तो क्रिकेट फैन्स इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के एक नए मैच के साथ जो दक्षिण अफ्रीका और ज़िम्बाब्वे के बीच दोपहर 03.00 बजे दिल्ली में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मुकाबला जीतकर बात करने आए पाकिस्तान टीम के कप्तान आगा सलमान ने बताया कि हमने टॉस को गंवा दिया जिसके बाद हमारे सामने बड़ा टोटल खड़ा करने का चैलेंज था जबकि बाद में यहाँ पर ड्यू भी आ गई जिसके कारण हमारे गेंदबाजों को दिक्कत होने लगी| सलमान ने कहा कि आज जिस तरह से फरहान और फखर ने बल्लेबाज़ी की है वो काबिले तारीफ बात थी| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हमने अंतिम के दो ओवरों में ज़्यादा रन नहीं बनाया| हालाँकि अगर हम वहां पर 15 से 20 रन और बनाने में कामयाब होते तो और भी अच्छा हो सकता था|
श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने बात करते हुए कहा कि मैं बहुत निराश हूँ| मैं अपने बल्ले से ये मुकाबला फिनिश कर सकता था लेकिन शाहीन ने आखिरी दो गेंद पर अपना अनुभव दिखाया| आगे कहा कि मैं श्रीलंका के फैन्स से माफ़ी मांगना चाहता हूँ कि हमलोग आगे नहीं जा सके| वर्ल्ड कप में आगे बढ़ने के लिए आपके पास तगड़ी टीम होनी चाहिए| हाँ इंजरी ने हमें काफी परेशान किया है| मुझे फैन्स के लिए काफी बुरा लग रहा है और मैं कोशिश करूँगा कि अगली बार उन्हें ख़ुशी के कुछ पल दे सकूं| पवन पर कहा कि वो शानदार खिलाड़ी हैं और उनका भविष्य काफी अच्छा नजर आ रहा है|
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार साहिबजादा फरहान को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैं ये सोचकर आया था कि टीम जीते और सेमी फ़ाइनल में भी जगह बनाए लेकिन ऐसा नहीं हुआ| आगे फरहान ने कहा कि मैं चाहता था कि फखर जमान का शतक पूरा हो जाए लेकिन ऐसा नहीं हुआ और मैंने अपना शतक पूरा किया जिससे मैं खुश हूँ| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मैं डोमेस्टिक क्रिकेट काफी खेलता हूँ जहाँ इसी तरह से बड़े-बड़े शॉट लगाता हूँ तो वहीं से मुझे तेज़ गति से खेलने की आदत हो गई है|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
यहाँ से कामिल मिश्रा (26) ने चरिथ असलंका (25) के साथ मिलकर पारी को सम्भालना चाहा लेकिन अबरार ने अपने पहले ओवर में आकर कामिल का भी विकेट ले लिया| पॉवर प्ले में श्रीलंका ने 49 रन्स बना लिए थे| इस बीच दबाव पूरी तरह से पाकिस्तानी टीम के ऊपर था क्योंकि उनके पास अब बचाने के लिए यहाँ से महज 98 रन ही थे वरना वो सेमी फाइनल की रेस से बाहर हो जाते| पवन रथनायके (58) ने चरिथ असलंका के साथ मिलकर रन चेज में टीम को आगे ले जाने का काम किया| वहां से पाकिस्तानी स्पिनरों ने खासकर अबरार अहमद ने अपने स्पेल में एक के बाद तीन विकेट लिए और श्रीलंका को बैक फुट पर ढकेला लेकिन पवन ने वहां से काउंटर अटैक करते हुए पाकिस्तान की सेमी फाइनल में जाने की उम्मीद को चकना चूर कर दिया| छठे विकेट के लिए पवन और दसुन शनाका (76) के बीच 61 रनों की साझेदारी तो हुई जिसने पाकिस्तान को सेमी फाइनल की रेस से बाहर कर दिया| हाँ कप्तान शनाका अंत तक टीम को जीत दिलाने के लिए लड़ते रहे लेकिन फिनिशिंग लाइन को पार करने से 5 रन से दूर रह गए|
डेथ ओवरों में पाकिस्तान टीम को एक स्ट्रोंग फिनिश की दरकार थी जो लोअर ऑर्डर में मिल ना सकी| अंत में श्रीलंका की तरफ से करारा कम बैक देखने को मिला और महज 34 रनों के भीतर पाकिस्तान के 8 विकेट झटकते हुए उनकी गाड़ी को 212 पर ही रोक दिया| वहीँ गेंदबाजी में इस दौरान श्रीलंका टीम के लिए दिलशान मदुशंका को 3, दासुन शनाका को 2 जबकि दुश्मंथा चमीरा को 1 सफलता हाथ लगी थी| 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब श्रीलंका की टीम उतरी तो उन्हें सलामी जोड़ी से शुरुआत सही नहीं मिली| पाथुम निसंका (3) का बल्ला आज भी नहीं चला|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो पाकिस्तान की तरफ से आज बल्लेबाजी में सलामी जोड़ी द्वारा शुरुआत शानदार रही| पहले विकेट के लिए साहिबजादा फरहान (100) और फखर ज़मान (84) की तरफ से शानदार बल्लेबाजी दिखी और दोनों ने मिलकर 16 ओवर के अंदर 176 रन्स बटोर लिए और अपनी टीम को एक विशाल स्कोर की तरफ बढ़ा दिया| यहाँ से लगा कि पाकिस्तान टीम इस अहम मुकाबले में खुद को शानदार स्थिति में बना देगी जहाँ उसका सेमी फाइनल में क्वालिफिकेशन का मौका बढ़ जाएगा लेकिन फिर आया एक बड़ा ट्विस्ट|
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के 50वें यानी सुपर-8 के 10वें मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 रन से मात दी है| इस जीत के साथ पाकिस्तान टीम ने इस स्टेज में अपनी पहली जीत तो दर्ज की लेकिन खुद को सेमी फाइनल में क्वालीफाई नहीं करा पाए| टॉस आज श्रीलंका के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने रन चेज करने का फैसला किया था जो अंत में ग़लत साबित हुआ| पाकिस्तान द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 212 रनों के जवाब में श्रीलंका की टीम की बल्लेबाजी आज इस विकेट पर कमाल की रही लेकिन फिनिशिंग लाइन के पार नहीं जा सकी| श्रीलंका टीम के लिए इस रन चेज में कप्तान दासुन शनाका ने सबसे अधिक 76 रनों की पारी खेली|
ओवर 20 : 207/6
22 रन
419.1
619.2
619.3
619.4
019.5
019.6
द. शनाका
76 (31)
द. वेल्लालागे
2 (3)
श. अफरीदी
4-0-48-1
19.6
0
शाहीन अफरीदी To दसुन शनाका
डॉट गेंद!! जिसके कारण पाकिस्तान ने श्रीलंका की टीम को 5 रनों से शिकस्त दे दी है!! इस बार गेंदबाज़ ने ऑफ स्टंप के बाहर यॉर्कर लाइन की गेंद डाली| जिसको बल्लेबाज़ ने देखा और वाइड समझकर कीपर की ओर जाने दिया| हालाँकि गेंद वाइड लाइन के अंदर थी इसी वजह से अम्पायर ने बॉल दिया|
19.5
0
शाहीन अफरीदी To दसुन शनाका
डॉट गेंद!! इस बार बल्लेबाज़ ने ऑफ स्टंप के बाहर जाकर लैप शॉट खेलना चाहा| तभी गेंदबाज़ ने गेंद को ऑफ स्टंप के बाहर डाला| बल्लेबाज़ पूरी तरह से बीट हो गए| रन नहीं मिल सका| श्रीलंका टीम को अब जीत के लिए 1 गेंद पर 6 रन चाहिए|
19.4
6
शाहीन अफरीदी To दसुन शनाका
छक्का!! हैट्रिक सिक्स यहाँ पर कप्तान शनाका के बल्ले से आता हुआ!! मुकाबला श्रीलंकाई टीम की ओर लगभग होता हुआ दिख रहा है| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर हवा में शॉट खेला| बॉल गई स्टैंड्स में छह रनों के लिए| अब 2 गेंदों पर 6 रन चाहिए|
19.3
6
शाहीन अफरीदी To दसुन शनाका
छक्का!!! बैक टू बैक सिक्स यहाँ पर शनाका के बल्ले से आता हुआ!! इस बार लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| इसी बीच बॉल गई सीधा मैदान के बाहर छह रनों के लिए| 3 गेंदों पर अब 12 रनों की ज़रुरत है|
19.2
6
शाहीन अफरीदी To दसुन शनाका
छक्का!! दसुन शनाका के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! इस बार आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| 4 गेंदों पर अब 18 रनों की ज़रुरत है|
19.1
4
शाहीन अफरीदी To दसुन शनाका
चौका!! अंतिम ओवर की पहली ही गेंद पर बाउंड्री लगाकर अपनी टीम को मुकाबले में जिंदा रखा है शनाका ने यहाँ पर!! इस बार ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के ऊपर से खेला चार रनों के लिए| 5 गेंदों पर अब 24 रनों की ज़रुरत है|
ओवर 19 : 185/6
18 रन
1 WD
18.1
118.1
618.2
218.3
1 WD
18.4
618.4
118.5
018.6
द. वेल्लालागे
2 (3)
द. शनाका
54 (25)
श. खान
2-0-33-0
18.6
0
शादाब खान To दुनिथ वेल्लालागे
डॉट गेंद!! इसी बीच ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप शॉट खेलना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं आ सका| ऐसे में श्रीलंका टीम को जीत के लिए 6 गेंदों पर 28 रनों की ज़रुरत है|
18.5
1
शादाब खान To दसुन शनाका
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
18.4
6
शादाब खान To दसुन शनाका
छक्का!! इसी के साथ कप्तान दसुन शनाका ने अपना अर्धशतक पूरा किया है जहाँ पर!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
18.4
wd
शादाब खान To दसुन शनाका
वाइड!! आउटसाइड ऑफ़ थी गेंद, बल्लेबाज़ ने इसे जाने दिया कीपर की तरफ| वाइड का इशारा यहाँ पर आया है|
18.3
2
शादाब खान To दसुन शनाका
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया दो रनों के लिए|
18.2
6
शादाब खान To दसुन शनाका
छक्का! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए|
18.1
1
शादाब खान To दुनिथ वेल्लालागे
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर फाइन लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
18.1
wd
शादाब खान To दुनिथ वेल्लालागे
वाइड!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को फील्ड अम्पायर ने वाइड दिया है|
ओवर 18 : 167/6
6 रन
117.1
017.2
W
17.3
117.4
417.5
017.6
द. शनाका
39 (21)
द. वेल्लालागे
1 (1)
श. अफरीदी
3-0-26-1
17.6
0
शाहीन अफरीदी To दसुन शनाका
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन नहीं आ सका|
17.5
4
शाहीन अफरीदी To दसुन शनाका
चौका!!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने उसपर दूर से शॉट खेलना चाहा| बल्ला स्लाइस हुआ और गैप से निकल गई गेंद चार रन के लिए|
17.4
1
शाहीन अफरीदी To दुनिथ वेल्लालागे
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| डीप से एक ही रन का मौका बन पाया है|
दुनिथ वेल्लालागे अगले बल्लेबाज हैं...
17.3
W
शाहीन अफरीदी To पवन रथनायके OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ पवन रथनायके 58 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! शाहीन अफरीदी को मिली पहली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बल्ले के निचले भाग को लगकर बॉल बाउंड्री लाइन पर मौजूद फील्डर सैम अयूब के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ा| 162/6 श्रीलंका|
17.2
0
शाहीन अफरीदी To पवन रथनायके
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
17.1
1
शाहीन अफरीदी To दसुन शनाका
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|