Advertisement

सनराइज़र्स हैदराबाद vs राजस्थान रॉयल्स, मैच 21 Match Summary

हैदराबाद vs राजस्थान, 2026 - टी-20 Summary

सनराइज़र्स हैदराबाद vs राजस्थान रॉयल्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 21, राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद , Apr 13, 2026
सनराइज़र्स हैदराबाद सनराइज़र्स हैदराबाद
216/6 (20.0)
राजस्थान रॉयल्स राजस्थान रॉयल्स
159 (19.0)
सनराइज़र्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    प्रफुल्ल हिंगे
    4/34(4)
हैदराबाद 216/6
Bat टॉप बैट्समैन
ईशान किशन
ईशान किशन
91 (44)
  • 8x4s
  • 6x6s
  • 206.81SR
हेनरिक क्लासेन
हेनरिक क्लासेन
40 (26)
  • 1x4s
  • 3x6s
  • 153.84SR
Bowl टॉप बॉलर्स
राजस्थान 159/10
Bat टॉप बैट्समैन
डोनोवन फरेरा
डोनोवन फरेरा
69 (44)
  • 7x4s
  • 3x6s
  • 156.81SR
रवींद्र जडेजा
रवींद्र जडेजा
45 (32)
  • 5x4s
  • 0x6s
  • 140.62SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच शाम 07.30 बजे चेन्नई में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रफुल्ल हिंगे को उनकी बेहतरीन गेंदबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैंने ऐसा सपना देखा था कि मैं जब पहली बार खेलूंगा तो इसी तरह से प्रदर्शन करूंगा| आगे प्रफुल्ल ने कहा कि मैं अपने इस पुरस्कार को अपने घर वालों को देना चाहता हूँ| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मैं अपने सभी समर्थकों का धन्यवाद करना चाहता हूँ|
विनिंग कप्तान ईशान किशन ने बात करते हुए कहा कि इस जीत से हम काफी खुश हैं| ये दो अंक हमें काफी आत्मविश्वास प्रदान करेगा| आगे कहा कि गेंदबाजों ने जिस तरह का काम किया है वो काबिले तारीफ है| हमें देखना पड़ता है कि युवा खिलाड़ी इस मंच पर खेलने के लिए कितना तैयार होते हैं और तब उसे परखने के बाद हम उन्हें मौका देते हैं| हम बल्ले से हर मैच में 200 से अधिक रन्स लगा रहे हैं जो अच्छी बात है| अभिषेक पर कहा कि उन्हें उसी तरह की बल्लेबाजी के लिए कहा गया है और उसमें वो कभी जल्दी भी आउट हो सकते हैं| अपनी कीपिंग पर कहा कि जब आप फील्डिंग करते हैं तो गेंदबाजों से बात करने में अधिक आसानी होती है इस वजह से कीपिंग छोड़कर आज फील्डिंग की थी|
मुकाबला गंवाकर बात करने आए राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान रियान पराग ने बताया कि हमने बैक टू बैक विकटों को गंवाना शुरू कर दिया जिसके कारण हमें रणनीति बनाने का मौका ही नहीं मिला| आगे पराग ने कहा कि हैदराबाद टीम के लिए डेब्यू मैच में दोनों युवा गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि अब हम कोलकाता के खिलाफ़ होने वाले मैच की तैयारी करेंगे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
प्रफुल्ल का प्रहार यहीं नहीं रुका और अपने दूसरे ओवर में आकर उन्होंने कप्तान रियान पराग का भी विकेट लिया और महज 9 रनों पर आधी टीम को पवेलियन वापिस लौटा दिया| वहां से रवींद्र जडेजा (45) और डोनोवन फरेरा (69) की जोड़ी ने समय लेकर पारी को सम्भालने का काम किया| इस जोड़ी ने अगले 12 ओवर की बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए 118 रनों की साझेदारी निभाई और स्कोर को 127 तक पहुंचाया| यहाँ से बाकी बचे पांच ओवरों में जरूरी रन रेट 20 के आस पास चला गया था जिसे पकड़ने के चक्कर में डोनोवन के विकेट का पतन हुआ| उसके ठीक बाद जड्डू भी कैच आउट होकर वापिस लौटे और उनके विकेट पतन के साथ राजस्थान की बची कुची उम्मीद भी समाप्त हो गई| आखिरी के कुछ ओवरों में तुषार देशपांडे के बल्ले से 11 गेंद पर 25 रनों की तेज तर्रार पारी आई जिसने हार के मार्जिन को काफी कम किया|
217 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब राजस्थान रॉयल्स की टीम उतरी तो उन्हें शुरुआत अच्छी नहीं मिली| पहले ही ओवर में प्रफुल्ल हिंगे ने तीन विकेट लेकर अपना ड्रीम डेब्यू किया और जो टीम फॉर्म में थी उसे चारो खाने चित कर दिया| राजस्थान की सलामी जोड़ी आज पूरी तरह से फ्लॉप हो गई| पहले ही ओवर में वैभव सूर्यवंशी (0), ध्रुव जुरेल (0) और लुआन ड्रे प्रेटोरियस (0) को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया| यहाँ से आरआर पूरी तरह से दबाव में थी| टीम इस दबाव से उभर पाती कि अगले ओवर में साकिब हुसैन ने यशस्वी जायसवाल (1) का भी विकेट लिया और टीम की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो एसआरएच की तरफ से आज बल्लेबाजी में शुरुआत अच्छी नहीं रही| मैच की पहली ही गेंद पर अभिषेक शर्मा का विकेट गिरा| ट्रैविस हेड (18), ईशान किशन (91), हेनरिक क्लासेन (40), नीतीश कुमार रेड्डी (28) और सलील अरोड़ा (24) के बल्ले से महत्वपूर्ण पारियां आई जिसकी वजह से टीम इस मुकाबले में 216 के स्कोर तक पहुँच पाई| अभिषेक को शुरुआत में खोने के बाद कप्तान ने कप्तानी पारी खेलते हुए टीम को राहत दी और बाक़ी के बल्लेबाजों ने अच्छा फिनिश किया|
इन्डियन प्रीमियर लीग के 21वें मुकाबले में सनराइज़र्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से मात दी है| हैदराबाद ने यहाँ राजस्थान रॉयल्स के विजय रथ को रोका है| इस जीत के साथ हैदराबाद टीम ने इस प्रतियोगिता में अपनी दूसरी जीत दर्ज की है| टॉस आज राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने रन चेज करने का फैसला किया था जो ग़लत साबित हुआ| सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 216 रनों के जवाब में आरआर टीम की बल्लेबाजी आज बिखर सी गई| राजस्थान टीम के लिए इस रन चेज में डोनोवन फरेरा ने सबसे अधिक 69 रनों की पारी खेली| साकिब हुसैन और प्रफुल हिंगे, इन दो गेंदबाजों को हैदराबाद ने आज डेब्यू कराया था और दोनों ने मिलकर कुल 8 विकेट लिए और बल्लेबाजी टीम को चारो खाने चित कर दिया|
ओवर 19 : 159/10
3 रन
  • 018.1
  • 118.2
  • 018.3
  • 118.4
  • 118.5
  • W 18.6
त. देशपांडे
25 (11)
न. बर्गर
3 (5)
ई. मलिंगा
4-0-31-2
18.6
W
ईशान मलिंगा To तुषार देशपांडे OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ हैदराबाद की टीम ने राजस्थान की आर्मी को 57 रनों से शिकस्त दे दी है!! तुषार देशपांडे 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! ईशान मलिंगा के हाथ लगी दूसरी विकेट| फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने जोर से बड़ा शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद शॉर्ट कवर की ओर हवा में गई जहाँ पर फील्डर ईशान किशन ने कोई गलती नहीं करते हुए कैच पकड़ा| हालाँकि बल्लेबाज़ ने हाई फुलटॉस गेंद को चेज़ करने के लिए रिव्यु लिया जो असफल साबित हुआ क्योंकि बॉल वेस्ट हाईट के नीचे था| इसी दौरान आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| जिसके बाद पूरी हैदराबाद की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
18.5
1
ईशान मलिंगा To नंद्रे बर्गर
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
18.4
1
ईशान मलिंगा To तुषार देशपांडे
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
18.3
0
ईशान मलिंगा To तुषार देशपांडे
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
18.2
1
ईशान मलिंगा To नंद्रे बर्गर
सिंगल!! गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर खेलकर एक रन लिया है|
18.1
0
ईशान मलिंगा To नंद्रे बर्गर
आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| टप्पा खाकर बॉल गेंदबाज़ के हाथों में गई| रन नहीं हो सका|
ओवर 18 : 156/9
16 रन
  • 617.1
  • 117.2
  • 017.3
  • 117.4
  • 217.5
  • 617.6
त. देशपांडे
24 (8)
न. बर्गर
1 (2)
प. हिंगे
4-0-34-4
17.6
6
प्रफुल्ल हिंगे To तुषार देशपांडे
छक्का!! तुषार देशपांडे के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! इस दफ़ा भी पटकी हुई गेंद को परखने में सफल रहे हैं और मिड विकेट की ओर हवा में शॉट खेल दिया| जिसके बाद बॉल स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
17.5
2
प्रफुल्ल हिंगे To तुषार देशपांडे
दुग्गी!! जड़ में डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड इकेट की ओर हल्ज्के हाथों से खेलकर 2 रन पूरा किया है|
17.4
1
प्रफुल्ल हिंगे To नंद्रे बर्गर
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट लगाकर एक रन निकाला है|
17.3
0
प्रफुल्ल हिंगे To नंद्रे बर्गर
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
17.2
1
प्रफुल्ल हिंगे To तुषार देशपांडे
सिंगल!! जड़ में डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलने का प्रयास किया| तभी बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद शॉर्ट फाइन लेग की ओर गई जहाँ से एक रन मिला|
17.1
6
प्रफुल्ल हिंगे To तुषार देशपांडे
छक्का!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| इसी बीच बॉल गई सीधा मैदान के बाहर छह रनों के लिए|
आखिरी बल्लेबाज नंद्रे बर्गर हैं| हैट्रिक पर हैं साकिब...
ओवर 17 : 140/9
3 रन
  • 016.1
  • 016.2
  • 116.3
  • 116.4
  • 1 WD 16.5
  • W 16.5
  • W 16.6
र. बिश्नोई
0 (1)
त. देशपांडे
9 (4)
स. हुसैन
4-0-24-4
16.6
W
साकिब हुसैन To रवि बिश्नोई OUT!
आउट!! कैच आउट!!!! कॉट ईशान किशन बोल्ड साकिब हुसैन| दो गेंद दो विकेट| अब हैट्रिक पर होंगे साकिब| बिना खाता खोले रवि बिश्नोई बने साकिब हुसैन का चौथा शिकार| विकेट लाइन पर धीमी गति से डाली गई फुल गेंद| बल्लेबाज इसपर जोर से शॉट लगाने गए| मिस टाइम हुआ और हवा में शॉर्ट कवर्स की तरफ खिल गई गेंद| कप्तान ईशान ने उसका कॉल किया और नीचे आते हुए उसे लपक लिया है| 140/9 राजस्थान रॉयल्स|
अगले बल्लेबाज़ रवि बिश्नोई हैं...
16.5
W
साकिब हुसैन To जोफ्रा आर्चर OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी बीच आरआर टीम को लगा आठवां झटका यहाँ पर!! जोफ्रा आर्चर 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! साकिब हुसैन के हाथ लगी तीसरी विकेट| ऊपर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और लैप शॉट लगाना चाहा| तभी बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद शॉर्ट थर्ड मैन की ओर हवा में गई| फील्डर प्रफुल्ल हिंगे ने अपने बाँए ओर भागकर एक शानदार कैच पकड़ा| 140/8 राजस्थान|
16.5
wd
साकिब हुसैन To जोफ्रा आर्चर
वाइड! डाउन द लेग| बल्लेबाज़ की पहुंच से बहुत दूर| कीपर तक गई| अम्पायर ने बाहें फैलाई और वाइड करार दिया|
16.4
1
साकिब हुसैन To तुषार देशपांडे
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर शॉट लगाकर एक रन हासिल किया है|
16.3
1
साकिब हुसैन To जोफ्रा आर्चर
सिंगल!! कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|
16.2
0
साकिब हुसैन To जोफ्रा आर्चर
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
16.1
0
साकिब हुसैन To जोफ्रा आर्चर
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई यॉर्कर लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के पास गई| रन नहीं मिला|
19 OV
3 रन
ई. मलिंगा to न. बर्गर त. देशपांडे
  • 018.1
  • 118.2
  • 018.3
  • 118.4
  • 118.5
  • W 18.6
18 OV
16 रन
प. हिंगे to त. देशपांडे न. बर्गर
  • 617.1
  • 117.2
  • 017.3
  • 117.4
  • 217.5
  • 617.6
17 OV
3 रन
स. हुसैन to ज. आर्चर त. देशपांडे र. बिश्नोई
  • 016.1
  • 016.2
  • 116.3
  • 116.4
  • 1 WD 16.5
  • W 16.5
  • W 16.6
16 OV
10 रन
ई. मलिंगा to र. जडेजा ज. आर्चर त. देशपांडे
  • 115.1
  • 115.2
  • W 15.3
  • 015.4
  • 215.5
  • 615.6
15 OV
7 रन
स. हुसैन to र. जडेजा ड. फरेरा
  • 114.1
  • 014.2
  • 014.3
  • 414.4
  • 214.5
  • W 14.6
14 OV
11 रन
ई. मलिंगा to ड. फरेरा र. जडेजा
  • 1 LB 13.1
  • 113.2
  • 113.3
  • 213.4
  • 1 WD 13.5
  • 413.5
  • 113.6
13 OV
12 रन
न. रेड्डी to र. जडेजा ड. फरेरा
  • 212.1
  • 412.2
  • 112.3
  • 012.4
  • 412.5
  • 112.6
12 OV
14 रन
ह. दुबे to ड. फरेरा
  • 011.1
  • 411.2
  • 411.3
  • 611.4
  • 011.5
  • 011.6
11 OV
13 रन
श. कुमार to ड. फरेरा र. जडेजा
  • 010.1
  • 610.2
  • 110.3
  • 110.4
  • 410.5
  • 110.6
10 OV
8 रन
ह. दुबे to र. जडेजा ड. फरेरा
  • 1 WD 9.1
  • 19.1
  • 19.2
  • 09.3
  • 1 WD 9.4
  • 29.4
  • 19.5
  • 19.6
9 OV
4 रन
श. कुमार to ड. फरेरा र. जडेजा
  • 08.1
  • 18.2
  • 08.3
  • 18.4
  • 18.5
  • 18.6
8 OV
7 रन
न. रेड्डी to र. जडेजा ड. फरेरा
  • 1 WD 7.1
  • 27.1
  • 07.2
  • 17.3
  • 07.4
  • 27.5
  • 17.6
7 OV
11 रन
श. कुमार to र. जडेजा ड. फरेरा
  • 06.1
  • 16.2
  • 06.3
  • 26.4
  • 46.5
  • 46.6
6 OV
8 रन
ई. मलिंगा to ड. फरेरा र. जडेजा
  • 05.1
  • 15.2
  • 45.3
  • 15.4
  • 15.5
  • 15.6
5 OV
12 रन
प. हिंगे to ड. फरेरा
  • 1 WD 4.1
  • 04.1
  • 04.2
  • 64.3
  • 04.4
  • 44.5
  • 14.6
4 OV
11 रन
स. हुसैन to र. जडेजा ड. फरेरा
  • 13.1
  • 03.2
  • 13.3
  • 43.4
  • 1 WD 3.5
  • 03.5
  • 43.6
3 OV
5 रन
प. हिंगे to र. पराग
  • 02.1
  • 1 WD 2.2
  • 02.2
  • 02.3
  • 02.4
  • 42.5
  • W 2.6
2 OV
3 रन
स. हुसैन to य. जायसवाल र. जडेजा
  • 01.1
  • 01.2
  • 1 WD 1.3
  • 01.3
  • W 1.4
  • 01.5
  • 21.6
1 OV
1 रन
प. हिंगे to य. जायसवाल व. सूर्यवंशी ध. जुरेल लुआन
  • 10.1
  • W 0.2
  • 00.3
  • W 0.4
  • 00.5
  • W 0.6
मैच की जानकारी
  • स्थान राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद
  • मौसम साफ़
  • टॉस राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम सनराइज़र्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच प्रफुल्ल हिंगे
  • अंपायर जयरमन मदनगोपाल, रोहन पंडित, Abhijeet Bengeri (IND)
  • रेफ़री जवागल श्रीनाथ
Advertisement
मैच पोल
वर्म
Advertisement