Advertisement
Advertisement

सनराइज़र्स हैदराबाद vs राजस्थान रॉयल्स, मैच 50 Match Summary

हैदराबाद vs राजस्थान, 2024 - टी-20 Summary

सनराइज़र्स हैदराबाद vs राजस्थान रॉयल्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 50, राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद , May 02, 2024
सनराइज़र्स हैदराबाद सनराइज़र्स हैदराबाद
201/3 (20.0)
राजस्थान रॉयल्स राजस्थान रॉयल्स
200/7 (20.0)
सनराइज़र्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 1 रन से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    भुवनेश्वर कुमार
    3/41(4)
हैदराबाद 201/3
Bat टॉप बैट्समैन
नीतीश कुमार रेड्डी
नीतीश कुमार रेड्डी
76 (42)
  • 3x4s
  • 8x6s
  • 180.95SR
ट्रैविस हेड
ट्रैविस हेड
58 (44)
  • 6x4s
  • 3x6s
  • 131.81SR
Bowl टॉप बॉलर्स
राजस्थान 200/7
Bat टॉप बैट्समैन
रियान पराग
रियान पराग
77 (49)
  • 8x4s
  • 4x6s
  • 157.14SR
यशस्वी जयसवाल
यशस्वी जयसवाल
67 (40)
  • 7x4s
  • 2x6s
  • 167.50SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से आपसे कल होगी मुलाकात इस लीग के अगले मैच के साथ जो मुंबई और कोलकाता के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भुवनेश्वर कुमार को उनकी बेहतरीन गेंदबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैं अंतिम ओवर में नतीजे के बारे में नहीं सोच रहा था| उस आखिरी ओवर के दौरान हमारी कोई बातचीत नहीं हुई थी| मैंने बस अपना पूरा ध्यान बेहतर करने पर दिया| आगे भुवनेश्वर ने कहा कि मैं आखिरी ओवर में बस दो अच्छी गेंद डालने को सोच रहा था| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मुझे आज के मैच में काफी आनंद आया|
मैच जीतकर बात करने आये हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने यहाँ पर कहा कि इससे शानदार मुकाबला नहीं हो सकता| कमिंस ने आगे कहा कि हमने सोचा नहीं था कि मुकाबला इस तरह से आखिरी गेंद तक जाएगा| ये टी20 क्रिकेट है और यहाँ सब कुछ संभव है| आखिरी ओवर में भुवि की तरफ से लगातार यॉर्कर लाइन पर गेंदबाजी हुई जिससे हम गेम में बने रहे| गेंदबाजी से हमारी शुरुआत काफी अच्छी हुई थी लेकिन फिर कुछ कैच ड्रॉप हुए उससे हम बैकफुट पर चले गए थे| नीतीश पर कहा कि वो शानदार खिलाड़ी हैं और टीम को उनसे काफी उम्मीद है|
मुकाबला गंवाकर बात करने आए राजस्थान टीम के कप्तान संजू सैमसन ने बताया कि हमने इस सीज़न में कुछ करीबी मुकाबले खेले हैं जिसमे से कुछ में जीत तो आज एक में हार भी मिली है| आगे संजू ने कहा कि जिस तरह से आज हैदराबाद टीम के गेंदबाजों ने प्रदर्शन किया वो काबिले तारीफ है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि यहाँ पर नई गेंद से बल्लेबाज़ी करना मुश्किल था लेकिन बॉल पुरानी हो गई तो खेलना आसान भी हो गया था| जाते-जाते कहा कि मैं यशस्वी जयसवाल और रियान पराग के प्रदर्शन से ख़ुश हूँ|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
इस बीच हैदराबाद की तरफ से दोनों ही बल्लेबाजों को एक-एक जीवनदान दे दिया गया जो काफी महंगा साबित हुआ| जयसवाल का कैच कप्तान कमिंस ने टपकाया जबकि पराग को अभिषेक शर्मा से जीवनदान मिल गया| इस जोड़ी के आउट होने के बाद दो कैरेबियाई खिलाड़ी शिमरन हेटमायर और रोवमन पॉवेल ने अपनी पॉवर हिटिंग दिखाई और टीम को फिनिशिंग लाइन के पास ले आये लेकिन 19वें और 20वें ओवर में हमें हैदराबाद की तरफ से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली जिसने इस मुकाबले को पूरी तरह से पलटकर रख दिया| आखिरी की 12 गेंदों पर 20 रनों की दरकार थी| 19वें ओवर में कप्तान कमिंस ने महज़ 7 रन देकर गेम को बनाया जबकि आखिरी ओवर में भुवि ने अंतिम गेंद पर विकेट लेकर अपनी टीम को मुस्कुराने की बड़ी वजह दे दी|
हाँ डेथ ओवर्स में हेनरिक क्लासेन ने महज़ 19 गेंदों पर 42 रन जड़ते हुए अपनी टीम को 200 के पार पहुंचा दिया| इस शानदार वापसी के चलते हैदराबाद ने राजस्थान के सामने बोर्ड पर 201 रन लगा दिया और उनके लिए 202 रनों का लक्ष्य रखा| इसके जवाब में पहले ही ओवर में भुवि ने जोस बटलर और संजू सैमसन का विकेट निकाला और अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई| उसके बाद पराग (77) और जयसवाल (67) की जोड़ी ने मिलकर अपनी टीम को सम्भाला और 134 रन जोड़ दिए और खुदको रन चेज़ में तगड़ी वापसी कराई|
हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला मैच की आखिरी गेंद पर जाकर सही साबित हो गया| पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ऑरेंज आर्मी की शुरुआत आज उम्मीद अनुसार नहीं हुई| महज़ 35 के स्कोर पर टीम ने अभिषेक शर्मा और अनमोलप्रीत सिंह का विकेट गंवा दिया| इसके बाद ट्रैविस हेड (58) और नीतीश कुमार रेड्डी (76) के बीच तीसरे विकेट के लिए 96 रनों की अहम साझेदारी हुई जिसने उनकी टीम की गाड़ी को वापिस पटरी पर ला दिया| इस दौरान दोनों ही बल्लेबाजों ने सम्भलकर खेला था और समय आने पर बड़ा शॉट्स लगाते हुए अपना-अपना पचास भी पूरा किया|
लास्ट बॉल फिनिश!! भुवनेश्वर कुमार यु ब्यूटी!! एक शानदार स्पेल करते हुए अपनी टीम को मुकाबले में जीत दिलाई| साथ ही साथ आखिरी गेंद पर बल्लेबाज़ रोवमन पॉवेल को आउट किया और अपनी टीम को हारा हुआ मुकाबला जिता दिया| वाह भाई वाह, क्या कमाल का मुकाबला आज हमें देखने को मिला है| कभी पलड़ा इस तरफ तो कभी उस तरफ झुक रहा था लेकिन अंत में भुवि ने बाज़ी मार ली| दो महत्वपूर्ण अंक अब हैदराबाद को मिला है जिसकी मदद से वो अब अंक तालिका में चेन्नई को नीचे करते हुए चौथे पायदान पर पहुँच गई है|
ओवर 20 : 200/7
11 रन
  • 119.1
  • 219.2
  • 419.3
  • 219.4
  • 219.5
  • W 19.6
र. पॉवेल
27 (15)
र. अश्विन
2 (2)
भ. कुमार
4-0-41-3
19.6
W
भुवनेश्वर कुमार To रोवमन पॉवेल OUT!
आउट!! एलबीडबल्यू!! राजस्थान टीम का रिव्यु हुआ असफ़ल!! ये क्या हो गया, लेकिन जो भी हुआ मज़ा काफी आया!! किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि ऐसा कुछ इस मुकाबले की अंतिम गेंद पर देखने को मिलेगा!! भुवनेश्वर कुमार बने इस मुकाबले हीरो| जी हाँ अंतिम गेंद पर विकेट हासिल करते हुए हैदराबाद ने राजस्थान की टीम को 1 रन से शिकस्त दे दी है| रोवमन पॉवेल 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे| फुलटॉस डाली गई तेज़ गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर शॉट खेलने का प्रयास किया| गेंद की गति और लाइन से चकमा खा गए पॉवेल| इसी बीच बल्ले को बीट करती हुई गेंद सीधा पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने आउट करार दिया| ऐसे में बल्लेबाज़ ने लिया रिव्यु| जिसके बाद थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया तो पता लगा कि गेंद सीधा लेग स्टंप को जाकर लग रही थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| इसी बीच हैदराबाद की पूरी टीम ने जीत का जश्न मनाया|
मुकाबला काफी रोमांचक हो गया है यहाँ पर!! एक गेंदों पर दो रनों की ज़रुरत है...
19.5
2
भुवनेश्वर कुमार To रोवमन पॉवेल
दो और रन यहाँ पर मिल गया!! अब 1 गेंद पर 2 रन की दरकार है| रन आउट का मौका बनते-बनते रह गए| रोवमन पॉवेल ने फुल लेंथ डाईव लगाकर खुद को क्रीज़ में पहुंचाया है| ये कमाल की रनिंग विकटों के बीच देखने को मिली है| हैदराबाद के फील्डर से इन आखिरी पलों में हो रही है चूक| लो फुल टॉस गेंद को स्क्वायर लेग की तरफ खेला और दो रन भाग लिया|
19.4
2
भुवनेश्वर कुमार To रोवमन पॉवेल
दुग्गी!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर तेज़ी से दो रन भागकर के लिया| 2 गेंदों पर अब 4 रनों की ज़रुरत है|
19.3
4
भुवनेश्वर कुमार To रोवमन पॉवेल
चौका!! रोवमन पॉवेल ने यहाँ पर ताकत नहीं नज़ाकत दिखाया है!! जी हाँ फुलटॉस गेंद को फाइन लेग बाउंड्री की ओर स्कूप शॉट लगाया| गैप में गई गेंद तेज़ी के साथ सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| 3 गेंदों पर अब 6 रनों की दरकार है|
19.2
2
भुवनेश्वर कुमार To रोवमन पॉवेल
दुग्गी!! यॉर्कर लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की एयर हलके हाथों से खेलकर तेज़ी से दो रन ले लिया| 4 गेंदों पर अब 10 रनों की ज़रुरत है|
19.1
1
भुवनेश्वर कुमार To रविचंद्रन अश्विन
सिंगल!! अब 5 गेंद 12 रन की दरकार है| बल्लेबाज़ ने इस फुल गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल लेकर पॉवेल को स्ट्राइक पर लाया है|
हैदराबाद को ओवर रेट का पेनल्टी लगा है| अब एक अतिरिक्त फील्डर घेरे के अंदर रखना होगा| 6 गेंद 13 रन की दरकार है...
ओवर 19 : 189/6
7 रन
  • W 18.1
  • 118.2
  • 018.3
  • 018.4
  • 018.5
  • 618.6
र. पॉवेल
17 (10)
र. अश्विन
1 (1)
प. कमिंस
4-0-34-2
18.6
6
पैट कमिंस To रोवमन पॉवेल
छक्का!! ओवर की अंतिम गेंद पर रोवमन पॉवेल ने लगा दिया सिक्स!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने ओवर कवर्स बाउंड्री की तरफ शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| 6 गेंद पर अब 13 रनों की दरकार है|
18.5
0
पैट कमिंस To रोवमन पॉवेल
एक और डॉट गेंद!! ये 19वां ओवर कमाल का डालते हुए कप्तान कमिंस यहाँ पर!! लेंथ में छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| बल्ले को इस बार भी मिस करती हुई गेंद कीपर तक गई| रन नहीं हुआ|
18.4
0
पैट कमिंस To रोवमन पॉवेल
एक और डॉट गेंद!! इस बार तेज़ गति की गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया कमिंस ने यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई यॉर्कर लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेलना चाहा| बल्ले को बीट करती हुई गेंद कीपर के पास गई| रन नहीं हुआ|
18.3
0
पैट कमिंस To रोवमन पॉवेल
डॉट गेंद!! शॉर्टपिच डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| बल्ले को बीट करती हुई गेंद सीधा कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं आ सका| 9 गेंदों पर 19 रनों की दरकार है|
18.2
1
पैट कमिंस To रविचंद्रन अश्विन
सिंगल!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
रविचंद्रन अश्विन बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
18.1
W
पैट कमिंस To ध्रुव जुरेल OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट अभिषेक शर्मा बोल्ड पैट कमिंस| मुकाबले में अभी भी जान बाक़ी है| अब 11 गेंद पर 20 रन की दरकार है| ध्रुव जुरेल 1 रन बनाकर वापिस लौटे हैं| स्क्वायर लेग बाउंड्री पर अभिषेक शर्मा का एक बेहतरीन कैच दबाव में लिया गया है| काफी तेज़ी से आ रहा था ये फ्लैट कैच उनकी तरफ जिसे सीमा रेखा के ठीक आगे लपक लिया| पैरों पर डाली गई फुल गेंद को लेग साइड पर स्लॉग किया था| बल्ले से लगने के बाद बॉल सीधा फील्डर की तरफ जा रही थी जिसे बेहतरीन तरीके से जज करते हुए लपक लिया| 182/6 राजस्थान|
ओवर 18 : 182/5
7 रन
  • 617.1
  • 017.2
  • 017.3
  • W 17.4
  • 017.5
  • 117.6
ध. जुरेल
1 (2)
र. पॉवेल
11 (6)
टी नटराजन
4-0-35-2
17.6
1
टी नटराजन To ध्रुव जुरेल
सिंगल के साथ सफल ओवर की हुई समाप्ति| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
17.5
0
टी नटराजन To ध्रुव जुरेल
डॉट गेंद!! इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की धीमी गति की गेंद पर कट शॉट लगाने गए| मिस टाइम हुआ, बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर एक टप्पा खाने के बाद कीपर के पास गई गेंद|
ध्रुव जुरेल अब बल्लेबाज़ी के लिए आयेंगे| 14 गेंद 21 रनों की दरकार है| क्या मुकाबले में अभी भी रोमांच बाकी है? शायद हाँ...
17.4
W
टी नटराजन To शिमरन हेटमायर OUT!
आउट!! कैच आउट!! शिमरन हेटमायर 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! टी नटराजन के हाथ लगी दूसरी विकेट| लो फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन बाउंड्री की ओर हवा में शॉट खेला| फील्डर वहां मौजूद थे मार्को येन्सन जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 181/5 राजस्थान|
17.3
0
टी नटराजन To शिमरन हेटमायर
यॉर्कर लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया| रन का मौका नहीं बन सका|
17.2
0
टी नटराजन To शिमरन हेटमायर
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल शॉट लगाने लगे| बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के पास टप्पा खाकर गई| रन नहीं हुआ|
20 OV
11 रन
भ. कुमार to र. अश्विन र. पॉवेल
  • 119.1
  • 219.2
  • 419.3
  • 219.4
  • 219.5
  • W 19.6
19 OV
7 रन
प. कमिंस to ध. जुरेल र. अश्विन र. पॉवेल
  • W 18.1
  • 118.2
  • 018.3
  • 018.4
  • 018.5
  • 618.6
18 OV
7 रन
टी नटराजन to श. हेटमायर ध. जुरेल
  • 617.1
  • 017.2
  • 017.3
  • W 17.4
  • 017.5
  • 117.6
17 OV
15 रन
म. येन्सन to र. पॉवेल श. हेटमायर
  • 2 WD 16.1
  • 116.1
  • 1 WD 16.2
  • 416.2
  • 216.3
  • 1 WD 16.4
  • 416.4
  • 016.5
  • 016.6
16 OV
3 रन
प. कमिंस to र. पराग श. हेटमायर र. पॉवेल
  • 015.1
  • 115.2
  • 015.3
  • 115.4
  • W 15.5
  • 115.6
15 OV
14 रन
ज. उनादकट to र. पराग श. हेटमायर
  • 014.1
  • 214.2
  • 614.3
  • 014.4
  • 1 WD 14.5
  • 114.5
  • 414.6
14 OV
11 रन
टी नटराजन to य. जयसवाल र. पराग श. हेटमायर
  • 113.1
  • 1 WD 13.2
  • 113.2
  • W 13.3
  • 113.4
  • 613.5
  • 113.6
13 OV
14 रन
भ. कुमार to र. पराग य. जयसवाल
  • 112.1
  • 612.2
  • 112.3
  • 412.4
  • 112.5
  • 112.6
12 OV
7 रन
टी नटराजन to य. जयसवाल र. पराग
  • 111.1
  • 111.2
  • 111.3
  • 1 WD 11.4
  • 111.4
  • 111.5
  • 111.6
11 OV
11 रन
श. अहमद to य. जयसवाल र. पराग
  • 410.1
  • 210.2
  • 110.3
  • 010.4
  • 410.5
  • 010.6
10 OV
10 रन
म. येन्सन to र. पराग य. जयसवाल
  • 09.1
  • 49.2
  • 49.3
  • 09.4
  • 19.5
  • 19.6
9 OV
9 रन
प. कमिंस to र. पराग य. जयसवाल
  • 08.1
  • 68.2
  • 18.3
  • 08.4
  • 28.5
  • 08.6
8 OV
12 रन
न. रेड्डी to य. जयसवाल र. पराग
  • 47.1
  • 27.2
  • 27.3
  • 17.4
  • 1 WD 7.5
  • 07.5
  • 1 WD 7.6
  • 17.6
7 OV
9 रन
ज. उनादकट to र. पराग य. जयसवाल
  • 16.1
  • 16.2
  • 16.3
  • 26.4
  • 16.5
  • 1 WD 6.6
  • 26.6
6 OV
10 रन
टी नटराजन to र. पराग
  • 05.1
  • 45.2
  • 45.3
  • 05.4
  • 05.5
  • 1 WD 5.6
  • 15.6
5 OV
15 रन
प. कमिंस to र. पराग य. जयसवाल
  • 14.1
  • 44.2
  • 44.3
  • 04.4
  • 64.5
  • 04.6
4 OV
14 रन
म. येन्सन to य. जयसवाल र. पराग
  • 03.1
  • 23.2
  • 2 NB 3.3
  • 1 NB 3.3
  • 13.3
  • 03.4
  • 43.5
  • 43.6
3 OV
15 रन
भ. कुमार to य. जयसवाल र. पराग
  • 02.1
  • 12.2
  • 42.3
  • 62.4
  • 02.5
  • 42.6
2 OV
5 रन
म. येन्सन to य. जयसवाल र. पराग
  • 01.1
  • 01.2
  • 41.3
  • 11.4
  • 01.5
  • 01.6
1 OV
1 रन
भ. कुमार to य. जयसवाल ज. बटलर स. सैमसन र. पराग
  • 10.1
  • W 0.2
  • 00.3
  • 00.4
  • W 0.5
  • 00.6
मैच की जानकारी
  • स्थान राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद
  • मौसम साफ़
  • टॉस सनराइज़र्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम सनराइज़र्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 1 रन से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच भुवनेश्वर कुमार
  • अंपायर अनिल चौधरी, यशवंत बर्डे, रोहन पंडित
  • रेफ़री शक्ति सिंह
Advertisement
मैच पोल
वर्म
Advertisement