
  • 416.5
  • 1 WD 16.6
  • 016.6
16 OV
4 रन
यश पुंजा to श. कुमार ई. मलिंगा
  • 115.1
  • 015.2
  • 015.3
  • 115.4
  • 115.5
  • 115.6
15 OV
12 रन
र. जडेजा to स. अरोड़ा श. कुमार ई. मलिंगा
  • 1 WD 14.1
  • 114.1
  • 114.2
  • 1 WD 14.3
  • 614.3
  • W 14.4
  • 114.5
  • 114.6
14 OV
5 रन
यश पुंजा to श. कुमार स. अरोड़ा
  • 113.1
  • 1 WD 13.2
  • 113.2
  • 013.3
  • 113.4
  • 013.5
  • 113.6
13 OV
3 रन
र. जडेजा to श. कुमार स. अरोड़ा
  • 112.1
  • 012.2
  • 012.3
  • 012.4
  • 112.5
  • 112.6
12 OV
7 रन
स. मिश्रा to प. कमिंस श. कुमार स. अरोड़ा
  • 1 WD 11.1
  • W 11.1
  • 1 WD 11.2
  • 011.2
  • 011.3
  • 111.4
  • 311.5
  • 111.6
11 OV
6 रन
र. जडेजा to स. अरोड़ा न. रेड्डी प. कमिंस
  • 110.1
  • 210.2
  • 110.3
  • 110.4
  • W 10.5
  • 110.6
10 OV
18 रन
ब. शर्मा to स. अरोड़ा न. रेड्डी
  • 69.1
  • 49.2
  • 1 WD 9.3
  • 19.3
  • 19.4
  • 49.5
  • 19.6
9 OV
18 रन
यश पुंजा to न. रेड्डी स. अरोड़ा
  • 18.1
  • 18.2
  • 48.3
  • 08.4
  • 68.5
  • 68.6
8 OV
13 रन
स. मिश्रा to न. रेड्डी स. अरोड़ा
  • 47.1
  • 47.2
  • 17.3
  • 17.4
  • 27.5
  • 17.6
7 OV
12 रन
यश पुंजा to न. रेड्डी ह. क्लासेन स. अरोड़ा
  • 16.1
  • 16.2
  • 1 WD 6.3
  • 16.3
  • 66.4
  • W 6.5
  • 26.6
6 OV
9 रन
ब. शर्मा to न. रेड्डी ह. क्लासेन
  • 15.1
  • 15.2
  • 05.3
  • 15.4
  • 45.5
  • 25.6
5 OV
9 रन
ज. आर्चर to ट. हेड न. रेड्डी ह. क्लासेन
  • 04.1
  • 44.2
  • 04.3
  • W 4.4
  • 14.5
  • 44.6
4 OV
1 रन
न. बर्गर to र. स्मरण ह. क्लासेन
  • 03.1
  • 03.2
  • W 3.3
  • 03.4
  • 1 WD 3.5
  • 03.5
  • 03.6
3 OV
17 रन
ज. आर्चर to ई. किशन र. स्मरण
  • 42.1
  • 62.2
  • 02.3
  • 62.4
  • W 2.5
  • 12.6
2 OV
19 रन
न. बर्गर to ट. हेड ई. किशन
  • 21.1
  • 5 WD 1.2
  • 11.2
  • 01.3
  • 11.4
  • 61.5
  • 41.6
1 OV
16 रन
ज. आर्चर to अ. शर्मा ई. किशन
  • 00.1
  • W 0.2
  • 20.3
  • 60.4
  • 40.5
  • 40.6
मैच की जानकारी
  • स्थान न्यू अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़
  • मौसम साफ़
  • टॉस सनराइज़र्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम राजस्थान रॉयल्स ने सनराइज़र्स हैदराबाद को 47 रन से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच वैभव सूर्यवंशी
  • अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक, उल्हास गान्धे, रोहन पंडित
  • रेफ़री वेनगलील नारायणन कुट्टी
Advertisement
मैच पोल
वर्म
Advertisement