ईशान किशन को उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया है| तो क्रिकेट फैन्स आज के इस रोमांचक मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो लखनऊ सुपर जाइंट्स और पंजाब किंग्स के बीच शाम 07.30 बजे लखनऊ में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
तभी मैदान पर आए कप्तान रजत पाटीदार ने एक छोर पकड़कर खेलना शुरू किया जबकि उनका साथ देवदत्त पडिक्कल (21) ने देते हुए अपनी टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया| ऐसे में दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 20 रनों की साझेदारी हुई| हालाँकि एक बार फिर गेंदबाज़ी करने आए ईशान मलिंगा ने अपनी टीम को विकेट निकालकर दिया और इस बार पडिक्कल पवेलियन की तरफ चलते बने| जिसके बाद मैदान पर आए क्रुणाल पंड्या (41) ने कुछ बेहतरीन शॉट लगाया| वहीं कप्तान रजत पाटीदार (56) ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया| हालाँकि बड़ा हिट लगाने के चक्कर में पाटीदार कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए| तभी अंत तक क्रुणाल के साथ मिलकर टिम डेविड (15) ने बल्लेबाज़ी की लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए और एसआरएज की टीम ने मुकाबले को 55 रनों से अपने नाम कर लिया|
जीत गई हैदराबाद की टीम!! हालाँकि पॉइंट्स टेबल में अब आरसीबी की टीम पहले स्थान पर समाप्त करेगी जबकि हैदराबाद की टीम अंक तालिका में तीसरे पर फ़िलहाल रह जाएगी!! पहले शानदार बल्लेबाजों तो अब बेहतरीन गेंदबाज़ी के दम पर हैदराबाद ने बेंगलुरु की टीम को 55 रनों से शिकस्त दे दी है!! 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर आई पाटीदार के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शुरुआत शानदार अंदाज़ में किया और बड़े-बड़े शॉट लगाने लगे| इसी बीच दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी की| तभी गेंदबाज़ी करने आए ईशान मलिंगा ने ख़तरनाक दिख रहे वेंकटेश अय्यर (44) को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया| जिसके बाद अगले ही ओवर में साकिब हुसैन ने आकर विराट कोहली (15) को कैच आउट करवाते हुए अपनी टीम को दूसरा विकेट दिलाया|
ओवर 20 : 200/4
15 रन
219.1
019.2
619.3
419.4
119.5
219.6
क. पंड्या
41 (31)
ट. डेविड
15 (7)
स. हुसैन
4-0-31-1
19.6
2
साकिब हुसैन To क्रुणाल पंड्या
दुग्गी!! इसी के साथ हैदराबाद ने बेंगलुरु की टीम को 55 रनों से शिकस्त दे दी है!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक शॉट लगाकर 2 रन हासिल किया है| ऐसे में एसआरएज की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
19.5
1
साकिब हुसैन To टिम डेविड
मिड विकेट की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाकर एक रन लिया है|
19.4
4
साकिब हुसैन To टिम डेविड
चौका!! इस बार पटकी हुई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े एक्स्ट्रा कवर्स की ओर शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद टप्पा खाती हुई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
19.3
6
साकिब हुसैन To टिम डेविड
छक्का!! टिम डेविड के बल्ले से आता हुआ सिक्स!! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए|
19.2
0
साकिब हुसैन To टिम डेविड
डॉट गेंद!! बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से इस बार ऑफ साइड की ओर पुश किया लेकिन गेंद टप्पा खाती हुई वहां मौजूद फील्डर तक गई| रन नहीं मिल पाया|
19.1
2
साकिब हुसैन To टिम डेविड
दुग्गी!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर फ्लिक किया| ऐसे में वहां मौजूद खिलाड़ी से हुई मिसफील्ड और बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन लिया|
ओवर 19 : 185/4
8 रन
1 LB
18.1
W
18.2
118.3
418.4
118.5
118.6
ट. डेविड
2 (2)
क. पंड्या
39 (30)
ट. हेड
1-0-7-1
18.6
1
ट्रैविस हेड To टिम डेविड
सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर शॉट खेलकर एक रन लिया है|
18.5
1
ट्रैविस हेड To क्रुणाल पंड्या
सिंगल!! कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|
18.4
4
ट्रैविस हेड To क्रुणाल पंड्या
चौका! इससे गेंदबाज़ के हौंसले पस्त हुए होंगे| बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर अपना घुटना टिकाया और स्वीप करते हुए चौका जड़ दिया|
18.3
1
ट्रैविस हेड To टिम डेविड
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
अगले बल्लेबाज़ टिम डेविड हैं...
18.2
W
ट्रैविस हेड To रजत पाटीदार OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ कप्तान रजत पाटीदार 56 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! ट्रैविस हेड को मिली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से मिड विकेट की ओर हवा में शॉट खेला| तभी बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद बाउंड्री लाइन पर खड़े फील्डर रविचंद्रन स्मरण के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ा| 178/4 बेंगलुरु|
18.1
lb
ट्रैविस हेड To क्रुणाल पंड्या
लेग बाई के रूप में आया एक रन!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्वीप करना चाहा| तभी बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को लगकर ऑफ साइड की ओर गई जहाँ से एक रन लेग बाई के रूप में मिल गया|
ओवर 18 : 177/3
9 रन
117.1
117.2
017.3
017.4
117.5
617.6
र. पाटीदार
56 (38)
क. पंड्या
34 (27)
ह. पटेल
4-0-37-0
17.6
6
हर्षल पटेल To रजत पाटीदार
छक्का! वाओ!! ये बॉल तो सीमा रेखा पार कर गई| बल्लेबाज़ ने गेंद की लम्बाई को भांपा और स्लॉग स्वीप करते हुए उसे मैदान के बाहर भेजा|
17.5
1
हर्षल पटेल To क्रुणाल पंड्या
सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया है|
17.4
0
हर्षल पटेल To क्रुणाल पंड्या
शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं आ सका|
17.3
0
हर्षल पटेल To क्रुणाल पंड्या
फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को शॉर्ट कवर की ओर ड्राइव कर दिया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं हुआ|
17.2
1
हर्षल पटेल To रजत पाटीदार
सिंगल!! इसी बीच कप्तान रजत पाटीदार ने अपना अर्धशतक यहाँ पर पूरा कर लिया है!! मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया है|
17.1
1
हर्षल पटेल To क्रुणाल पंड्या
लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाकर बल्लेबाज़ ने एक रन लिया है|
ओवर 17 : 168/3
8 रन
116.1
016.2
116.3
416.4
116.5
1 LB
16.6
क. पंड्या
32 (23)
र. पाटीदार
49 (36)
प. कमिंस
4-0-48-0
16.6
lb
पैट कमिंस To क्रुणाल पंड्या
लेग बाई के रूप में आया एक रन!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| तभी बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को लगकर ऑफ साइड की ओर गई जहाँ से एक रन लेग बाई के रूप में मिल गया|
16.5
1
पैट कमिंस To रजत पाटीदार
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
16.4
4
पैट कमिंस To रजत पाटीदार
चौका!! कप्तान पाटीदार ने लगाया बाउंड्री यहाँ पर!! इसी के साथ अब आरसीबी की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप 2 पर समाप्त करेगी| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
16.3
1
पैट कमिंस To क्रुणाल पंड्या
फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
16.2
0
पैट कमिंस To क्रुणाल पंड्या
इस बार आखिरी समय तक गेंद पर अपनी नज़रें बल्लेबाज़ ने जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
16.1
1
पैट कमिंस To रजत पाटीदार
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
ओवर 16 : 160/3
11 रन
015.1
215.2
015.3
415.4
415.5
115.6
र. पाटीदार
43 (33)
क. पंड्या
31 (20)
ई. मलिंगा
4-0-33-2
15.6
1
ईशान मलिंगा To रजत पाटीदार
छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया है|
15.5
4
ईशान मलिंगा To रजत पाटीदार
चौका!! इस बार गेंद कवर्स फील्डर को बीट करती हुई गैप में निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे क्रीज़ में रहकर पंच कर दिया कवर्स की तरफ चार रनों के लिए|