तो क्रिकेट फैन्स आज के इस पहले मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हम रुख करते हैं आज के दूसरे गेम की तरफ जो चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच बेंगलुरु के मैदान पर शुरू होने वाला है| आइये अब वहां होगी आपसे मुलाकात|
तो दूसरी तरफ से अब्दुल समद (16) ने अपने कप्तान का साथ देते हुए स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ाया| ऐसे में बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में समद कैच आउट हो गए| जिसके बाद मुकाबला फसता हुआ दिख रहा था लेकिन एक तरफ से कप्तान पंत ने बेहतरीन अंदाज़ में बल्लेबाज़ी की और अंतिम ओवर में 9 रनों की ज़रुरत थी तो तीन चौके लगाकर उन्होंने अपनी टीम को लक्ष्य के पार पहुँचाया और 5 विकटों से एसआरएच की टीम को शिकस्त देते हुए 2 अहम पॉइंट अपने नाम किया| इसी बीच हैदराबाद के लिए हर्ष दुबे में 2 विकेट निकालकर दिया जबकि शिवांग कुमार और ईशान मलिंगा के हाथ 1-1 सफलता लगी|
जिसके बाद एडन मार्करम (45) ने रन बनाने की ज़िम्मेदारी उठाई और बाउंड्री लगाने लगे| तभी गेंदबाज़ी करने आए शिवांग कुमार ने सेट बल्लेबाज़ मार्करम को अपनी फिरकी के जाल में फसाया लिया| हालाँकि इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आए बल्लेबाज़ आयुष बदोनी (12) भी कुछ खास नहीं कर सके और स्टंप होकर पवेलियन लौट गए जबकि निकोलस पूरन (1) भी रन आउट हो गए| ऐसे में मुश्किल में नज़र आ रही थी हैदराबाद की टीम| तभी एक तरफ से क्रीज़ पर मौजूद कप्तान ऋषभ पंत (68) ने बाउंड्री लगाने के सिलसिले को जारी रखा और अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया|
जीत गई लखनऊ की सेना यहाँ पर!! जी हाँ इस सीज़न की पहली जीत हासिल करने में कामयाब हुई ऋषभ पंत की आर्मी!! ऐसे में कप्तान ने खेली कप्तानी पारी!! ऋषभ पंत के द्वारा खेली गई 68 रनों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत अब लखनऊ सुपर जाइंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 5 विकटों से शिकस्त दे दी है| ऐसे में 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर आई पंत की सेना के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शुरुआत में तेज़ गति से रन बनाना शुरू कर दिया| ऐसे में पहले विकेट के लिए दोनों ने 37 रनों की साझेदारी की| तभी बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में मिचेल मार्श (14) ने अपना विकेट गंवा दिया|
ओवर 19.5 : 160/5
12 रन
419.1
419.2
019.3
019.4
419.5
ऋ. पंत
68 (50)
म. चौधरी
2 (5)
ज. उनादकट
3.5-0-50-0
19.5
4
जयदेव उनादकट To ऋषभ पंत
चौका!! इसी के साथ कप्तान ऋषभ पंत ने विनिंग शॉट लगा दिया है!! तो अब लखनऊ सुपर जाइंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 5 विकटों से शिकस्त देते हुए 2 अहम पॉइंट्स अपने खाते में डाल लिया है| आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ फील्डर के ऊपर से हवा में शॉट लगाया| तभी गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| जिसके बाद पूरी लखनऊ की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
19.4
0
जयदेव उनादकट To ऋषभ पंत
एक और डॉट गेंद!! मुकाबला क्या सुपर ओवर तक जाएगा? कुछ कहा नहीं जा सता है क्योंकि ये आईपीएल है जहाँ सब कुछ मुमकिन है!! इस बार आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका| 2 गेंदों पर अब 1 रन की ज़रुरत है|
19.3
0
जयदेव उनादकट To ऋषभ पंत
डॉट गेंद!! फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को शॉर्ट कवर की ओर ड्राइव कर दिया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं हुआ|
19.2
4
जयदेव उनादकट To ऋषभ पंत
चौका!! स्कोर बराबर होता हुआ यहाँ पर!! कप्तान पंत ने लगाया एक और बाउंड्री यहाँ पर!! छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से मिड ऑफ फील्डर के ऊपर से हवा में शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| लखनऊ टीम को अब जीत के लिए 1 रन चाहिए|
19.1
4
जयदेव उनादकट To ऋषभ पंत
चौका!! कप्तान ऋषभ पंत के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! इस बार बल्लेबाज़ ने आगे की गेंद को सामने की ओर जोर से शॉट लगाया| तभी गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| ऐसे में अब जीत के लिए 5 गेंदों पर 5 रनों की ज़रुरत है|
ओवर 19 : 148/5
4 रन
118.1
218.2
118.3
018.4
018.5
018.6
म. चौधरी
2 (5)
ऋ. पंत
56 (45)
ह. पटेल
3-0-16-0
18.6
0
हर्षल पटेल To मुकुल चौधरी
नॉट आउट!! बल्लेबाज़ का रिव्यु हुआ सफ़ल यहाँ पर!! फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से लेग साइड की ओर खेलने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले को बीट करती हुई गेंद थाई पैड्स को जा लगी| जिसके बाद एलबीडबल्यू की अपील हुई थी| अम्पायर ने आउट दिया| ऐसे में बल्लेबाज़ ने रिव्यु लिया| तभी थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया तो पता लगा कि गेंद लेग ऑफ को मिस करती हुई जा रही थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला| हालाँकि अब लखनऊ टीम को जीत के लिए 6 गेंदों पर 9 रनों की ज़रुरत है|
18.5
0
हर्षल पटेल To मुकुल चौधरी
डॉट गेंद!! मुकाबला यहाँ पर रोमांचक होता हुआ दिख रहा है!! इस बार फुलटॉस डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलना चाहा| ऐसे में बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद एक टप्पा खाती हुई गेंदबाज़ के पास गई| रन नहीं आ सका| 7 गेंदों पर अब 9 रनों की ज़रुरत है|
18.4
0
हर्षल पटेल To मुकुल चौधरी
डॉट गेंद!! इस बार गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ स्टंप के बाहर जाकर लैप शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के दस्तानों में गई| जिसके बाद कैच की हुई अपील, अम्पायर ने नकारा|
18.3
1
हर्षल पटेल To ऋषभ पंत
फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर्स की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
18.2
2
हर्षल पटेल To ऋषभ पंत
दुग्गी!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट लगाकर 2 रन पूरा किया है|
18.1
1
हर्षल पटेल To मुकुल चौधरी
सिंगल!! लो फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट खेलकर एक रन लिया है|
ओवर 18 : 144/5
6 रन
017.1
017.2
117.3
W
17.4
117.5
417.6
ऋ. पंत
53 (43)
म. चौधरी
1 (1)
ह. दुबे
4-0-18-2
17.6
4
हर्ष दुबे To ऋषभ पंत
चौका!! इसी के साथ कप्तान ऋषभ पंत ने अपना अर्धशतक पूरा किया है!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| तभी लॉन्ग ऑन फील्डर से वहां पर आकर अपने दाहिने तरफ डाईव लगाया लेकिन गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से रोक नहीं सके| ऐसे में लखनऊ टीम को जीत के लिए 12 गेंदों पर 13 रनों की ज़रुरत है|
17.5
1
हर्ष दुबे To मुकुल चौधरी
आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर ड्राइव करते हुए एक रन लिया है|
अगले बल्लेबाज़ मुकुल चौधरी हैं...
17.4
W
हर्ष दुबे To अब्दुल समद OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी बीच अब्दुल समद 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! हर्ष दुबे के हाथ लगी दूसरी विकेट| फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट खेला| ऐसे में बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद वहां मौजूद फील्डर लियम लिविंगस्टन के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने एक आसान सा कैच पकड़ा| 139/5 लखनऊ|
17.3
1
हर्ष दुबे To ऋषभ पंत
आगे आकर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट खेला और एक रन ले लिया है|
17.2
0
हर्ष दुबे To ऋषभ पंत
ऑफ साइड की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
17.1
0
हर्ष दुबे To ऋषभ पंत
डॉट गेंद!! अच्छा पंच शॉट खेला फ्रेंटफुट से लेकिन फील्डर के पास गई बॉल, रन नहीं आ सका|
ओवर 17 : 138/4
10 रन
416.1
016.2
416.3
116.4
016.5
116.6
ऋ. पंत
48 (39)
अ. समद
16 (11)
ई. मलिंगा
4-0-30-1
16.6
1
ईशान मलिंगा To ऋषभ पंत
बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|
16.5
0
ईशान मलिंगा To ऋषभ पंत
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
16.4
1
ईशान मलिंगा To अब्दुल समद
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
16.3
4
ईशान मलिंगा To अब्दुल समद
चौका!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को जगह बनाकर पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल और बॉल गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
16.2
0
ईशान मलिंगा To अब्दुल समद
बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन नहीं आ सका|
16.1
4
ईशान मलिंगा To अब्दुल समद
चौका! शानदार ड्राइव मिड ऑन की ओर, गैप मिला और गेंद सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
ओवर 16 : 128/4
14 रन
415.1
215.2
415.3
215.4
115.5
115.6
अ. समद
7 (7)
ऋ. पंत
47 (37)
ज. उनादकट
3-0-38-0
15.6
1
जयदेव उनादकट To अब्दुल समद
सिंगल!! आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट खेला जहाँ से एक रन लिया है| ऐसे में अब लखनऊ टीम को जीत के लिए 24 गेंदों पर 29 रनों की ज़रुरत है|
15.5
1
जयदेव उनादकट To ऋषभ पंत
छोटी गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|