तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच शाम 07.30 बजे लखनऊ में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार पैट कमिंस को दिया गया| कमिंस ने मुकाबले के बाद बात करते हुए कहा कि हम इस जीत से बेहद खुश हैं| आगे कहा कि जिस तरह से हमारे गेंदबाजों ने कम किया वो काबिले तारीफ है| हमने बीच मैदान पर विकेट को देखकर जो प्लान बनाया था वो सफल होता चला गया| होम एडवांटेज पर कहा कि हमने यहाँ पिछले कुछ समय में काफी अच्छा क्रिकेट खेला है| अपनी गेंदबाजी पर बताया कि मेरे हाथों से गेंद अच्छी गिर रही है| मैंने इसके लिए अभ्यास सत्र में ठीक ठाक पसीना बहाया है| पॉवर प्ले में गेंदबाजी पर कह गए कि हम एक प्लान के साथ आये थे और वो कारगर साबित होता चला| गेंदबाजी में हमारे पास छह सात विकल्प रहते हैं जिसकी वजह से हम पॉवर प्ले में गेंद से डॉमिनेट करने को देखते हैं|
मुकाबला गंवाकर बात करने आए पंजाब किंग्स टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि हमने फील्डिंग में काफी कैच ड्रॉप किया जिसके कारण 30 से 35 रन टोटल स्कोर में हम अधिक दे बैठे| आगे अय्यर ने कहा कि हमने इस प्रतियोगिता के शुरुआत से ही बेहतर प्रदर्शन किया है लेकिन पिछले कुछ मैचों से हम बेहतर खेल नहीं दिखा पाए हैं| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हम अपने अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
वहां से कूपर कोन्नोल्ली (107) और मार्कस स्टोइनिस (28) ने मिलकर पारी को सम्भालने का काम किया| मिडिल ओवर्स में हैदराबाद की तरफ से प्लानिंग के साथ गेंदबाजी की गई और फील्डरों ने वो ग़लती नहीं की जो पंजाब के फील्डर्स ने की थी| सही समय पर टीम को विकेट्स मिलते चले गए और दबाव पंजाब के बल्लेबाजों पर बनता चला गया| इस बीच 12 ओवर के बाद से जरूरी रन रेट 18 के ऊपर निकल गया था जिसे नीचे लाने के चक्कर में अपना विकेट गंवाते चले गए बल्लेबाज| इस बीच हैदराबाद के गेंदबाजों की तरफ से काफी बार गति परिवर्तन भी देखने को मिला| कोन्नोल्ली एक छोर से टिके रहे और शतक भी जड़ा लेकिन दूसरे एंड से उन्हें बाक़ी बल्लेबाजों का अधिक साथ नहीं मिल सका और टीम 33 रन्स से रन चेज में पिछड़ गई|
236 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब पंजाब किंग्स की टीम उतरी तो उन्हें शुरुआत उम्मीद अनुसार नहीं मिली| महज 4 रनों पर टीम को दोनों सलामी बल्लेबाजों के रूप में दो बड़े झटके लगे| प्रियांश का विकेट कमिंस ने लिया जबकि प्रभसिमरन को नीतीश रेड्डी ने पवेलियन भेजा| टीम इस सदमे से उभर पारी उससे पहले कप्तान श्रेयस अय्यर भी मलिंगा का शिकार बन गए| महज 23 रनों पर टीम ने अपने तीन टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को गंवा दिया और इस रन चेज में बैक फुट पर चली गई|
एसआरएच द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 235 रनों के जवाब में पंजाब की टीम की बल्लेबाजी आज उम्मीद अनुसार प्रदर्शन नहीं कर गई| पीबीकेएस टीम के लिए इस रन चेज में कूपर कोन्नोल्ली ने सबसे अधिक 107 रनों की पारी खेली| वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो हैदराबाद की तरफ से आज बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा (35), ट्रैविस हेड (38), ईशान किशन (55), हेनरिक क्लासेन (69) और नीतीश कुमार रेड्डी (29) के बल्ले से महत्वपूर्ण पारियां आई जिसकी वजह से टीम इस मुकाबले में 235 के स्कोर तक पहुँच पाई| इसी बीच आज पीबीकेएस की तरफ से फील्डिंग में एक बार फिर से काफी सारे कैच ड्रॉप्स देखने को मिले जिसकी वजह से हैदराबाद एक बड़े स्कोर तक जा पाई| वैसे इस विकेट को देखते हुए हैदराबाद के इस मैदान पर ये स्कोर चेज करने लायक था|
इस सीजन जीत का छक्का लगाकर अब हार की हैट्रिक लगा चुकी है पंजाब किंग्स की टीम| इन्डियन प्रीमियर लीग के 49वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 33 रन से मात दी है| इस जीत के साथ हैदराबाद टीम ने इस प्रतियोगिता में अपनी सातवीं जीत दर्ज की है और अंक तालिका में पहले पायदान पर चली गई है| टॉस आज पंजाब किंग्स के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने रन चेज करने का फैसला किया था जो ग़लत साबित हुआ|
ओवर 20 : 202/7
15 रन
W
19.1
119.2
219.3
1 WD
19.4
419.4
1 WD
19.5
619.5
019.6
क. कोन्नोल्ली
107 (59)
व. वैशाख
1 (1)
श. कुमार
4-0-45-2
19.6
0
शिवांग कुमार To कूपर कोन्नोल्ली
डॉट गेंद!! इसी के साथ पंजाब किंग्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 33 रनों से शिकस्त दे दिया है!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| जिसके बाद पूरी हैदराबाद की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
19.5
6
शिवांग कुमार To कूपर कोन्नोल्ली
छक्का!! कोन्नोल्ली के बल्ले से आता हुआ एक और सिक्स यहाँ पर!! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए|
19.5
wd
शिवांग कुमार To कूपर कोन्नोल्ली
वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
19.4
4
शिवांग कुमार To कूपर कोन्नोल्ली
चौका!! इसी के साथ कूपर कोन्नोल्ली ने आईपीएल में अपना पहला शतक जड़ दिया है!! इस बार लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
19.4
wd
शिवांग कुमार To कूपर कोन्नोल्ली
वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने उसे लीव कर दिया| वाइड का इशारा अम्पायर की तरफ से आया है|
19.3
2
शिवांग कुमार To कूपर कोन्नोल्ली
दो रन आसानी से मिल जाएगा यहाँ पर| पैड्स की फुल गेंद को ऑन साइड पर फ्लिक किया| गैप में गई गेंद| फील्डर गेंद के पीछे भागे और सीमा रेखा पर उसे रोका जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
19.2
1
शिवांग कुमार To विजयकुमार वैशाख
हवा में थी ये भी गेंद लेकिन इस बार शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के काफी आगे गिर गई| कट शॉट खेलना चाहा था जहाँ टॉप एज लेकर हवा में गई गेंद थी| एक ही रन मिला है|
विजयकुमार वैशाख अगले बल्लेबाज हैं...
19.1
W
शिवांग कुमार To मार्को येन्सन OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ मार्को येन्सन की 19 रनों की पारी यहाँ पर हुई समाप्त!! शिवांग कुमार के हाथ लगी विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने जोर से शॉट लगाना चाहा| तभी बल्ले के निचले भाग को लगकर बॉल पॉइंट फील्डर हर्ष दुबे के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ा| 187/7 हैदराबाद|
ओवर 19 : 187/6
19 रन
118.1
418.2
118.3
618.4
118.5
618.6
क. कोन्नोल्ली
95 (55)
म. येन्सन
19 (15)
ह. दुबे
2-0-36-0
18.6
6
हर्ष दुबे To कूपर कोन्नोल्ली
छक्का!! कूपर कोन्नोल्ली अब अपना शतक से बस 5 रन दूर हैं!! इस बार बल्लेबाज़ ने आगे की गेंद को जोर से शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
18.5
1
हर्ष दुबे To मार्को येन्सन
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
18.4
6
हर्ष दुबे To मार्को येन्सन
छक्का! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
18.3
1
हर्ष दुबे To कूपर कोन्नोल्ली
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
18.2
4
हर्ष दुबे To कूपर कोन्नोल्ली
चौका!! कूपर कोन्नोल्ली अब अपने शतक से बस 12 रन दूसर हैं!! आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री के बाहर गई चार रनों के लिए|
18.1
1
हर्ष दुबे To मार्को येन्सन
सिंगल!! लेग साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट लगाकर 1 रन लिया है|
ओवर 18 : 168/6
10 रन
1 WD
17.1
117.1
217.2
117.3
017.4
117.5
417.6
क. कोन्नोल्ली
84 (52)
म. येन्सन
11 (12)
स. हुसैन
4-0-40-1
17.6
4
साकिब हुसैन To कूपर कोन्नोल्ली
चौका!! कूपर कोन्नोल्ली के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाना चाहा| तभी बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर गई चार रनों के लिए| 12 गेंदों पर अब 68 रनों की जरूरत है|
17.5
1
साकिब हुसैन To मार्को येन्सन
इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
17.4
0
साकिब हुसैन To मार्को येन्सन
बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और डक कर दिया|
17.3
1
साकिब हुसैन To कूपर कोन्नोल्ली
आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर हवा में शॉट खेला| ऐसे में गेंदबाज़ ने कैच पकड़ना चाहा लेकिन असफल रहे और बल्लेबाजों ने भागकर एक रन पूरा कर लिया|
17.2
2
साकिब हुसैन To कूपर कोन्नोल्ली
दुग्गी!! इस बार बल्लेबाज़ ने आगे आकर पटकी हुई गेंद को मिड विकेट की ओर खेला| तभी बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन ले लिया है|
17.1
1
साकिब हुसैन To मार्को येन्सन
मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
17.1
wd
साकिब हुसैन To मार्को येन्सन
वाइड!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को फील्ड अम्पायर ने वाइड दिया है|