तो क्रिकेट फैन्स आज के इस पहले मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हम रुख करते हैं आज के दूसरे गेम की तरफ जो पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के मैदान पर खेला जा रहा है| आपको बता दें कि गुजरात ने वहां पर टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है| आइये अब वहां होगी आपसे मुलाकात|
वहीं कप्तान अजिंक्य राहणे के साथ मिलकर बड़े-बड़े शॉट भी लगाने लगे| ऐसे में रघुवंशी ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया| इसी बीच दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 84 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की| तभी गेंदबाज़ी करने आए साकिब ने सेट बल्लेबाज़ अजिंक्य रहाणे (43) को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया जबकि कुछ देर बाद रघुवंशी भी बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में अपना विकेट दे बैठे| जिसके बाद रिंकू सिंह (22) ने एक तरफ से रन बनाया जबकि कैमरन ग्रीन (3) ने भी कुछ रन बनाया और अपनी टीम को 19वें ओवर में लक्ष्य के पार पहुँचा दिया| इसी बीच हैदराबाद के लिए पैट कमिंस, शिवांग कुमार और साकिब हुसैन ने 1-1 विकेट निकालकर दिया जबकि बाकी गेंदबाजों को सफलता नहीं मिल सकी|
कोलकाता की सेना ने पिछले मैच की हार का बदला हैदराबाद की टीम से उनके ही घर पर ले लिया है!! जी हाँ इस सीज़न की तीसरी जीत केकेआर की टीम के हाथ लग गई है!! पहले शानदार गेंदबाज़ी तो अब बेहतरीन बल्लेबाज़ी की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 7 विकटों से शिकस्त दे दिया है!! ऐसे में 166 रनों के लक्ष्य को हासिल करने मैदान पर आई केकेआर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ अंदाज़ शुरुआत किया और पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़ दिया| तभी गेंदबाज़ी करने आए कप्तान कमिंस के एक ही ओवर में 27 रन जड़ने के बाद अंतिम गेंद पर भी बड़ा शॉट लगाने गए फिन ऐलेन (29) ने अपना विकेट कैच आउट होकर गंवा दिया| जिसके बाद मैदान पर आए अंगकृष रघुवंशी (59) ने एक तरफ से संभलकर खेला
18.2
4
ईशान मलिंगा To रिंकू सिंह
चौका!! रिंकू सिंह ने लगाया विनिंग शॉट यहाँ पर!! इसी के साथ केकेआर ने एसआरएज की टीम को 7 विकटों से शिकस्त दे दी है!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए| इसी बीच कोलकाता की पूरी टीम ने जीत का जश्न मनाया|
18.1
4
ईशान मलिंगा To रिंकू सिंह
चौका!! इसी के साथ स्कोर बराबर होता हुआ यहाँ पर!! फ्रंट फुट से लगाया गया फ्लिक शॉट| बॉल सीधा मिड ऑन की ओर सीमा रेखा पार कर गई| चौका मिला| ऐसे में कोलकाता को जीत के लिए 1 रन चाहिए|
18.1
wd
ईशान मलिंगा To रिंकू सिंह
वाइड!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को फील्ड अम्पायर ने वाइड दिया|
ओवर 18 : 160/3
7 रन
517.1
117.2
017.3
017.4
017.5
117.6
र. सिंह
14 (9)
क. ग्रीन
3 (3)
स. हुसैन
3-0-17-1
17.6
1
साकिब हुसैन To रिंकू सिंह
सिंगल!! बल्लेबाज़ द्वारा गेंद को स्लॉग किया गया लेकिन नतीजा एक रन| 12 गेंदों पर अब 6 रनों की ज़रुरत है|
17.5
0
साकिब हुसैन To रिंकू सिंह
शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और लीव कर दिया| रन नहीं हुआ|
17.4
0
साकिब हुसैन To रिंकू सिंह
डॉट गेंद!! इस बार कोलकाता टीम के द्वारा लिया गया वाइड हासिल करने का रिव्यु असफल हो गया!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ स्टंप के बाहर जाकर फ्लिक करना चाहा| तभी फील्ड अम्पायर ने बॉल दे दिया| जिसके बाद बल्लेबाज़ ने रिव्यु लिया| ऐसे में थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखा तो पता लगा कि बल्लेबाज़ पहले ही ऑफ स्टंप के बाहर चले गए थे| इसी वजह से डॉट गेंद दिया गया|
17.3
0
साकिब हुसैन To रिंकू सिंह
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लीव करना सही समझा| रन नहीं आ सका|
17.2
1
साकिब हुसैन To कैमरन ग्रीन
बल्लेबाज़ ने पीछे जाकर फाइन लेग की ओर गेंद को ग्लांस किया एक रन के लिए|
17.1
5
साकिब हुसैन To रिंकू सिंह
पांच रन!! इस बार ओवर थ्रो के रूप में आया चौका!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश करते हुए रन लेने भागे| तभी फील्डर ने गेंद को उठाया और नॉन स्ट्राइकर एंड की तरफ थ्रो किया| जिसके बाद गेंद स्टंप को मिस करती हुई निकल गई लॉन्ग ऑफ बाउंड्री की ओर चार रनों के लिए|
ओवर 17 : 153/3
10 रन
116.1
616.2
116.3
W
16.4
216.5
016.6
क. ग्रीन
2 (2)
र. सिंह
8 (4)
श. कुमार
4-0-31-1
16.6
0
शिवांग कुमार To कैमरन ग्रीन
इस बार आखिरी समय तक गेंद पर अपनी नज़रें बल्लेबाज़ ने जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
16.5
2
शिवांग कुमार To कैमरन ग्रीन
दुग्गी!! इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए तेज़ी से भागकर 2 रन लिया है|
अगले बल्लेबाज़ कैमरन ग्रीन हैं...
16.4
W
शिवांग कुमार To अंगकृष रघुवंशी OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ अंगकृष रघुवंशी 59 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! शिवांग कुमार के हाथ लगी विकेट| आगे आकार बल्लेबाज़ ने स्पिन गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट खेला| ऐसे में बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद वहां मौजूद फील्डर ईशान मलिंगा के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ा| 151/3 कोलकाता, जीत से 15 रन दूर|
16.3
1
शिवांग कुमार To रिंकू सिंह
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर कट करते हुए एक रन लिया है|
16.2
6
शिवांग कुमार To रिंकू सिंह
छक्का!! इसी के साथ कोलकाता की टीम का 150 रन पूरा हुआ!! कमाल का शॉट बल्लेबाज़ के द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! इस बार आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने घुटना टिकाया और स्लॉग स्वीप शॉट मिड विकेट की ओर लगाया| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ और बॉल गई दर्शकों के बीच छह रनों के लिए|
16.1
1
शिवांग कुमार To अंगकृष रघुवंशी
कवर्स की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
ओवर 16 : 143/2
10 रन
1 LB
15.1
115.2
415.3
115.4
2 WD
15.5
115.5
015.6
र. सिंह
1 (2)
अ. रघुवंशी
58 (45)
प. कमिंस
4-0-47-1
15.6
0
पैट कमिंस To रिंकू सिंह
बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और डक कर दिया| रन नहीं आ सका|
15.5
1
पैट कमिंस To अंगकृष रघुवंशी
छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया है|
15.5
wd
पैट कमिंस To रिंकू सिंह
वाइड!! इसी के साथ बाई के रूप में मिला एक और रन!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| ऐसे में कीपर ने गेंद को पकड़ने का प्रयास किया| गेंद उनके दाँए हाथ में लगकर निकल गई| जिसके बाद बल्लेबाजों ने भागकर बाई के रूप में 1 रन लिया| फील्ड अम्पायर ने वाइड के साथ बाई का इशारा किया|
15.4
1
पैट कमिंस To अंगकृष रघुवंशी
छोटी गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट खेलकर एक रन लिया है|
15.3
4
पैट कमिंस To अंगकृष रघुवंशी
चौका!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को जगह बनाकर कीपर के ऊपर से थर्ड मैन की ओर अपर कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल और बॉल गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
15.2
1
पैट कमिंस To रिंकू सिंह
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर खेलकर एक रन निकाला|
15.1
lb
पैट कमिंस To अंगकृष रघुवंशी
लेग बाई के रूप में आया एक रन!! लेग स्टंप पर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| तभी बल्ले पर नहीं आई गेंद और शरीर को लगकर लेग साइड की ओर गई जहाँ से एक रन लेग बाई के रूप में मिल गया| हालाँकि अंगकृष रघुवंशी दर्द में नज़र आए और फ़िजियो भी भागकर मैदान पर आते हुए दिखाई दिए|
अगले बल्लेबाज़ रिंकू सिंह हैं...
ओवर 15 : 133/2
4 रन
114.1
014.2
014.3
114.4
1 WD
14.5
114.5
W
14.6
अ. रहाणे
43 (36)
अ. रघुवंशी
52 (41)
स. हुसैन
2-0-10-1
14.6
W
साकिब हुसैन To अजिंक्य रहाणे OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ 84 रनों की साझेदारी का हुआ अंत!! अजिंक्य राहणे 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! साकिब हुसैन के हाथ लगी विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाया लेकिन बल्ले के स्टीकर के पास लगकर गेंद शॉर्ट मिड विकेट की ओर हवा में गई| ऐसे में वहां मौजूद फील्डर ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 133/2 कोलकाता|
14.5
1
साकिब हुसैन To अंगकृष रघुवंशी
ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया है|
14.5
wd
साकिब हुसैन To अंगकृष रघुवंशी
वाइड!! इसी बीच हैदराबाद टीम के कप्तान ने वाइड बचाने के ;लिए जो रिव्यु लिया था वो असफ़ल साबित हुआ है!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेलना चाहा| ऐसे में बल्ले को बीट करती हुई गेंद कीपर के पास गई| जिसके बाद फील्ड अम्पायर ने वाइड दिया| ऐसे में फील्डिंग टीम के कप्तान ने रिव्यु लिया लेकिन गेंद वाइड लाइन के काफी बाहर थी| इसी वजह से वाइड ही दिया गया|