फातिमा सना को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| तो क्रिकेट फैन्स आज के इस दूसरे सेमी फाइनल मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से होगी आपसे मुलाकात इस विमेंस एशिया कप टी20, 2026 के फाइनल मुकाबले के साथ जो 13 सितम्बर को भारत और श्रीलंका के बीच रात 08.00 बजे दुबई के मैदान पर खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
श्रीलंकाई टीम को यहाँ से जीत हासिल करने के लिए एक बड़ी साझेदारी की दरकार थी जो पांचवें विकेट के लिए हर्षिता और कविषा दिल्हारी (33) के बीच 67 रनों की हुई| इस जोड़ी ने अपनी टीम को ना केवल मुश्किल पारिस्थिति से निकाला बल्कि एक मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया| वहीँ लोअर ऑर्डर में भी निलाक्षिका सिल्वा और कौशानी के बल्ले से अहम रन्स निकले जो श्रीलंकाई टीम की जीत का सूत्र बना| वहीँ बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन करने के बाद पाकिस्तानी कप्तान फातिमा ने गेंदबाजी में भी चार विकेट लिए लेकिन उनके अलावा बाकी कोई गेंदबाज उम्मीद अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाई| अब हमें एक बार फिर से इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में भारत और श्रीलंका के बीच एक ऐतिहासिक मुकाबला देखने को मिलेगा जहाँ दाव पर होगा काफी कुछ|
131 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब श्रीलंकाई टीम उतरी तो उन्हें भी शुरुआत बेहद खराब मिली| पहला ओवर तो ठीक गया लेकिन दूसरे ओवर में कप्तान फातिमा ने पहले कप्तान चमारी अटापट्टू और फिर संजना कविंदी का बैक टू बैक दो विकेट लेकर गेम को पूरी तरह से अपनी टीम की तरफ मोड़ दिया| वहां से पाकिस्तानी गेंदबाजों ने अपना दबदबा बनाया और महज 33 रनों पर श्रीलंका के चार बल्लेबाजों को पवेलियन की राह लौटा दिया|
पाकिस्तान द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 130 रनों के जवाब में श्रीलंका टीम की बल्लेबाजी आज इस रन चेज को शानदार अंदाज में अंजाम दे पाई| श्रीलंका के लिए इस रन चेज में हर्षिता समरविक्रमा ने सबसे अधिक 36 रनों की पारी खेली| वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो पाकिस्तान की तरफ से आज बल्लेबाजी में फ़ातिमा सना (47), शवाल जुल्फिकार (24), गुल फिरोजा (21) और तूबा हसन के बल्ले से 12 रनों की महत्वपूर्ण पारी आई जिसकी वजह से टीम इस महा मुकाबले में एक फाइटिंग स्कोर तक जा पाई| वहीँ श्रीलंका की फील्डिंग आज उम्मीद अनुसार नहीं रही जिसकी वजह से पाकितानी बल्लेबाजों को रन बनाने का मौका मिलता चला गया| दुबई की इस विकेट को देखते हुए इस मैदान पर ये स्कोर डिफेंड करना ना मुमकिन नहीं था|
विमेंस एशिया कप टी20, 2026 के दूसरे सेमी फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 4 विकेट से मात दी है| इस जीत के साथ श्रीलंकाई टीम ने इस प्रतियोगिता के फाइनल में धमाकेदार एंट्री मारी है जहाँ उनका सामना भारत से होना है| साल 2024 के एशिया कप के सेमी फाइनल को यहाँ भी दोहराया है और पाकिस्तान को हराकर इस सीजन के फाइनल में अपनी जगह बनाई है| टॉस आज श्रीलंका की कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी गेंदबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने पहले गेंदबाजी ही करने का फैसला किया था जो पूरी तरह से सही साबित हुआ|
18.5
nb
फ़ातिमा सना To निलाक्षी सिल्वा
नो बॉल और चौका!! इसी के साथ श्रीलंका ने 4 विकेट से इस मुकाबले को जीत लिया है और फाइनल में अपनी जगह बनाई है| हाई फुल टॉस गेंद को लैप कर दिया और थर्ड मैन से बाउंड्री हासिल की है|
18.4
0
फ़ातिमा सना To निलाक्षी सिल्वा
डॉट गेंद!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ ने इस बार रूम बनाकर मिड ऑफ़ के ऊपर से शॉट खेलना चाहा लेकिन बीट हुई हैं|
18.3
2
फ़ातिमा सना To निलाक्षी सिल्वा
2 रन मिलेगा यहाँ पर| लक्ष्य से अब महज 2 ही रन दूर है श्रीलंका| बल्लेबाज़ ने आगे आकर ऑफ़ ड्राइव किया| फील्डर ने अपने बाएँ ओर डाईव लगाकर उसे रोका लेकिन शरीर से लगकर दूर गई गेंद जहाँ से दूसरा रन भागने का मौका बन गया|
18.2
1
फ़ातिमा सना To कौशानी नुथ्यांगना
फ्री हिट गेंद पर सिंगल ही मिल पायेगा| गुड लेंथ गेंद पर डाली गई गेंद| मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट जहाँ उसे फील्ड किया गया| एक रन मिला|
18.2
nb
फ़ातिमा सना To कौशानी नुथ्यांगना
नो बॉल और छक्का!!! अब अगली गेंद फ्री हिट है| लक्ष्य से 5 रन दूर श्रीलंका| हाई फुल टॉस डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने उसपर लेग साइड की तरफ शॉट खेल दिया जो सीमा रेखा के पार चला गया छह रनों के लिए|
18.1
1
फ़ातिमा सना To निलाक्षी सिल्वा
मिस फील्ड पर सिंगल मिल जाएगा| स्टम्प लाइन पर रखी गई गेंद| इसपर अपनी कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए लेग साइड पर खेला और सिंगल लिया है| फील्डर की तरफ गई थी गेंद जिसे वो जल्दबाजी में रोक नहीं पाई थी|
ओवर 18 : 118/6
9 रन
017.1
417.2
117.3
217.4
117.5
117.6
न. सिल्वा
11 (6)
क. नुथ्यांगना
3 (2)
स. इक़बाल
4-0-21-1
17.6
1
सादिया इक़बाल To निलाक्षी सिल्वा
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| अब 12 गेंद पर 13 रनों की दरकार है| पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद| इसपर फ्लिक किया और मिड विकेट से सिंगल हासिल किया है|
17.5
1
सादिया इक़बाल To कौशानी नुथ्यांगना
सिंगल!! हवा में थी गेंद लेकिन स्क्वायर लेग फील्डर के काफी आगे गिर गई| स्टम्प लाइन पर रखी गई गेंद| इसपर स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया है|
17.4
2
सादिया इक़बाल To कौशानी नुथ्यांगना
2 रन मिल जाएगा यहाँ पर| फुल आउट साइड ऑफ़ डाली गई गेंद| कवर्स की ओर गेंद को खेलकर दो रन हासिल कर लिया है|
17.3
1
सादिया इक़बाल To निलाक्षी सिल्वा
इस बार सिंगल से काम चलाया है| बल्लेबाज ने स्टम्प लाइन की गेंद पर पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा|
17.2
4
सादिया इक़बाल To निलाक्षी सिल्वा
चौका!!! महत्वपूर्ण बाउंड्री नीलाक्षी के बल्ले से आती हुई| बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट का इस्तेमाल करते हुए मिड विकेट से चौका बटोरा है|
17.1
0
सादिया इक़बाल To निलाक्षी सिल्वा
शार्प टर्न! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
कौशानी नुथ्यांगना अगली बल्लेबाज हैं| 18 गेंद पर 22 रन की दरकार है|
ओवर 17 : 109/6
9 रन
W
16.1
416.2
116.3
016.4
416.5
W
16.6
क. दिलहारी
33 (33)
न. सिल्वा
5 (2)
फ़. सना
3-0-22-4
16.6
W
फ़ातिमा सना To कविषा दिलहारी OUT!
आउट!! एलबीडबल्यू!!! 33 रन बनाकर कविषा दिलहारी बनी फ़ातिमा सना का चौथा शिकार| स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद जिसपर लैप शॉट खेलने गई| बल्लेबाज़ ने सीधी लाइन की गेंद को मिस किया और पैड्स पर खा बैठी| सीधा विकटों से जाकर टकराती ये गेंद, अम्पायर ने उसे एलबीडबल्यू करार दिया| 109/6 श्रीलंका|
16.5
4
फ़ातिमा सना To कविषा दिलहारी
चौका!!! गेंदबाज के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑफ़ की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
16.4
0
फ़ातिमा सना To कविषा दिलहारी
डॉट गेंद!! स्विंग होकर अंदर की तरफ आई गेंद| लेग साइड पर इस गेंद को खेलने गई लेकिन पूरी तरह से बीट हो गई|
16.3
1
फ़ातिमा सना To निलाक्षी सिल्वा
सिंगल!! स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| लेग साइड पर फ्लिक किया और मिड विकेट से सिंगल हासिल किया है|
16.2
4
फ़ातिमा सना To निलाक्षी सिल्वा
चौका!!! शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर को बीट कर गई ये गेंद और गैप में निकल गई| हलके हाथों से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को अपने तक आने दिया, आखिरी समय में उसे थर्ड मैन की तरफ गाइड करते हुए चौका बटोरा|
निलाक्षी सिल्वा अगली बल्लेबाज हैं...
16.1
W
फ़ातिमा सना To हर्षिता समरविक्रमा OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट शवाल ज़ुल्फ़िकार बोल्ड फ़ातिमा सना| 67 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी को कप्तान ने सही समय पर तोड़ा है| 36 रन बनाकर हर्षिता समरविक्रमा बनी फ़ातिमा सना का तीसरा शिकार| शॉर्ट फाइन लेग पर फील्डर ज़ुल्फ़िकार ने आगे की तरफ डाईव लगाकर एक बेहतरीन कैच पकड़ा है| बल्लेबाज ने ऑफ़ स्टम्प के बाहर से इस गेंद पर लैप शॉट खेला था जो सीधा फील्डर की तरफ चला गया| फील्डर ने आगे की तरफ आते हुए डाईव लगाई और एक बेहतरीन कैच को अंजाम दिया| 100/5 श्रीलंका|
ओवर 16 : 100/4
5 रन
115.1
115.2
115.3
115.4
015.5
115.6
ह. समरविक्रमा
36 (30)
क. दिलहारी
29 (30)
न. संधू
4-0-23-0
15.6
1
नशरा संधू To हर्षिता समरविक्रमा
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| फुलर गेंद| इसपर अपनी कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए सिंगल लिया गया है| टीम के 100 रन भी पूरे हुए| 24 गेंद पर 31 रनों की दरकार है|
15.5
0
नशरा संधू To हर्षिता समरविक्रमा
डॉट गेंद!! रिवर्स स्वीप शॉट इस गेंद पर खेलना चाहा लेकिन टर्न से चकमा खाई| बल्ले को मिस करने के बाद शरीर से जा लगी गेंद| एलबीडबल्यू की अपील हुई लेकिन डाउन द लेग जा रही थी गेंद इस वजह से नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला|
15.4
1
नशरा संधू To कविषा दिलहारी
सिंगल!! क़दमों का इस्तेमाल करते हुए फुल टॉस गेंद को ऑफ़ साइड पर ड्राइव करना चाहा| इनर हाफ लगकर लॉन्ग ऑन की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल हुआ है|
15.3
1
नशरा संधू To हर्षिता समरविक्रमा
सिंगल!! शरीर पर आई गेंद को बल्लेबाज़ ने टर्न के साथ लेग साइड पर खेला| गैप मिला जहाँ से एक रन हासिल हो गया|
15.2
1
नशरा संधू To कविषा दिलहारी
सिंगल!! लॉन्ग ऑन की तरफ हवा में पुल शॉट खेला गया लेकिन फील्डर के आगे टप्पा खा गई गेंद| एक ही रन इस पुल शॉट पर मिल जाएगा|