Advertisement
Advertisement

सनराइज़र्स हैदराबाद vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मैच 65 Match Summary

हैदराबाद vs बैंगलोर, 2023 - टी-20 Summary

सनराइज़र्स हैदराबाद vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 65, राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद , May 18, 2023
सनराइज़र्स हैदराबाद सनराइज़र्स हैदराबाद
186/5 (20.0)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
187/2 (19.2)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सनराइज़र्स हैदराबाद को 8 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    विराट कोहली
    100(63)
हैदराबाद 186/5
Bat टॉप बैट्समैन
हेनरिक क्लासेन
हेनरिक क्लासेन
104 (51)
  • 8x4s
  • 6x6s
  • 203.92SR
हैरी ब्रूक
हैरी ब्रूक
27 (19)
  • 2x4s
  • 1x6s
  • 142.10SR
Bowl टॉप बॉलर्स
बैंगलोर 187/2
Bat टॉप बैट्समैन
विराट कोहली
विराट कोहली
100 (63)
  • 12x4s
  • 4x6s
  • 158.73SR
फाफ डु प्लेसिस
फाफ डु प्लेसिस
71 (47)
  • 7x4s
  • 2x6s
  • 151.06SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन टी20 लीग के एक नए मैच के साथ जो पंजाब और राजस्थान के बीच धर्मशाला के स्टेडियम में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
विराट कोहली को उनके शानदार शतक के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया है| इसे हासिल करने के बाद विराट ने कहा कि ये एक शानदार जीत है हमारे लिए| उन्होंने बोर्ड पर अच्छा स्कोर खड़ा किया था लेकिन हमारी शुरुआत अच्छी रही जिसकी वजह से हम इसे चेज़ कर पाए| फाफ ने भी लाजवाब बल्लेबाज़ी की जिससे मुझे आत्मविश्वास मिलता चला गया| मैं फैंसी शॉट्स खेलकर अपनी विकेट नहीं फेंकता और वही शॉट्स खेलता हूँ जिसपर मुझे भरोसा है| मेरी और फाफ की जोड़ी कमाल की है, हम एक दूसरे को काफी अच्छी तरह से समझते हैं और उनका इस टीम में रहना हमारे लिए काफी फायदेमंद है| यहाँ के दर्शक काफी शानदार हैं| मुझे ऐसा लगता ही नहीं कि हम अपने घर से बाहर खेल रहे हैं| पूरे मुकाबले ये फैन्स मेरा नाम लेते रहे और हमारी टीम के लिए चियर करते रहे जिससे मुझे काफी ख़ुशी हुई|
विनिंग कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि ये एक शानदार जीत है जिसे हम सबने एन्जॉय किया| आगे कहा कि विराट एक दिग्गज खिलाड़ी हैं और आज जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाज़ी की वो काबिले तारीफ है| मैं दूसरे छोर पर खड़ा उनकी इस पारी का लुत्फ़ ले रहा था| ये भी बताया कि ये एक बेमिसाल चेज़ थी| ये विकेट काफी अच्छी थी और हमने आपस में बात की थी कि हम यहाँ बड़ा स्कोर भी चेज़ कर सकते हैं| पहली पारी में क्लासेन ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी की थी| पिछला दो मुकाबला हमारे लिए अच्छा रहा है और इस मोमेंटम को हम आगे भी जारी रखना चाहेंगे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
हालाँकि इस मैदान पर 187 रनों का लक्ष्य वो भी हैदराबाद के गेंदबाजों के सामने इतना आसान नहीं था लेकिन विराट और फाफ की बल्लेबाज़ी ने इसे तार-तार कर दिया और अपनी क्लास से विपक्षी टीम को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया| इसी बीच विराट कोहली ने इस लीग के इतिहास में अपना छठा शतक लगाकर क्रिस गेल के छह शतकों की बराबरी कर ली है| इस दौरान विराट और फाफ की जोड़ी के सामने हैदराबाद का कोई भी गेंदबाज़ टिक ही नहीं पाया और टोटल डॉमिनेंस हमें यहाँ पर देखने को मिला|
172 रनों की शानदार साझेदारी ने पूरी तरह से इस मुकाबले को बल्लेबाज़ी टीम की तरफ मोड़ दिया| बैंगलोर ने 8 विकटों से इस मुकाबले को जीतकर प्ले ऑफ्स में अपनी उम्मीदों को जीवित रखा है| वहीँ इस बड़ी जीत के साथ बैंगलोर पॉइंट्स टेबल में ना केवल चौथे पायदान पर चली गई बल्कि उनका नेट रन रेट भी और बेहतर हुआ है| वहीँ एक बड़ी हार के साथ हैदराबाद का सफ़र इस सीज़न समाप्त होने पर आ गया है, बस अब उनका एक मुकाबला मुंबई के खिलाफ होना बाक़ी है|
रन चेज़ और विराट कोहली!! काफी पुराना रिश्ता रहा है इन दोनों के बीच| आज फिर से हमें चेज़ मास्टर की क्लास बल्लेबाज़ी देखने को मिली है| जितनी तारीफ की जाए उतनी कम| कोहली है तो मुमकिन है| एक तो हाई प्रेशर गेम और ऊपर से करो या मरो वाला मुकाबला इसमें जिस तरह की पारी विराट और फाफ ने खेली है वो इस दिग्गज बल्लेबाज़ की क्लास को दर्शाता है| इस लीग के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि दोनों ही टीमों की तरफ से अपनी-अपनी पारी में एक-एक शतक आया हो|
ओवर 19.2 : 187/2
3 रन
  • 019.1
  • 1 WD 19.2
  • 219.2
म. ब्रेसवेल
4 (4)
ग. मैक्सवेल
5 (3)
क. त्यागी
1.2-0-21-0
19.2
2
कार्तिक त्यागी To माईकल ब्रेसवेल
विनिंग रन्स ब्रेसवेल के बल्ले से आते हुए| इसी के साथ बैंगलोर ने ये मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया है| इस जीत के साथ पॉइंट टेबल पर दो अंक और जोड़ लिया| बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर आगे आकर दो रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| फील्डर से मिस फील्ड हुई और दो रन हासिल हो गए| इसके बाद बैंगलोर टीम के खैमे में जीत की ख़ुशी का जश्न देखने को मिला|
19.2
wd
कार्तिक त्यागी To माईकल ब्रेसवेल
वाइड! लेग स्टंप के बाहर की गेंद पर अंपायर ने वाइड करार दिया|
19.1
0
कार्तिक त्यागी To माईकल ब्रेसवेल
आगे आकर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए|
ओवर 19 : 184/2
12 रन
  • 1 WD 18.1
  • 418.1
  • W 18.2
  • 118.3
  • 118.4
  • 118.5
  • 418.6
ग. मैक्सवेल
5 (3)
म. ब्रेसवेल
2 (2)
टी नटराजन
4-0-34-1
18.6
4
टी नटराजन To ग्लेन मैक्सवेल
चौका! मैक्सवेल स्पेशल!! अब जीत से महज़ 3 रन दूर बैंगलोर| अभी भी 6 गेंद शेष| बाउंड्री हासिल करने के लिए कलात्मक शॉट! बल्लेबाज़ ने फुल टॉस को परखा और रिवर्स स्वीप करते हुए थर्ड मैन से चौका बटोरा| 184/2 बैंगलोर|
18.5
1
टी नटराजन To माईकल ब्रेसवेल
एक और सिंगल यहाँ पर आता हुआ| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया और सिंगल पूरा किया| 7 गेंदों पर 7 रनों की दरकार है|
18.4
1
टी नटराजन To ग्लेन मैक्सवेल
एक और सिंगल!! जड़ की गेंद!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया| अब 8 गेंदों पर 8 रनों की दरकार है|
18.3
1
टी नटराजन To माईकल ब्रेसवेल
सिंगल!! अब जीत के लिए 9 गेंदों पर 9 रनों की दरकार है| इस बार मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
18.2
W
टी नटराजन To फाफ डु प्लेसिस OUT!
आउट! कैच आउट!! कॉट राहुल त्रिपाठी बोल्ड टी नटराजन| कप्तान फाफ को 71 रनों पर पवेलियन लौटना होगा| टी नटराजन को मिली उनकी आज की पहली सफलता| ऑफ़ स्टंप की गेंद पर बल्लेबाज़ ने आगे आकर लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में हवा में शॉट लगाया| दूरी नहीं पा सके और वहां पर तैनात फील्डर राहुल त्रिपाठी को कैच थमा बैठे| खुद से निराश दिखे फाफ डु प्लेसिस| 177/2 बैंगलोर|
18.1
4
टी नटराजन To फाफ डु प्लेसिस
चौका! लाजवाब ड्राइव, गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई|
18.1
wd
टी नटराजन To फाफ डु प्लेसिस
वाइड! ऑफ़ स्टंप बाहर की गेंद पर अंपायर ने वाइड करार दिया|
ओवर 18 : 172/1
8 रन
  • 017.1
  • 217.2
  • 017.3
  • 617.4
  • W 17.5
  • 017.6
ग. मैक्सवेल
0 (1)
डु प्लेसिस
67 (45)
भ. कुमार
4-0-48-1
17.6
0
भुवनेश्वर कुमार To ग्लेन मैक्सवेल
बल्लेबाज़ इस गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| 12 गेंदों पर 15 रनों की दरकार है|
17.5
W
भुवनेश्वर कुमार To विराट कोहली OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट ग्लेन फिलिप्स बोल्ड भुवनेश्वर कुमार| 172 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| अब 13 गेंदों पर 15 रनों की दरकार| शतक बनाकर शतकवीर विराट पवेलियन लौटे| जाते-जाते उन्होंने अपना काम कर दिया| टीम को जीत के काफी पास पहुंचा दिया है| मिड विकेट बाउंड्री पर एक शानदार जज कैच यहाँ पर| बाउंसर डाली गई गेंद को पुल किया था लेग साइड पर लेकिन बल्ले से लगने के बाद सीमा रेखा के पार नहीं जा सकी गेंद| 172/1 बैंगलोर|
ग्लेन मैक्सवेल हैं नए बल्लेबाज़...
17.4
6
भुवनेश्वर कुमार To विराट कोहली
छक्का! इसी के साथ विराट कोहली का शतक आया| उनके इस लीग के करियर का छठा| ये कमाल की पारी चेज़ मास्टर कोहली के बल्ले से आती हुई| जितनी तारीफ इस बल्लेबाज़ की हो उतनी कम| बड़े मुकाबले में बड़ा खिलाड़ी सामने आया है| पूरे मैदान से उनके नाम की गूँज सुनाई दे रही है|
17.3
0
भुवनेश्वर कुमार To विराट कोहली
प्ले एंड मिस!! इस बार आगे आकर छोटी गेंद को लेग साइड पर पुल करना चाहा लेकिन बीट हुए|
17.2
2
भुवनेश्वर कुमार To विराट कोहली
दुग्गी! एक कड़क यॉर्कर भुवि द्वारा| लॉन्ग ऑन की तरफ गेंद को खेला और पहला रन तेज़ी से लेने के बाद दूसरे के लिए भागे और उसे पूरा किया| थके हुए होने के बाद भी दोनों बल्लेबाज़ काफी तेज़ी से रन्स भाग रहे हैं|
17.1
0
भुवनेश्वर कुमार To विराट कोहली
कवर ड्राइव!! फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
ओवर 17 : 164/0
10 रन
  • 116.1
  • 616.2
  • 116.3
  • 016.4
  • 116.5
  • 116.6
व. कोहली
92 (58)
डु प्लेसिस
67 (45)
टी नटराजन
3-0-22-0
16.6
1
टी नटराजन To विराट कोहली
सिंगल, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| 18 गेंदों पर 23 रनों की दरकार है|
16.5
1
टी नटराजन To फाफ डु प्लेसिस
सिंगल लेकर स्ट्राइक अब विराट को दिया| इस बार बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
16.4
0
टी नटराजन To फाफ डु प्लेसिस
बेहतरीन यॉर्कर!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| कीपर तक गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
16.3
1
टी नटराजन To विराट कोहली
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
16.2
6
टी नटराजन To विराट कोहली
छक्का! एक और क्लास पुल शॉट विराट के बल्ले से आता हुआ| इसी के साथ चेज़ मास्टर विराट 90 के स्कोर पर पहुँच गए|
16.1
1
टी नटराजन To फाफ डु प्लेसिस
सिंगल, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
19 OV
12 रन
टी नटराजन to डु प्लेसिस म. ब्रेसवेल ग. मैक्सवेल
  • 1 WD 18.1
  • 418.1
  • W 18.2
  • 118.3
  • 118.4
  • 118.5
  • 418.6
18 OV
8 रन
भ. कुमार to व. कोहली ग. मैक्सवेल
  • 017.1
  • 217.2
  • 017.3
  • 617.4
  • W 17.5
  • 017.6
17 OV
10 रन
टी नटराजन to डु प्लेसिस व. कोहली
  • 116.1
  • 616.2
  • 116.3
  • 016.4
  • 116.5
  • 116.6
16 OV
4 रन
म. डागर to व. कोहली डु प्लेसिस
  • 115.1
  • 115.2
  • 115.3
  • 015.4
  • 115.5
  • 015.6
15 OV
18 रन
भ. कुमार to व. कोहली
  • 1 WD 14.1
  • 414.1
  • 414.2
  • 014.3
  • 414.4
  • 414.5
  • 114.6
14 OV
15 रन
अ. शर्मा to व. कोहली डु प्लेसिस
  • 113.1
  • 413.2
  • 113.3
  • 2 B 13.4
  • 113.5
  • 613.6
13 OV
9 रन
म. डागर to व. कोहली डु प्लेसिस
  • 012.1
  • 012.2
  • 612.3
  • 112.4
  • 112.5
  • 112.6
12 OV
10 रन
ग. फिलिप्स to डु प्लेसिस व. कोहली
  • 211.1
  • 111.2
  • 411.3
  • 011.4
  • 211.5
  • 111.6
11 OV
3 रन
अ. शर्मा to डु प्लेसिस व. कोहली
  • 110.1
  • 010.2
  • 010.3
  • 110.4
  • 010.5
  • 110.6
10 OV
5 रन
म. डागर to डु प्लेसिस व. कोहली
  • 19.1
  • 09.2
  • 19.3
  • 29.4
  • 09.5
  • 19.6
9 OV
11 रन
न. रेड्डी to व. कोहली डु प्लेसिस
  • 68.1
  • 28.2
  • 18.3
  • 08.4
  • 1 NB 8.5
  • 18.5
  • 08.6
8 OV
7 रन
म. डागर to व. कोहली डु प्लेसिस
  • 17.1
  • 17.2
  • 17.3
  • 07.4
  • 47.5
  • 07.6
7 OV
8 रन
न. रेड्डी to डु प्लेसिस व. कोहली
  • 16.1
  • 06.2
  • 46.3
  • 16.4
  • 16.5
  • 16.6
6 OV
5 रन
टी नटराजन to डु प्लेसिस व. कोहली
  • 25.1
  • 15.2
  • 05.3
  • 15.4
  • 05.5
  • 15.6
5 OV
14 रन
भ. कुमार to व. कोहली डु प्लेसिस
  • 14.1
  • 64.2
  • 44.3
  • 24.4
  • 14.5
  • 04.6
4 OV
18 रन
क. त्यागी to डु प्लेसिस व. कोहली
  • 43.1
  • 43.2
  • 43.3
  • 13.4
  • 43.5
  • 13.6
3 OV
7 रन
टी नटराजन to डु प्लेसिस व. कोहली
  • 12.1
  • 42.2
  • 12.3
  • 02.4
  • 12.5
  • 02.6
2 OV
12 रन
अ. शर्मा to डु प्लेसिस व. कोहली
  • 11.1
  • 41.2
  • 1 WD 1.3
  • 01.3
  • 41.4
  • 11.5
  • 11.6
1 OV
8 रन
भ. कुमार to व. कोहली
  • 40.1
  • 40.2
  • 00.3
  • 00.4
  • 00.5
  • 00.6
मैच की जानकारी
  • स्थान राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद
  • मौसम साफ़
  • टॉस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सनराइज़र्स हैदराबाद को 8 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच विराट कोहली
  • अंपायर विरेंदर शर्मा, ब्रुस ऑक्झेनफोर्ड, सैय्यद खालिद
  • रेफ़री जवागल श्रीनाथ
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement